महत्वपूर्ण - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: चाल किसे कहते हैं|
उत्तर: किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को हम उस वस्तु की चाल कहते हैं|
प्रश्न: असमान किसे कहते हैं|
उत्तर: यदि किसी सरल रेखा के अनुदिश गति करने वाली वस्तु की चाल परिवर्तित होती रहती हैं, तो उस वस्तु की चाल असमान कही जाती हैं|
प्रश्न: एकसमान गति किसे कहते हैं|
उत्तर: असमान के विपरीत किसी सरल रेखा के अनुदिश वस्तु की नियत चाल से गति एकसमान गति कहलाती हैं|
प्रश्न: गोलक किसे कहते हैं|
उत्तर: धातु के गोले को लोलक का गोलक कहते हैं|
प्रश्न पथमापी किसे कहते हैं|
उत्तर: जो वाहन द्वारा तय की गई दूरी मापता हैं| इस मीटर को पथमापी (ओडोमीटर) कहते हैं|
प्रश्न: चालमापी किसे कहते हैं|
उत्तर: चालमापी से सीधे ही km/h में चाल ज्ञात हो जाती हैं|