Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास Class 10 History [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 10 English Medium History All Chapters:
Chapter 8. उपन्यास, समाज और इतिहास
2. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. प्रेमचन्द्र के उपन्यासों के पात्र समाज के विभिन्न वर्गो से घुल-मिल गये है। चार बिन्दुओं में स्पष्ट कीजिए ?
उत्तर - (1) प्रेमचन्द्र ने अपने उपन्यासों मे अभिजात वर्ग, जमींदार वर्ग, जमींदार
मध्यवर्गीय किसान, मजदूर, नौकरी पेशा लोगों को लिया है।
(2) उपन्यासों में वर्णित चरित्र लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित एक समुदाय का
निर्माण करते है।
(3) उपन्यासों में निम्नवर्ग से आने वाली महिलाओं को चित्रित किया गया है।
(4) उपन्यास मुख्यत: सामाजिक मुद्दों पर आधारित है तथा चरित्र विभिन्न वर्गों
से ही चुने गये है।
प्रश्न 2. उपन्यासों ने किस प्रकार स्वतन्त्रता सेनानियों को प्रेरित किया ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - (1) आन्नद मठ और अगुरिया बिनिमांय ने स्वतन्त्रता सेनानियों को प्रेरित किया।
(2) बंगाल में कई उपन्यास मराठो और राजपूतों को लेकर लिखे गये। जिससे
अखिल भारतीयता का विकास हुआ।
(3) साहस और शौर्यशाली अतीत के आहवान से युवा पीढ़ी में देश भक्ति का
प्रचार हुआ।
प्रश्न 3. प्रारम्भिक बंगाली भाषा के उपन्यासों की किन्हीं तीन विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - (1) उपन्यास प्रेम कहानियाँ तथा ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होते थे।
(2) इन्हें गद्य शैली में लिखा जाता था।
(3) उपन्यासों में साधारण बोलचाल की भाषा का प्रयोग हुआ।
प्रश्न 4. भारत में सामाजिक सुधारों के क्षेत्र मे उपन्यासकारों की भूमिका किन्हीं तीन उदाहरणों की सहायता से समझाइए।
उत्तर - (1) सन् 1920 के आस पास बंगाल में ऐसे उपन्यास आये जिनमें किसानों और निम्न जातियों से सम्बन्धित बातें उठायी गयी।
(2) चंदु मेनन का उपन्यास इंदुलेखा उच्च जाति की एक वैवाहिक समस्या पर
प्रकाश डालता है।
(3) पोथेरी कुंजाम्बु ने सरस्वती विजयम नामक उपन्यास में निम्न जाति दमन की
कड़ी निन्दा की गयी है।
प्रश्न 5. ब्रिटेन में महिला पाठकों की वृद्धि के लिए उत्तरदायी कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर - (1) औद्योगिकरण के कारण मध्य वर्ग में विकास हुआ। जिससे महिलाओं को
उपन्यास पढ़ने और लिखने का अवकाश मिला।
(2) उपन्यासों में महिलाओं की समस्याओं को उठाया जाने लगा।
(3) बहुत सारे उपन्यास घरेलू जिन्दगी पर आधारित थे।
(4) स्वयं महिलाओं ने अपनी जिन्दगी के बारे में उपन्यासों में लिखा।
प्रश्न 6. उपन्यास किस प्रकार औनिवेशिक मानसिकता को उजागर करते है ? उदाहरण
देकर समझाइए।
उत्तर - (1) डैनियल डैफो कृत राबिसंन कूसो का नायक साहसिक यात्री होने के साथ
दास व्यापारी भी है।
(2) इसमें गैर गोरे लोगों को बराबर का इंसान नहीं माना गया है।
(3) जोसेफ कॉनरैड ने अपने उपन्यासों में औपनिवेशिक गुलामी के काले पक्ष को उजागर किया है।
प्रश्न 7. उपन्यास बहुत सारी संस्कृतियों को एक साथ मिलाता है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर - (1) उपन्यासों मे जनसाधारण की भाषा का प्रयोग किया गया।
(2) उपन्यासों में अलग-अलग बोलियों से निकटता बनाकर एक राष्ट्र के विविध
समुदायों की दुनिया का निर्माण किया।
(3) उपन्यासों में भाषा की अलग अलग शैलियों से भी सामग्री ली गयी।
प्रश्न 8. 19 वीं सदी में युवाओं के लिए किस प्रकार के उपन्यास लिखे गए ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर - (1) आर. एल. स्टीवेंसन, रूडयार्ड किपलिंग आदि उपन्यासकारों ने साहसिक
घटनाओं पर उपन्यास लिखें।
(2) साहसिक घटनाओं पर आधारित उपन्यासों को युवाओं ने पढ़ना प्रारम्भ
किया।
(3) उपन्यासों में उन नौजवानों की बात की गयी जो विभिन्न औपनिवेशिक क्षेत्रों
के विकास तथा ऐतिहासिक घटनाओ के गवाह बने तथा सैनिक कार्यवाहियों
में हिस्सा लिया।
प्रश्न 9. हार्ड टाइम्स की रचना किसने की ?इसकी विषय वस्तु की व्याख्या कीजिए।
उत्तर - (1) हाई टाईम्स की रचना चार्ल्स डिकेन्स ने की।
(2) इसमें औद्योगिकरण के दुष्प्रभावों का वर्णन किया गया है।
(3) इसमें काल्पनिक शहर के माध्यम से औद्योगिकरण के प्रभावों को दिखाया
गया है।
प्रश्न 10. असमिया उपन्यास की प्रमुख रचनाओं एवं उसके विकास की व्याख्या कीजिए।
उत्तर - (1 ) असमिया भाषा का उद्गम 7 वीं सदी में हो गया था।
(2) इसका साहित्यिक विकास 13 वीं सदी में हुआ।
(3) प्रारम्भिक असमिया उपन्यास मिशनरियों ने लिखे थे।
(4) प्रमुख उपन्यास फूलमणी और करूणा थे।
प्रश्न 11. मलयालम में लिखा उपन्यास इंदुलेखा किस मुद्दे को इंगित करता है ?तीन कारण लिखिए।
उत्तर - (1) इन्दुलेखा प्रेमकथा पर आधारित उपन्यास था।
(2) नम्बरदारी ब्राहामण उस समय केरल के बड़े जमींदार थे और नायरों का एक
बड़ा वर्ग उनका रैयती लगानदार था।
(3) इन्दुलेखा जैसे उपन्यास उच्च जाति के लोगों द्वारा लिखे जाते थे। इनमे
उच्च जाति के व्यक्तियों का ही उल्लेख किया जाता था।
प्रश्न 12. हिन्दी के पहले आधुनिक उपन्यास का नाम लिखिए जो सबसे अधिक बिका। इसका लेखक कौन था ? यह अधिक प्रसिद्ध क्यों हुआ ?
उत्तर - (1) प्रथम आधुनिक हिन्दी उपन्यास चन्द्रकान्ता एक रूमानी उपन्यास था।
(2) यह उपन्यास देवकी नदंन खत्री द्वारा लिखा गया था।
(3) इसे पूर्णत: पढ़ने के आनंद की दृष्टि लिखा गया था।
प्रश्न 13. भारत में उपन्यास की लोकप्रियता के कोई तीन कारण लिखिए।
उत्तर - (1) उपन्यासों ने मनोरंजन के नए तरीके उपलब्ध करवाए।
(2) उपन्यासों की कीमत कम थी।
(3) इनमें दी गयी कहानियां वास्तविक और रोचक होती थी।
(4) उपन्यासों ने व्यक्तिगत स्तर पर पढ़ने का आनंद दिया।
प्रश्न 14. उपन्यासों में वर्णाक्युलर भाषा का प्रयोग किए जाने के कोई तीन उपयोग बताइए।
उत्तर - (1) वर्नाक्युलर वह भाषा होती है। जो आम जनता द्वारा बोली और समझी जाती
है।
(2) इससे एक साझे राष्ट्र का अहसास हुआ।
(3) इससे शास्त्रीय भाषा और सड़क छाप भाषा में सामंजस्य स्थापित हुआ।
(4) यह विश्व की विभिन्न संस्कृतियों को एक साथ लेकर आई।
प्रश्न 15. रौकेया हुसैन के शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में योगदान की व्याख्या करो।
उत्तर - (1) वे एक समाज सुधारक थी।
(2) उन्होने कलकत्ता में लडकियों के लिए एक विद्यालय खोला।
(3) उन्होने अंग्रेजी में सुल्ताना का स्वप्न नामक एक व्यंग्यात्मक फंतासी लिखी।
(4) उन्होंने अपने उपन्यास पद्राग के माध्यम से बताया कि इस बात की
आवश्यकता है कि महिलाएं अपनी एवं दूसरी महिलाओं की दशा स्वयं सुधार
सकती है।
प्रश्न 16. महिलाओं द्वारा उपन्यास लेखन तथा अन्य प्रकार के लेखक क्षेत्र में किए गये योगदान की व्याख्या करो ?
उत्तर -
(1) सबसे महिलाओं ने कहानियां, कविताएं, निबन्ध तथा आत्म कथाएं लिखना शुरू किया।
(2) महिलाएं बाद में उपन्यास भी लिखने लगी।
(3) बीसवीं शताब्दी में दक्षिण भारत में महिलाएं उपन्यास, लघुकथाएं लिखने लगी।
(4) कुछ महिलाओं ने ऐसी नारियों के बारे में लिखा जिन्होंने महिलाओं के जीवन में परिवर्तन ला दिया।
Topic Lists: