Chapter अर्थशास्त्र की केन्द्रीय समस्याएँ Class 12 Economics CBSE notes in hindi page 2 - CBSE Study
कक्षा 12 Economics के लिए NCERT समाधान नवीनतम CBSE पाठ्यक्रम और NCERT पाठ्यपुस्तकों के अनुसार सावधानीपूर्वक तैयार किए गए हैं, ताकि विद्यार्थी प्रत्येक अवधारणा को स्पष्ट रूप से समझ सकें। इन समाधानों में सभी महत्वपूर्ण अर्थशास्त्र की केन्द्रीय समस्याएँ को विस्तृत व्याख्या और चरण-दर-चरण उत्तरों सहित शामिल किया गया है, जिससे परीक्षा की बेहतर तैयारी हो सके। प्रत्येक page 2 को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि विद्यार्थी मूलभूत सिद्धांतों को आसानी से समझकर अपनी शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार कर सकें। यह अध्ययन सामग्री दैनिक गृहकार्य, पुनरावृत्ति अभ्यास तथा वार्षिक परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। सटीक उत्तर, स्पष्ट अवधारणाएँ और व्यवस्थित सामग्री विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने तथा परीक्षाओं में अधिक अंक प्राप्त करने में सहायता करती है। चाहे आप किसी विशेष विषय का पुनरावृत्ति कर रहे हों या पूरे अध्याय की तैयारी कर रहे हों, यह संसाधन Economics में पूर्ण सफलता के लिए विश्वसनीय और पाठ्यक्रम-आधारित मार्गदर्शन प्रदान करता है।
CBSE NOTES:
Class 12 English Medium Economics All Chapters:
अर्थशास्त्र की केन्द्रीय समस्याएँ
1. page 2
PP वक्र का नीचे की ओर ढालू होने का कारण :
अर्थव्यवस्था में संसाधनों के पूर्ण उपयोग उपयोग की स्थिति में यदि एक वस्तु का अधिक मात्रा में उत्पादन करना है, तो दूसरी वस्तु के उत्पादन की मात्रा में कमी करनी होगी |
- एक वस्तु की अधिक मात्रा तभी प्राप्त किया जा सकता है जब दूसरी वस्तु की मात्रा में कमी की जाये |
- जब एक वस्तु की मात्रा में कमी किया जाता है तो वक्र y-अक्ष के समांतर नीचे आता है जब दूसरी वस्तु की मात्रा बढाई जाती है तो वक्र बाएँ से दायें x-अक्ष के समांतर बढ़ता जाता है | यही कारण है कि PP वक्र का आकार बाएँ से दाएँ की ओर ढालू हो जाता है |
अवसर लागत (Oppottunity cost) : एक अवसर का चयन करने पर दुसरे सर्वश्रेष्ठ अवसर का किया गया त्याग अवसर लागत कहलाता है |
सीमांत अवसर लागत (Marginal Opportunity Cost): किसी वस्तु की मात्रा बढ़ाने के लिए त्यागी गयी वस्तु की दर सीमांत सीमांत अवसर लागत कहलाता है |
- दर से तात्पर्य है प्रति ईकाई त्यागी गई वस्तु की मात्रा |