अभ्यास - प्रश्नोतर:
प्रश्न1: निमालिखित गतियों का वर्गीकरण सरल रेखा के अनुदिश, वर्तुल तथा दोलन गति में कीजिए:
(क) दौड़ते सड़क पार गाडी खीचतें घोड़े की गाति|
(ख) सीधी सड़क पार गाड़ी खीचतें घोड़े की गति|
(ग) ' मैरी गो राउंड ' झूले में बच्चे की गति|
(घ) ' सी - सॉ ' झूले पार बच्चे की गति|
(च) विद्युत् घंटी के हथौड़े की गति|
(छ) सीधे पुल पार रेलगाड़ी की गति|
उत्तर:
(क) दोलन गति|
(ख) सरल रेखा के अनुदिश गति|
(ग) वर्तुल गति|
(घ) दोलन गति|
(च) दोलन गति|
(छ) सरल रेखा के अनुदिश गति|
प्रश्न2: निम्नलिखित में कौन - सा कथन सही नहीं हैं?
(क) समय का मूल मात्रक सेकड़ हैं|
(ख) प्रत्येक वस्तु नियत चाल से गति करती हैं|
(ग) दो शहरों के बीच की दूरियाँ किलोमीटर में मापी जाती हैं|
(घ) किसी दिए गए लोलक का आवर्तकाल नियत नहीं होता|
(च) रेलागादी की चाल m/h में व्यक्त की जाती हैं|
उत्तर:
(क) सही
(ख) गलत
(ग) सही
(घ) गलत
(च) गलत
प्रश्न3: कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32s लेता हैं| लोलक का आवर्तकाल क्या हैं|
उत्तर: एक दोलन पूरा करने में लगाने वाला समय लोलक का आवर्तकाल कहलाता हैं|
आवर्तकाल = कुल समय = 32 = 1.6 सेकंड
दोलनों कि संख्या 20
प्रश्न4: दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240km हैं| कोई रेलगाडी इस दूरी को तय करने में 4 घंटे लेती हैं| रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए|
उत्तर:
रेलगाड़ी कि चाल = तय दूरी = 240km = 60km/h
लिया गया समय 4h
प्रश्न5: किसी कार के पथमापी का 08:30 AM पार पाठ्यांक 57321.0 km हैं| यदि 08:30 AM पर पथमापी का पाठ्यांक परिवर्तित होकर 57321.0km हो जाता हैं, तो कार द्वारा चली गई दूरी कितनी हैं? कार की चाल km/min में परिकलित कीजिए| इस चाल को km/h में भी व्यक्त कीजिए|
उत्तर:
कार द्वारा चली गई दूरी = 57336.0km - 57321.0km = 15.0km
08:30 AM और 08:50 AM के बीच लिया गया समय = 20 minutes = 20/60h = 1/3h
इसलिए, km/min में,
चाल = चली गई दूरी = 15km = 0.75km/h
लिया गया समय 20min
तथा, km/h में,
चाल = चली गई दूरी = 15km = 45km/h
लिया गया समय 1/3h
प्रश्न6: सलमा अपने घर से साइकिल पार विघालय पहुँचाने में 15 मिनट लेती हैं| यदि साइकिल की चाल 2m/s हैं, तो घर से विघालय की दूरी परिकलित कीजिए|
उत्तर:
चाल = 2m/s
लिया गया समय = 15 minutes = 15 x 60 seconds
इसलिए, चली गई दूरी = चाल x समय = 2 x 900 = 1800 m = 1.8 km
प्रश्न 7: निम्नलिखित स्थितियों में गति के दूरी - समय ग्राफ की आकृति दर्शाइए -
(क) नियत चाल से गति करती कार
(ख) सड़क के किनारे खाड़ी कोई कार
उत्तर:
प्रश्न8: निम्नलिखित में कौन - सा संबंध सही हैं|
(क) चाल = दूरी x समय
(ख) चाल = दूरी
समय
(ग) चाल = समय
चाल
(घ) चाल = 1
दूरी x समय
उत्तर: (ख) चाल = दूरी |
समय
प्रश्न9: चाल का मूत्र मात्रक हैं -
(क) km/min
(ख) m/min
(ग) km/h
(घ) m/s
उत्तर: (घ) m/s|
प्रश्न10: कोई तय 40km/h की चाल से 15 मिनट चलती हैं|, इसके पश्यात वह की 60 km/h चाल से 15 मिनट चलती हैं| कार द्वारा तय की गई कुल दूरी होगी -
(क) 100km
(ख) 25km
(ग) 15km
(घ) 10km
उत्तर: (ख) 25km|
प्रश्न11: मान लीजिए चित्र 13.1 तथा चित्र 13.2 में दर्थाए गए फोटोग्राफ 10 सेंकड के अंतराल पार खींचे गए हैं| यदि इन फोटोग्राफ में 100 मिनट की दूरी को 1 cm द्वारा दर्थाया गया हैं, तो तीव्रतम कार की चाल परिकलित कीजिए|
उत्तर: चित्र 13.1 तथा चित्र 13.2 के अनुसार, 10 सेकण्ड के अंतराल में, तीव्रतम कार द्वारा तय दूरी 2cm हैं|
इसलिए, तीव्रतम कर दूरी तय दूरी = 2 x 100 m = 200 m
लिया गया समय = 10 seconds
चाल = दूरी = 200m = 20 m/s
समय 10s
प्रश्न12: चित्र 13.15 में दो वाहनों A और B की गति के लिए दूरी - समय ग्राफ दर्थाए गए हैं| इनमें से कौन सा वाहन अपेक्षाकृत तीव्र गति से चल रहा हैं|
उत्तर: वाहन A, B की अपेक्षा तेज गति से चल रहा हैं| क्योंकि इसने काम समय में अधिक दूरी तय की हैं|
प्रश्न13: निम्नलिखित दूरी - समय ग्राफों में से कौन उस ट्रक की गति को दर्शता हैं|, जिसने उसकी चाल नियम नहीं हैं|
उत्तर: यदि चाल नियत हो तो उसका ग्राफ एक सरल रेखा को दर्शाता हैं| ग्राफ (iii) में गति सरल रेखा में नहीं हैं|