अभ्यास
Q1. आवास किसे कहते हैं?
उत्तर: वह परिवेश जिसमें पौधें और जंतु रहते हैं, उनका आवास कहलाता हैं|
Q2. कैक्टस मरुस्थल में जीवनयापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?
उत्तर: (i) कैक्टस वाष्पोसर्जन द्वारा जल की बहुत काम मात्रा निष्कासितकरता हैं|
(ii) पत्तियां या तो बहुत छोटी होती हैं या वे कांटे के रूप में होती है, जो पत्तिया से होने वाले वाष्पोंसर्जन के कारण होने वाले कल ह्रास में कमी लाती हैं|
(iii) कैक्टस में दिखाई पड़ने वाले पत्तियों जैसी संरचना वास्तव में इसका ताना है|
(iv) इन पौधें में प्रकाश - संश्लेषण की क्रिया ताने द्वारा होती है|
(v) तना एक मोटी परत से ढका होता हैं, जिससे पौधें को जल संरक्षण में सहायता मिलाती हैं|
(vi) कैक्टस की जड़ें जल अवशोषण के लिए मिट्टी में बहुत गहराई तक चली जाती है|
Q3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(क) पौधे एवं जंतुओं में पाए जाने वाले विशिष्ट लक्षण जो उन्हें आवास विशेष में रहने योग्य बनाते हैं, ------------------ कहलाते हैं।
(ख) स्थल पर पाए जाने वाले पौधें एवं जंतुओं के आवास को ------------------ आवास
कहते हैं।
(ग) वे आवास जिनमें जल में रहने वाले पौधे एवं जंतु रहते हैं, ------------------ आवास
कहलाते हैं।
(घ) मृदा, जल एवं वायु किसी आवास के ------------------ घटक हैं।
(घ) हमारे परिवेश में होने वाले परिवर्तन जिनके प्रति हम अनुक्रिया करते हैं, ------------------ कहलाते हैं।
उत्तर:
(क) अनुकूलन
(ख) स्थलीय
(ग) जलीय
(घ) अजीव
(ड) उद्दीपन
Q4. निम्नलिखित सूची में कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ हैं?
हल, छत्राक, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव, जलकुंभी, केंचुआ ।
उत्तर: हल, सिलाई मशीन, रेडियो, नाव|
Q5. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते हैं।
उत्तर: उदाहरण : कार|
(i) उत्सर्जन|
(ii) ऑक्सीजन की आवश्यकता|
Q6. निम्न में से कौन-सी निर्जीव वस्तुएँ किसी समय सजीव का अंश थीं?
मक्खन, चमड़ा, मृदा, ऊन, बिजली का बल्ब, खाद्य-तेल, नमक, सेब, रबड़।
उत्तर: मक्खन, चमड़ा, ऊन, खाद्य तेल, सेब, रबड़|
Q7. सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए?
उत्तर: सजीवों की सामान्य विशेषताएँ हैं :
(i) वृद्धि,
(ii) श्वसन
(iii) भोजन की आवश्यकता
(iv) उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया
(v) उत्सर्जन
(vi) प्रजनन
(vii) गति
Q8. घास के मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले जंतुओं को अपना अस्तित्व बनाए रखने के लिए तीव्र गति क्यों आवश्यक है। (संकेत-घासस्थल आवासों में छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत कम होती है।
उत्तर: मैदानों में जतुओं के छिपने के लिए वृक्षों की संख्या बहुत काम होती हैं| चीता हिरन को खता है| बचने के लिए, हिरन चीते से तेज भागता हैं| इस प्रकार घास के मैदानों में जीवन के लिए गति बहुत महत्वपूर्ण होती हैं|