अभ्यास:-
प्रश्न 1: यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएं हैं| इन सूचनाओ के आधार पर आप इन देशो का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने 'लोकतांत्रिक' , 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का' नहीं लिखे|
(क) देश क: जो लीग के अधार्मिक क्रम को नही मानते उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं हैं|
(ख) देश ख: एक ही पार्टी बीते वर्षो से चुनाव जीतती आ रही हैं|
(ग) देश ग: पिछले तीन चुनावों में शासक दल को पराजय को मुहँ देखना पड़ा|
(घ) देश घ: यहाँ स्वतंत्र चुनाव आयोग नहीं हैं|
उत्तर: (क) अलोकतांत्रिक|
(ख) पक्का नहीं|
(ग) लोकतांत्रिक |
(घ) अलोकतांत्रिक |
प्रश्न 2: यहाँ चार देशों के बारे में कुछ सूचनाएं हैं| इन सूचनाओ के आधार पर आप इन देशो का वर्गीकरण किस तरह करेंगे? इनके सामने 'लोकतांत्रिक' , 'अलोकतांत्रिक' और 'पक्का' नहीं लिखे|
(क) देश च: संसद सेना प्रमुख की मंजूरी के बिना सेना के बारे में कोई कानून नहीं बना सकती|
(ख) देश छ: संसद न्यायपालिका के अधिकारों में कटौती का कानून नहीं बना सकती|
(ग) देश ज: देश के नेता बिना पड़ोसी देश की अनुमति के किसी और देश से संधि नहीं कर सकते|
(घ) देश झ: देश के अधिकांश फैसले केन्द्रीय बैंक के अधिकारी करते हैं जिसे मंत्री भी नहीं बदल सकते|
उत्तर: (क) अलोकतांत्रिक|
(ख) लोकतांत्रिक |
(ग) अलोकतांत्रिक|
(घ) अलोकतांत्रिक |
प्रश्न 3: इनमें से कौन-सा तर्क लोकतंत्र के पक्ष में अच्छा नहीं हैं और क्यों?
(क) लोकतंत्र में लोग खुद को स्वतंत्र और समान मानते हैं|
(ख) लोकतांत्रिक व्यवस्थाए दूसरो की तुलना में टकरावो को ज्यादा अच्छी तरह सुलझती हैं|
(ग) लोकतांत्रिक सरकारे लोगो के प्रति ज्यादा उत्तरदायी होती हैं|
(घ) लोकतांत्रिक देश दूसरों की तुलना में ज्यादा समृद्ध होते हैं|
उत्तर: (क) एक लोकतंत्रीय राज्य अन्य राज्य की तुलना में अधिक समृद्ध हो, ऐसा होना आवश्यक नहीं हैं| देश विदेश के लोगो की समृद्धि और खुशहाली देश के आर्थिक विकास पर निर्भर करती हैं न कि सरकार के स्वरुप पर|
प्रश्न 4: इन सभी कथनों में कुछ चीज़े लोकतांत्रिक हैं तो कुछ अलोकतांत्रिक| हर कथन में इन चीजों को अलग-अलग करके लिखे|
(क) एक मंत्री ने कहा कि संसद को कुछ कानून पास करने होंगे जिससे विश्व व्यापार संगठनों द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके|
(ख) चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतदान का आदेश किया जाए जहाँ बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ हो गयी थी|
(ग) संसद में औरतो का प्रतिनिधित्व कभी भी 10 प्रतिशत तक नहीं पंहुचा हैं| इसी कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की मांग की|
उत्तर:
(क) (i) लोकतांत्रिक:- "संसद को कुछ कानून पास करने होंगे"|
(ii) अलोकतांत्रिक:- "विश्व व्यापार संगठन द्वारा तय नियमों की पुष्टि हो सके"|
(ख) (i) लोकतांत्रिक:- "चुनाव आयोग ने एक चुनाव क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर दोबारा मतदान का आदेश किया जाए"|
(ii) अलोकतांत्रिक:- "बड़े पैमाने पर मतदान में गड़बड़ हो गयी थी"|
(ग) (i) लोकतांत्रिक:- "इसी कारण महिला संगठनों ने संसद में एक-तिहाई आरक्षण की मांग की"|
(ii) अलोकतांत्रिक:- "संसद में औरतो का प्रतिनिधित्व कभी भी 10 प्रतिशत तक नहीं पंहुचा हैं"|
प्रश्न 5: लोकतंत्र में आकाल और भुखमरी की संभावना कम होती हैं| यह तर्क देने का इनमें से कौन-सा कारण सही नहीं हैं?
(क) विपक्षी दल भूख और भुखमरी की ओर सरकार को ध्यान दिला सकते हैं|
(ख) स्वतंत्र अख़बार देश के विभिन्न हिस्सों में आकाल की स्थिति के बारे में खबरे दे सकते हैं|
(ग) सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का दर होता हैं|
(घ) लोगो को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण देने की स्वतंत्रता हैं|
उत्तर: (घ) लोगो को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण देने की स्वतंत्रता हैं|
प्रश्न 6: किसी जिले में 40 ऐसे गाँव हैं जहाँ सरकार ने पेयजल उपलब्ध कराने का कोई इंतजाम नहीं किया हैं| इन गाँवों के लोगों ने एक बैठक की और अपनी जरूरतों की ओर सरकार का ध्यान दिलाने के लिए कई तरीकों पर विचार किया| इनमें से कौन-सा तरीका लोकतांत्रिक नहीं हैं|
(क) अदालत में पानी को अपने जीवन के अधिकार का हिस्सा बताते हुए मुकदमा दायर करना|
(ख) अगले चुनाव का बहिष्कार करके सभी पार्टियों को सन्देश देना|
(ग) सरकारी नीतियों के खिलाफ जन-सभाएं करना|
(घ) सरकारी अधिकारियों को पानी के लिए रिश्वत देना|
उत्तर: (घ) यह एक लोकतांत्रिक तरीका हैं|
प्रश्न 7: लोकतंत्र के खिलाफ दिए जाने वाले इन तर्को का जवाब दीजिए|
(क) सेना देश का सबसे अनुशासित और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन हैं| इसलिए सेना को देश का शासन करना चाहिए|
(ख) बहुमत के शासन का मतलब हैं मूर्ख और अशिक्षितों का राज| हमें तो होशियारो की जरूरत हैं, भले ही उनकी संख्या कम क्यों न हो|
(ग) अगर आध्यात्मिक मामलों में मार्गदर्शन के लिए हमें धर्म-गुरुओं की जरूरत होती हैं| तो उन्हीं को राजनैतिक मामले में मार्गदर्शन का काम क्यों नहीं सौपा जाए| देश पर धर्म गुरुओं का शासन होना चाहिए|
उत्तर: (क) किसी देश की सेना रक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं लेकिन यह लोगो द्वारा निर्वाचित नहीं हैं| इसीलिए एक लोकतांत्रिक सरकार का गठन नहीं कर सकती हैं|निश्चय ही सेना सर्वाधिक अनुशासित एवं भ्रष्टाचार मुक्त संगठन हैं फिर भी कोई व्यक्ति इस बात की गारंटी नहीं दे सकता हैं कि सेना तानाशाह नहीं बनेगी|
(ख) किसी भी देश के सभी लोग कुछ सीमा तक समझदार होते हैं| सार्वभौम व्यस्क मताधिकार सिद्धांत के अनुसार भारत में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगो को मताधिकार प्रदान किया गया| समाज के कुछ वर्गो की उपेक्षा करना उचित नहीं हैं|
(ग) तीसरा कथन उपयुक्त नहीं हैं| राजनीति में धर्म को शामिल करने से खतरनाक विवाद उत्पन्न हो सकता हैं क्योंकि भरता में अनेक धर्मों के लोग साथ-साथ रहते है ऐसे में किसी एक धर्म के गुरुओ को राज्य संचालन का कार्य सौंप देने से देश में साम्प्रदायिक संघर्ष उत्पन्न हो सकते हैं| वैश्विक स्तर पर अभी तक किसी धार्मिक नेता द्वारा सफल शासन संचालन का उदाहरण प्राप्त नहीं हुआ|
प्रश्न 8: इनमें से किन कथनों को आप लोकतांत्रिक समझते हैं ? और क्यों?
(क) बेटी से बाप: मई शादी के बारे में तुम्हारी राय सुनना नहीं चाहता| हमारे परिवार में बच्चे वहीं शादी करते हैं जहाँ माँ-बाप टी करते हैं|
(ख) छात्र से शिक्षक: कक्षा में सवाल पूछकर ध्यान मत बंटाओ|
(ग) अधिकारीयों से कर्मचारी: हमारे काम करने के घंटे कानून के अनुसार कम किए जाने चाहिए|
उत्तर: (क) पहला कथन लोकतांत्रिक नहीं हैं क्योंकि बेटी को उसकी शादी के बारे में अपना मत प्रकट करने का अवसर दिया जा रहा हैं| बेटी को दुसरे लोगो द्वारा उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए| विवाह के पश्चात् बेटी को ही अपने पति के साथ जीवन-निर्वाह करना होता हैं|
(ख) दूसरी कथन लोकतांत्रिक नहीं हैं क्योंकि छात्र को प्रश्न पूछ कर अपने मन में उत्पन्न संशय का समाधान करने का पूरा अधिकार हैं| अध्यापक द्वारा छात्र को प्रश्न पूछने से रोकना अलोकतांत्रिक हैं| शिक्षक को छात्रो के प्रश्नों का निश्चय ही समाधान करना चाहिए|
(ग) यह कथन लोकतांत्रिक हैं क्योंकि वह ऐसे नियम या कानून की मांग करता हैं जो कर्मचारियों के लिए लाभप्रद हैं| कर्मचारी कानूनी मानकों के अनुरूप अपने अधिकारी से किसी चीज़ की मांग कर सकते हैं|
प्रश्न 9: एक देश के बारे में निम्नलिखित तथ्यों पर गौर करें और फैसला करे कि आप इसे लोकतंत्र कहेंगे या नहीं| अपने फैसले के पीछे के तर्क भी बताएँ|
(क) देश के सभी नागरिको को वोट देने का अधिकार हैं और चुनाव नियमित रूप से होते हैं|
(ख) देश ने अंतराष्ट्रीय एजेंसियों से ऋण लिया| ऋण के साथ यह एक शर्त जुडी थी कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर अपने खर्चे में कमी करेगी|
(ग) लोग सात से ज्यादा भाषाएँ बोलते हैं पर शिक्षा का माध्यम सिर्फ एक भाषा हैं, जिसे देश के 52 फीसदी लोग बोलते हैं|
(घ) सरकारी नीतियों का विरोध करने के लिए अनेक संगठनों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करने और देश भर में हड़ताल करने का आह्वान किया हैं| सरकार ने उनके नेताओ को गिरफ्तार कर लिया हैं|
(ड़) देश के रेडियो और तेलिविसिओं चैनल सरकारी हैं| सरकारी नीतियो और विरोध के बारे में खबर छपने के लिए अखबारों को सरकार से अनुमती लेनी पडती हैं|
उत्तर: (क) सभी नागरिको को समानता के आधार पर मताधिकार देना और नियमित चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली के अनुरूप हैं परन्तु चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होना चाहिए|
(ख) वह देश लोकतांत्रिक हो सकता हैं यदि ऋण लेने वाली सरकार जनता द्वारा निर्वाचित हैं|
(ग) वह राज्य लोकतांत्रिक नहीं कहा जा सकता क्योंकि नागरिको की भाषा में शिक्षा ग्रहण करने का अधिकार नही हैं|
(घ) सभी लोकतांत्रिक राज्य अपने नागरिको को हड़ताल करने का अधिकार देता हैं, इससे राज्य अलोकतांत्रिक नहीं बन जाता हैं|
(ड़) यह अलोकतांत्रिक हैं| रेडियो तथा टेलीविज़न सरकारी नहीं होना चाहिए| लोगो को समाचार-पत्रों, रेडिओ तथा टेलीविज़न द्वारा अपने विचार प्रकट करने तथा सरकार की जन-विरोधी नीतियों की आलोचना करने का पूरा अवसर मिलना चाहिए|