अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित को सुमेल करो -
सूक्त सजाए गए पत्थर
रथ अनुष्ठान
यज्ञ अच्छी तरह से बोला गया
दास युद्ध में प्रयोग किया जाता था
महापाषाण गुलाम
उत्तर:
सूक्त अच्छी तरह से बोला गया
रथ युद्ध में प्रयोग किया जाता था
यज्ञ अनुष्ठान
दास गुलाम
महापाषाण सजाए गए पत्थर
प्रश्न: वाक्यों को पूरा करो:
(क) ___________ के लिए दासों का इस्तेमाल किया जाता था|
(ख) ___________ में महापाषाण पाए जाते हैं|
(ग) ज़मीन पर गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टान ___________ का काम करते थे|
(घ) पीर्ट - होल का इस्तेमाल ____________ के लिए होता था|
(ड) इनामगाँव के लोग ____________ खाते थे|
उत्तर:
(क) मालिक की सेवा करने
(ख) दक्कन, दक्षिणी भारत, उत्तरपूर्वी भारत और कश्मीर
(ग) चिह्रों
(घ) पत्थरों से बने हुए कमरे में जाने
(ड) अनाज, फल और मांस
प्रश्न: आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ॠग्वेद से कैसे भिन्न हैं?
उत्तर: आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे लिखी और छापी गई हैं, जबकि ॠग्वेद का उच्चारण और श्रवण किया जाता था| ॠग्वेद की रचना के सदियों बाद इन्हें लिखा गया था| ॠग्वेद छपने का काम मुश्किल से दो सौ साल पहले हुआ|
प्रश्न: पुरातत्त्वविद कब्रों में दफ़नाए गए लोगों के बीच समाजिक अन्तर का पाता कैसे लगाते हैं?
उत्तर: पुरातत्त्वविद दफ़नाए गए लोगों की कब्रों से प्राप्त वस्तुओं के आधार पर सामाजिक अन्तर का पता लगाते हैं| जैसे - ब्रह्रागिरि में एक व्यकित की कब्र से 33 सोने के मनके और शंख पाए गए हैं, जबकि दूसरी कब्र के कंकाल के पास केवल मिट्टी के ही बर्तन मिले हैं| यह अन्तर दफ़नाए गए लोगों की सामाजिक स्थिति में भिन्नता को दर्शाता हैं|
प्रश्न: एक राजा जा जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था?
उत्तर: एक दास या दासी का कष्टपूर्ण जीवन राजा के ऐश्व्पूर्ण जीवन से पूर्णत: भिन्न होता था| दास या दासी वे स्त्री और पुरूष होते थे जिन्हें रजा द्वारा युद्ध में बंदी बनाया जाता था| उन्हें राजा की जायदाद माना जाता था | और उन्हें रजा की सभी आज्ञाओं का पालन करना पडता था|
प्रश्न: पत्ता करो कि तुम्हारे विघालय के पुस्तकालय में धर्म के विषय पर किताबें हैं या नहीं| उस संग्रह से किन्ही पाँच पुस्तकों के नाम बताओ|
उत्तर:
प्रश्न: एक याद की हुई कविता या गीत लिखों| तुमने उस कविता या गीत को सुनकर याद किया था या पढ़कर?
उत्तर:
प्रश्न: ॠग्वेद में लोगों का वर्गीकरण उनके कार्य या उनकी भाषा के आधार पर किया जाता हैं| नीचे की तालिका में तुम छ: परिचित लोगों के नाम हरो| इनमें तीन पुरूष और तीन महिला होने चाहिए| प्रत्येक का पेशा और भाषा लिखों| क्या तुम उस विवरण में कुछ और जोड़ना चाहिए?
उत्तर: