Chapter 1. अर्थशास्त्र की केन्द्रीय समस्याएँ Class 12 Micro Economics CBSE notes in hindi उत्पादन संभावना वक्र - CBSE Study
कक्षा 12 Micro Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण 1. अर्थशास्त्र की केन्द्रीय समस्याएँ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक उत्पादन संभावना वक्र को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Micro Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Micro Economics All Chapters:
1. अर्थशास्त्र की केन्द्रीय समस्याएँ
2. उत्पादन संभावना वक्र
उत्पादन संभावना वक्र (Production posibility curv) - उत्पादन संभावना वक्र दो वस्तुओं के विभिन्न संयोगो (combinations) को प्रकट करता है जिनका उत्पादन दिए हुए संसाधनों द्वारा किया जाता |
उत्पादन संभावना वक्र की मान्यताएं (Assumptions of PPC) -
(i) संसाधनों की एक निश्चित मात्रा दी गई है |
(ii) उपलब्ध संसाधनों का पूर्ण एंव कुशल प्रयोग किया गया है |
(iii) तकनीक में कोई परिवर्तन होता है |
उत्पादन संभावना वक्र की विशेषताएँ (Properties of PPC) -
(i) उत्पादन संभावना वक्र का ढलान नीचे की ओर होता है (PPC slops downward) - उत्पादन संभावना वक्र का ढलान दाएं से बाएँ ऊपर से नीचे की ओर होता है | ऐसा इसलिए होता है क्योंकि संसाधन स्थिर है तथा दो वस्तुओं के उत्पादन को एक साथ नहीं बढाया जा सकता है | एक वस्तु का उत्पादन बढ़ने के लिए दूसरी वस्तु के उत्पादन को कम करना पड़ेगा |
(ii) उत्पादन संभावना वक्र का ढलान मूल बिंदु की ओर नतोदर होता है (PPC is concave to the point of origin) - जैसे - जैसे वस्तु x के उत्पादन में वृद्धि की जाती है वस्तु Y का उत्पादन कम होता जाता है जिससे सीमांत अवसर लागत बढती जाती है | अतः सीमांत अवसर लागत के बढ़ने के कारण उत्पादन संभावना वक्र का ढलान मूल बिंदु की ओर नतोदर होता है |
उत्पादन के प्राप्य तथा अप्राप्य संयोग (Attainable and unattainable combinations of output) -
(i) प्राप्य संयोग (Attainable combinations) - उत्पादन संभावना वक्र पर तथा उत्पादन संभावना वक्र के अन्दर उपस्थित सभी बिन्दुओं को प्राप्य संयोग कहते है |
(ii) अप्राप्य संयोग (unattainable combinations) - उत्पादन संभावना वक्र के बाहर उपस्थित सभी बिन्दुओं को अप्राप्य संयोग कहते है |
अवसर लागत (opportunity cost) - अवसर लागत एक अवसर का लाभ उठाने के लिए दुसरे अवसर की हानि की लागत है |
जैसे - एक व्यक्ति को 20,000, 15,000 तथा 25000 की नौकरी पाने का अवसर मिला | अब एक समझदार व्यक्ति 25,000 की नौकरी का ही चयन करेगा लेकिन उसे 25,000 की नौकरी पाने के लिए दुसरे सबसे अच्छे विकल्प 20,000 की नौकरी को छोड़ना पडेगा | अतः 25,000 की नौकरी पाने की अवसर लागत 20,000 की नौकरी है |
सीमांत अवसर लागत (marginal opportunity cost) - यह वस्तु Y की उस मात्रा को प्रकट करता है जो वह वस्तु X की अतिरिक्त इकाई का उत्पादन करने के लिए अवश्य त्यागता है |