अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए|
(i) मानचित्र के तीन घटक कौन - कौन से हैं?
उत्तर: मानचित्र के तीन घटक हैं - दूरी, दिशा और प्रतीक|
(ii) प्रधान दिग्बिंदु कौन - कौन से हैं?
उत्तर: चार मुख्य दिशाओं को उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिंदु कहा जाता हैं|
(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: पैमाना स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच का अनुपात होता हैं|
(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तर: जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग: जैसे - अपने देश, राज्यों, शहरों तथा गाँवों के विषय में अध्ययन करना चाहते हैं जो ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र हमारे लिए ज्यादा उपयोगी साबित होता हैं|
(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएं|
उत्तर: मनाचित्र एवं खाका में अन्तर -
मानचित्र :
- यह पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र हैं|
- मानचित्रों से बहुत ज्यादा जानकारियाँ प्राप्त होती हैं|
- इसमें रूढ़ प्रतीकों का प्रयोग किया जाता हैं|
खाका :
- यह एक छोटे का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र हैं|
- वे जानकारियाँ मिलाती हैं जिन्हें हम कभी - कभी जानना चाहते हैं|
- इसमें लंबाई एवं चौड़ाई का प्रयोग किया जाता हैं|
(vi) कौन - सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं?
उत्तर: बड़े पैमाने वाला मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता हैं|
(vii) प्रतीक किस प्रक्रार मानचित्रों के अध्ययन में सहायक होते हैं?
उत्तर: किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रक्रार में विभिन्न आकृतियों: जैसे - भवनों, सडकों, पुलों, वृक्षों रेल की पटारियों इत्यादि को दिखाना संभव नहीं होता हैं| अत: इन्हें अनेक प्रतीक द्वारा प्रदर्शित किया जाता हैं| ये प्रतीक कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं| इन प्रतीकों के इस्तेमाल के द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता हैं तथा इनका अध्ययन करना आसान होता हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए:
(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र हैं|
(क) भौतिक मानचित्र
(ख) थिमैटिक मनामानाचित्र
(ग) राजनीतिक मानचित्र
उत्तर: (ख) थिमैटिक मनामानाचित्र|
(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता हैं|
(क) जलाशयों
(ख) पर्वतों
(ग) मैदानों
उत्तर: (क) जलाशयों|
(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता हैं|
(क) प्रतीकों को दिखाने के लिए
(ख) मुख्य दिशा का पाता लगाने के लिए
(ग) दूरी मापने के लिए
उत्तर: (ख) मुख्य दिशा का पाता लगाने के लिए|
(iv) पैमाना आवश्यक हैं
(क) मानचित्र के लिए
(ख) रेखाचित्र के लिए
(ग) प्रतीकों के लिए|
उत्तर: (क) मानचित्र के लिए|