उपयोगी प्रश्नोत्तर :
प्रश्न: व्यष्टि अर्थशास्त्र में किन विषयों का अध्ययन किया जाता है ?
उत्तर:
(i) माँग का सिद्धांत
(ii) उत्पादन का सिद्धांत
(iii) लागत का सिद्धांत
(iv) कीमत का सिद्धांत
(v) वितरण का सिद्धांत
(vi) कल्याण का सिद्धांत
प्रश्न: समष्टि अर्थशास्त्र के क्षेत्र का वर्णन कीजिए |
उत्तर: समष्टि अर्थशास्त्र के निम्नलिखित क्षेत्र है :
(i) समष्टि की मुख्य विषय वस्तु राष्ट्रिय आय एवं रोजगार का निर्धारण है | वस्तुत: समष्टि अर्थशास्त्र अध्ययन आय एवं रोजगार के निर्धारण के लिए ही किया जाता है | इस लिए इसे आय तथा रोजगार सिद्धांत भी कहते है |
(ii) समष्टि अर्थशास्त्र में समान्त कीमत स्तर तथा मुद्रा की पूर्ति का अध्ययन किया जाता है |
PP वक्र का नीचे की ओर ढालू होने का कारण :
अर्थव्यवस्था में संसाधनों के पूर्ण उपयोग उपयोग की स्थिति में यदि एक वस्तु का अधिक मात्रा में उत्पादन करना है, तो दूसरी वस्तु के उत्पादन की मात्रा में कमी करनी होगी |
- एक वस्तु की अधिक मात्रा तभी प्राप्त किया जा सकता है जब दूसरी वस्तु की मात्रा में कमी की जाये |
- जब एक वस्तु की मात्रा में कमी किया जाता है तो वक्र y-अक्ष के समांतर नीचे आता है जब दूसरी वस्तु की मात्रा बढाई जाती है तो वक्र बाएँ से दायें x-अक्ष के समांतर बढ़ता जाता है | यही कारण है कि PP वक्र का आकार बाएँ से दाएँ की ओर ढालू हो जाता है |
अवसर लागत (Oppottunity cost) : एक अवसर का चयन करने पर दुसरे सर्वश्रेष्ठ अवसर का किया गया त्याग अवसर लागत कहलाता है |
सीमांत अवसर लागत (Marginal Opportunity Cost): किसी वस्तु की मात्रा बढ़ाने के लिए त्यागी गयी वस्तु की दर सीमांत सीमांत अवसर लागत कहलाता है |
- दर से तात्पर्य है प्रति ईकाई त्यागी गई वस्तु की मात्रा |