6. ऊत्तक Class 9 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 | Additional Question with Answers in hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. ऊत्तक with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 | Additional Question with Answers is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
6. ऊत्तक
4. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 1 | Additional Question with Answers
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1 - ऊतक क्या हैं ?
उत्तर - ऊतक कोशिकाओ का समूह होता हैं जिसमें कोशिकाओ की सरंचना तथा कार्य समान होते हैं ।
प्रश्न 2 - विभज्योतक ऊतक किसे कहते हैं ?
उत्तर - पौधो मे वृद्धि कुछ निश्चित समय में ही होती हैं । ऐसा विभाजित ऊतकों के उन भागो मे पाए जाने के कारण होता हैं । ऐसे ऊतकों को विभज्योतक ऊतक कहते हैं।
प्रश्न 3 - तने की परिधि या मूल में वृद्धि किस उतक के कारण होता है ?
उत्तर - पार्श्व विभज्योतक उतक ।
प्रश्न 4 - उस ऊतक का नाम लिखिए जो जडों और तनों के वृद्धि वाले भाग में विद्यमान रहता है तथा वह इनकी लंबाई में वृद्धि करता है।
उत्तर - शीर्षस्थ विभज्योतक उतक।
प्रश्न 5 - विभेदीकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर - एक विशिष्ट कार्य करने क लिए स्थायी रूप और आकार लेने की क्रिया को विभेदीकरण कहते हैं ।
प्रश्न 6 - प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है ?
उत्तर - कार्बन डाइऑक्साइड गैस ।
प्रश्न 7 - प्ररोह का शीर्षस्थ विभाज्योतक कहाँ पाया जाता हैं ?
उत्तर - जड़ो और तनों की वृद्धि वाले भाग में पाया जाता हैं और यह इन की लंबाई में वृद्धि करता हैं ।
प्रश्न 8 - नारियल का रेशा किस ऊतक से बना होता हैं ?
उत्तर - स्क्लेरेंकाइमा ऊतक से ।
प्रश्न 9 - उस ऊतक का नाम बताओ जो हमारे शरीर मे गति के लिए उतरदायी हैं ?
उत्तर - तंत्रिका ऊतक आर पेशीय ऊतक हमारे शरीर मे गति के लिए उतरदायी हैं ।
प्रश्न 10 - रंध्र किसे कहते हैं ? रंध्र के क्या कार्य हैं ?
उत्तर - पौधो की पत्तों में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिन्हे स्टोमेटा या रंध्र कहते हैं । रंध्र वायुमंडल से गैसों का आदान प्रदान करते है । वाष्पोत्सर्जन की क्रिया भी स्टोमेटा या रंध्र के द्वारा होती हैं ।
प्रश्न 11 - कार्डिक ( हृदयक ) पेशी का विशेष कार्य क्या हैं ?
उत्तर - हृदय की पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं । इन अनैच्छिक पेशियों को कार्डिक ( हृदयक ) पेशी कहते है । इसी के परिणामस्वरूप रक्त सारे शरीर में गति करता हैं ।
प्रश्न 12 - एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं ?
उत्तर - एरिओलर ऊतक संयोजनी ऊतक, त्वचा और माँसपेशियों के बीच, रक्त नलिका के चारों और तथा नसों और अस्थि मज्जा मे पाया जाता हैं । यह अंगो के भीतर खाली जगह को भरता है तथा भीतरी अंगो को सहारा देता है । यह ऊतकों की मरम्मत करता हैं ।
प्रश्न 13 - पौधों में उस स्थाई उतक का नाम बताइए जो भोजन का भंडारण करता है ?
उत्तर - पैरेंकाइमा ।
प्रश्न 14 - उन पैरेंकाइमा उतकों को क्या कहते हैं? जिनमें क्लोरोफिल पाया जाता है जिसके कारण प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होता है ।
उत्तर - क्लोरेन्काइमा ।
प्रश्न 15 - जलीय पौधों में पाए जाने वाले उस पैरेंकाइमा उतक का नाम बताइए जो पौधों को तैरने के लिए उत्पलावन बल प्रदान करती है।
उत्तर - ऐरेन्काइमा ।
प्रश्न 16 - पौधों में पाए जाने वाले उस स्थाई उतक का नाम बताइए जो पौधों के पती तथा तनों में लचीलापन लाता है ।
उत्तर - कॉलेन्काइमा ।
प्रश्न 17 - स्नायु किसे कहते है ?
उत्तर - दो अस्थियों आपस में एक दुसरे से जोडने वाले संयोजी उतक जिसे स्नायु कहते है।