4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले Class 10 Political Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 10 English Medium Political Science All Chapters:
4. जाति , धर्म और लैंगिक मसले
1. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
1 अंक के प्रश्न
Q1. लिंगानुपात किस कहते हैं?
उत्तर : प्रत्येक 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंग अनुपात कहते हैं |
Q2. ‘धर्म को राजनीति से कभी भी अलग नहीं किया जा सकता’ - ये शब्द किसने कहा है?
उत्तर : महात्मा गाँधी ने |
Q3. एक ऐसे समुदाय के लोग जो साधारतया पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में रहते हैं और
जिनका बाकी समाज से अधिक मेल जोल नहीं है, क्या कहते हैं?
उत्तर : आदिवासी (अनुसूचित जनजाति) |
Q4. उस प्रक्रिया को क्या कहते हैं जिसमें लोग ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों की ओर पलायन करते हैं?
उत्तर : शहरीकरण |
Q5. वर्ण-व्यवस्था क्या होती हैं?
उत्तर: जाति समूहों का पदानुक्रम जिसमें एक जारी के लोग हर हाल में समाजिक पायदान में सबसे ऊपर रहेंगे तो किसी अन्य जाति समूह के लोग क्रमागत रूप से उनके नीचे |
Q6. जाति के अन्दर राजनीति का उदहारण दीजिए|
उत्तर: राजनीति में ने तरह की गोलबंदी हुई हैं, जैसे 'अगड़ा ' और ' पिछड़ा ' |
Q7. विश्व के किन देशों की राष्ट्रीय संसदों में महिलाओ की संख्या अधिकतम हैं|
उत्तर: नार्डिक देश की राष्ट्रीय संसदों में महिलाओ की संख्या 40 प्रतिशत हैं|
Q8. भारत में राष्ट्रीय लिंगानुपात क्या हैं?
उत्तर: 927 |
Q9. पितृ-प्रधान क्या होता हैं?
उत्तर: इसका शाब्दिक अर्थ तो पिता का शासन हैं पर इस पद का प्रयोग महिलाओ की तुलना में पुरुषों को ज्यादा महत्त्व, ज्यादा शक्ति देने वाली व्यवस्था के लिए भी किया जाता हैं|
Q10. परिवारिक कानून से क्या अभिप्राय हैं?
उत्तर: विवाह, तालाक, गोद लेना और उत्तराधिकारी जैसे परिवार से जुड़े मसलो से संबंधित कानून पारिवारिक कानून होते हैं| हमारे देश में सभी धर्मों के अलग-अलग पारिवारिक कानून हैं|
3/5 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1: नारीवादी आन्दोलन किसे कहते है ?
उत्तर: वह आन्दोलन जो नारियों के हित के लिए चलाया जाता है उसे नारीवादी आन्दोलन कहते है |
प्रश्न 2: सांप्रदायिक राजनीति को बढ़ावा देने वाले तीन तथ्यों का उल्लेख कीजिए |
उत्तर:
(i) एक धर्म को अन्य धर्मों से बेहतर मानना |
(ii) धर्म के आधार पर वोट बैंक का निर्माण करना |
(iii) राजनैतिक दलों द्वारा धार्मिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा देना |
(iv) कट्टरपंथी विचारधारा |
प्रश्न 3: महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता देश के विकास के लिए आवश्यक है | इस दिशा में भारत सरकार द्वारा उठाए गए किन्ही चार कदमों का उल्लेख कीजिए |
उत्तर:
(i) राष्ट्रिय महिला आयोग की स्थापना |
(ii) राजनीति में महिलाओं को 33% सीटों पर आरक्षण देना |
(iii) 2006 में घरेलु हिंसा निवारक अधिनियम लाना|
(iv) 1961 का दहेज़ निषेध अधिनियम |
(v) कन्याभ्रूण हत्या को क़ानूनी अपराध घोषित करना |
प्रश्न 4: साम्प्रदायिकता का समाज पर पड़ने वाले तीन प्रमुख दुष्प्रभावों का उल्लेख कीजिए |
उत्तर:
(i) विभिन्न धार्मिक गुटों में लड़ाई झगडा का होना |
(ii) यह लोकतंत्र और राजनीति को प्रभावित करता है जिसमें अधिकांश मतदाता साम्प्रदायिकता के आधार पर चुनाव करते है |
(iii) कई साम्प्रदायिकता ताकतें अपनी भड़काऊ भाषण से समाज में लड़ाई -दंगे फैलवाते है |
(iv) साम्प्रदायिकता से समाज में विभाजन होता है |
प्रश्न 5: जातिवाद को सामाजिक संगठन का एक प्रमुख आधार माना गया है और यह भारतीय राजनीति को बहुत हद तक प्रभावित करता है | चार बिन्दुओं में इस तथ्य को स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
(i) चुनाव में प्रत्याशियों का चयन जाति के आधार पर होता है |
(ii) मतदाता भी अपना वोट अपने जाति के उम्मीदवार को देता है |
(iii) राजनीति पार्टियाँ अपना एजेंडा जाति समीकरणों के आधार पर बनाती हैं |
(iv) सरकार भी कई बार जातिय आधार पर लोगों को सुविधाएँ देती है या विशेष पैकेज की घोषणा करती है |
प्रश्न 6: भारत में महिलाओं की निम्न और दयनीय स्थित के लिए उत्तरदायी किन्ही तीन कारणों को स्पष्ट कीजिए |
उत्तर:
(i) शिक्षा में महिलाओं का निम्न स्तर |
(ii) महिलाओं में लैंगिक असमानता का होना |
(iii) राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा |
(iv) महिलाओं के साथ सामाजिक भेदभाव
प्रश्न : साम्प्रदायिक राजनीति के विभिन्न रूपों का वर्णन करें।
उत्तर : सांप्रदायिक राजनीति के विभिन्न रूप निम्नलिखित है |
(i) साम्प्रदायिकता के आधार पर राजनीति करने वाले लोग या राजनेता |
(ii) सम्प्रदाय के आधार पर राजनितिक दलों का अलग-अलग खेमों में बंट जाना |
(iii) राजनितिक लाभ के लिए सांप्रदायिक हिंसा या टकराव उत्पन्न होना |
(iv) सांप्रदायिक दिशा में राजनीति की गतिशीलता |
(iv) धार्मिक आधार पर मतों का ध्रुवीकरण |
प्रश्न 7: भारतीय राजनीति में महिलाओं की उपस्थिति आशानुरूप नहीं है | कारण स्पष्ट कीजिए |
अथवा
भारत में महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व बहुत कम है | कारण स्पष्ट कीजिए |
उत्तर :
(i) अधिकांश महिलाओं को घर तक ही सिमित रखा जाता है |
(ii) महिलाओं में शिक्षा का आभाव |
(iii) राजनितिक दल द्वारा उनके संख्या के अनुपात में टिकट नहीं देते हैं |
(iv) महिलाओं में राजनीति के प्रति जागरूकता का आभाव का होना |
Topic Lists: