10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन Class 10 Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 10 English Medium Science All Chapters:
10. प्रकाश-परावर्तन एवं अपवर्तन
4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न1 : आपतित किरण किसे कहते है ?
उत्तर : प्रकाश स्रोत से किसी दि गई सतह पर पडने वाली प्रकाश किरण को आपतित किरण कहते है।
प्रश्न2 : परावर्तित किरण किसे कहते हैं?
उत्तर : आपतन बिन्दु पर आपतित किरण जब परावर्तित होकर उसी माध्यम में मुड जाती है तो उस किरण को परावर्तित किरण कहते है।
प्रश्न3 : उस दर्पण का नाम बताइए जो बिम्ब सीधा तथा आवर्धित प्रतिबिम्ब बना सके ।
उत्तर : अवतल दर्पण ।
प्रश्न4 : वाहनों में उतल दर्पण ही क्यों लगाया जाता हैं ?
उत्तर : क्योकि उतल दर्पण सदैव सीधा प्रतिबिम्ब बनाते हैें। इनका दृष्टि क्षेत्र बहुत अधिक अर्थात लंबी दूरी के भी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब बनाते हैं । क्योकि ये बाहर की ओर वक्रित होते हैं ।
प्रश्न5: प्रकाश के अपवर्तन से आप क्या समझते हैं ?उत्तर : जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती हैं तो यह अपने मार्ग से विचलीत हो जाती हैं। प्रकाश के किरण को अपने मार्ग से विचलीत हो जाना प्रकाश का अपवर्तन कहलाता हैं ।
प्रश्न6 : अपवर्तनांक किसे कहते हैं ?उत्तर : जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती हैं तो यह अपने मार्ग से विचलीत हो जाती हैं। ये विचलन माध्यम और उस माध्यम में प्रकाश की चाल पर निर्भर करता हैं । अतः अपवर्तनांक माध्यमों में प्रकाश की चालों का अनुपात होता है।
प्रश्न7: जब प्रकाश की किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती हैं तो किस प्रकार मुडती है ?
उत्तर : जब प्रकाश की किरण एक माध्यम (विरल) से दूसरे माध्यम (सघन) मे जाती हैं तो यह अभिलंब की ओर मुड जाती हैं । जब यही प्रकाश की किरण सघन से विरल की ओर जाती हैं तो अभिलंब से दूर भागती हैं।
प्रश्न8: किस लेंस की क्षमता धनात्मक होती है ?
उत्तर : उतल लेंस ।
प्रश्न9 : किस लेंस की क्षमता ऋणात्मक होती है ?
उत्तर : अवतल लेंस ।
प्रश्न10 : एक लेंस की क्षमता +2.0 D है। वह कौन सा लेंस हैं। उस लेंस की फोकस दूरी कितनी है ?
उत्तर : वह लेंस उतल हैं क्योंकि उतल लेंस की क्षमता धनात्मक होता हैं। उसकी फोकस दूरी + 0.50 m है।
प्रश्न11 : चश्मा बनाने वाले विभिन्न क्षमता के लेंसों का उपयोग किस प्रकार करते हैं ?
उत्तर : चश्मा बनाने वाले विभिन्न क्षमता के लेंसों का उपयोग बीजगणितिय योग के रूप मे करते है। जैसे -
P = P1 + P2+ ……
प्रश्न12 : प्रकाश का मार्ग किस प्रकार होता है।
उत्तर : प्रकाश का मार्ग एक सीधी सरल रेखा होती हैं।
प्रश्न13 : किसी गोलिय दर्पण के फोकस दूरी क्या होती है ?
उत्तर : किसी गोलिय दर्पण के फोकस दूरी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है।
Topic Lists: