अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे - अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गाँवों के बारे में अध्ययन करना चाहते हैं तो यह हमारे लिए उतना उपयोगी सबित नहीं होता हैं| ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग साबित नहीं होता हैं| ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग करते हैं| मानचित्र पृथ्वी की सतह या उसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया एक चित्र हैं| लेकिन एक गोलाकार सतह को पूरी तरह से चपटा करना असंभव हैं|
प्रश्न: भौतिक या उच्चावच मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: पृथ्वी की प्राकृतिक आकृतियों: जैसे - पर्वतों, मैदानों, नदियों, महासागरों इत्यादि को दर्शाने वाले मानचित्र को भौतिक या उच्चावच मानचित्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: राजनीतिक मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: राज्यों, नगरों, शहरों तथा गाँवों और विश्व के विभिन्न देशों व राज्यों तथा उनकी सीमाओं कों दर्शाने वाले मानचित्र को राजनीतिक मानचित्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: थिमैटिक मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: कुछ मानचित्र विशेष जानकारियाँ प्रदान करते हैं: जैसे - सड़क मानचित्र, वर्षा मानचित्र, वं तथा उघोगों आदि के वितरण दर्शाने वाले मानचित्र इत्यादि| इस इस प्रकार के मानचित्र को थिमैटिक मानचित्र कहा जाता हैं|
प्रश्न: मानचित्र के कितने घटक होते हैं|
उत्तर: मानचित्र के तीन घटक होते हैं - दूरी, दिशा और प्रतीक|
प्रश्न: छोटे पैमाने वाला मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: जब बड़े मानचित्र वाले भागों जैसे - महाद्वीपों या देशों को कागज़ पर दिखाना होता हैं, तब हम लोग छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं| उदाहरण के लिए, मनाचित्र पर 5 सेमी., स्थल के 500 किमी. को दर्शाता हैं इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं|
प्रश्न: उत्तर रेखा किसे कहते हैं|
उत्तर: अधिकतर मानचित्रों में ऊपर दाहिनी तरफ तीर का निशान बना होता हैं, जिसके ऊपर अक्षर उ. लिखा होता हैं| यह तीर का निशान उत्तर दिशा को दर्शाता हैं| इसे उत्तर रेखा कहा जाता हैं|
प्रश्न: रेखाचित्र मानचित्र किसे कहते हैं|
उत्तर: अपने घर के रास्ते को बताने के लिए एक कच्चा आरेखण बना सकता हैं| इस प्रकार कच्चे आरेख को बिना पैमाने की सहायता से खींचा जाता हैं तथा इसे रेखाचित्र मानचित्र कहते हैं|
प्रश्न:खाका किसे कहते हैं|
उत्तर: एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा जाता हैं|