पाठ - 15 हमारा पर्यावरण
(1 अंक वाले अतिरिक्त प्रश्नोत्तर )
1. ओजोन परत के अवक्षय के लिए मुख्यत: उत्तरदायी योगिको के समूह का नाम लिखो ?
उत्तर : क्लोरोफ्लुओरो कार्बन (CFCs) |
2. पारितंत्र के दो प्राकृतिक सफाई प्रतिनिधिओ (एजेंटों) के नाम बताईये ?
उत्तर : अपमार्जक (Decomposer) और स्कावेंजर्स (scavengers) |
3. UNEP का विस्तृत रूप लिखो ?
उत्तर : यूनाइटेड नेशन्स एनवायरमेंट प्रोग्राम अर्थात् संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम |
4. किन्ही दो कृत्रिम (मानवनिर्मित) पारितंत्रो के उदहारण लिखिए ?
उत्तर : जलजीवशाला तथा एक बगीचा |
5. दो प्राकृतिक पारितंत्रो के नाम लिखो ?
उत्तर : वन , तालाब तथा झील |
6. एक हानिकारक रसायन एक खाद्य श्रृखंला में जिसमे मछली , शैवाल तथा चिड़िया है , में सर्वाधिक सांद्रण किसमे लगा है ?
उत्तर : चिड़िया में सर्वाधिक हानिकारक रसायन का सांद्रण मिलेगा |
7. पारितंत्र किसे कहते है ?
उत्तर : किसी क्षेत्र के सभी जीव तथा वातावरण के अजैव कारक संयुक्त रूप से परितंत्र बनाते है |
8. पारितंत्र में एक पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर पर स्थानांतरित होने के लिए उपलब्ध 10% उर्जा किस रूप में जाती है ?
उत्तर : रासायनिक उर्जा के रूप में |
9. वे जीव जो सौर उर्जा का प्रयोग करते हुए अकार्बनिक योगिको से कार्बोहायड्रेट का संश्लेषण कर लेते है |
उत्तर : उत्पादक |
10.किसी उच्चतर पोषी स्तर के जीव, जो निम्नतर पोषी स्तर के अंतर्गत आने वाली अनेक प्रकार के जीवो से अपना भरण - पोषण प्राप्त करते है, क्या बनाते है ?
उत्तर : आहार-जाल |
(2 अंक वाले अतिरिक्त प्रश्नोत्तर)
1. पोषी स्तर किसे कहते है ? जीवो की संख्या अधिकतम किस स्तर पर होती है ?
उत्तर : आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी पोषी स्तर बनाते है |
उत्पादक स्तर (प्रथम पोषी स्तर ) पर जीवो की संख्या अधिकतम होती है |
2. एक जलजीवशाला बनाते समय हमें किन - किन बातो का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर : किसी जलजीवशाला को बनाते समय निम्न बातो का ध्यान रखना चाहिए:-
(i) इनमे उन जीवो को एकसाथ नहीं रखना चाहिए जो एक - दुसरे को खा जाते है |
(ii) इनमें उनके लिए खाना तथा ऑक्सीजन की पूर्ती पर्याप्त मात्रा में करनी चाहिए |
3. एक स्थलीय परितंत्र में हरे पौधे द्वारा सौर ऊर्जा का कितना प्रतिशत खाद्य ऊर्जा में बदलता है ? प्रत्येक पोषी स्तर पर इस ऊर्जा का कितना प्रतिशत भाग अगले स्तर के लिए उपलब्ध होता है?
उत्तर :एक स्थलीय परितंत्र में हरे पौधे द्वारा सौर ऊर्जा का केवल 1% प्रतिशत खाद्य ऊर्जा में बदलता है | और प्रत्येक पोषी स्तर पर इस ऊर्जा का केवल 10%प्रतिशत भाग अगले स्तर के लिए उपलब्ध होता है |
4. किसी आहार श्रृंखला में चार से अधिक पोषी स्तर क्यों पाए जाते हैं ?
उत्तर : उर्जा प्रवाह के 10% नियम के अनुसार पाँचवें और उससे आगे के पोषी अत्र के जीवों को मिलाने वाली उर्जा बहुत कम हो जाती है जो उसके जीवन के लिए पर्याप्त चरण पर अत्यधिक उर्जा का ह्रास होता हैं |