6. वर्ग एवं वर्गमूल Mathematics Exercise - 6.1 class 8 Maths in hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Mathematics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. वर्ग एवं वर्गमूल with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each Exercise 6.1 is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Mathematics.
Class 8 English Medium Mathematics All Chapters:
6. वर्ग एवं वर्गमूल
1. Exercise 6.1
प्रश्नावली 6.1
Q1. निम्नलिखित संख्याओं के वर्गों के ईकाई के अंक क्या होंगे?
(i) 81
हल: 81 × 81 में इकाई का अंक 1 का वर्ग 1 × 1 = 1 में इकाई का अंक 1 प्राप्त होता है |
इसलिए 81 के वर्ग में इकाई का अंक 1 होगा |
(ii) 272
हल: 272 × 272 में इकाई का अंक 2 है और 2 का वर्ग 2 × 2 = 4 में इकाई का अंक भी 4 ही प्राप्त होता है |
इसलिए 272 के वर्ग में इकाई का अंक 4 होगा |
(iii) 799
हल: 799 × 799 में इकाई का अंक 9 है और 9 का वर्ग 9 × 9 = 81 में इकाई का अंक 1 प्राप्त होता है |
इसलिए 799 के वर्ग में इकाई का अंक 1 होगा |
(iv) 3853
हल: 3853 × 3853 में इकाई का अंक 3 है और 3 का वर्ग 3 × 3 = 9 में इकाई का अंक भी 9 प्राप्त होता है |
इसलिए 3853 के वर्ग में इकाई का अंक 9 होगा |
(v) 1234
हल: 1234 × 1234 में इकाई का अंक 4 है और 4 का वर्ग 4 × 4 = 16 में इकाई का अंक भी 6 प्राप्त होता है |
इसलिए 1234 के वर्ग में इकाई का अंक 6 होगा |
(vi) 26387
हल: 26387 × 26387 में इकाई का अंक 7 है और 7 का वर्ग 7 × 7 = 49 में इकाई का अंक भी 9 प्राप्त होता है |
इसलिए 26387 के वर्ग में इकाई का अंक 9 होगा |
(vii) 52698
हल: 52698 × 52698 में इकाई का अंक 8 है और 8 का वर्ग 8 × 8 = 64 में इकाई का अंक भी 4 प्राप्त होता है |
इसलिए 52698 के वर्ग में इकाई का अंक 4 होगा |
(viii) 99880
हल: 99880 × 99880 में इकाई का अंक 0 है और 0 का वर्ग 0 × 0 = 0 में इकाई का अंक भी 0 प्राप्त होता है |
इसलिए 99880 के वर्ग में इकाई का अंक 0 होगा |
(ix) 12796
हल: 12796 × 12796 में इकाई का अंक 6 है और 6 का वर्ग 6 × 6 = 36 में इकाई का अंक भी 6 प्राप्त होता है |
इसलिए 12796 के वर्ग में इकाई का अंक 6 होगा |
(x) 55555
हल: 55555 × 55555 में इकाई का अंक 5 है और 5 का वर्ग 5 × 5 = 25 में इकाई का अंक भी 5 प्राप्त होता है |
इसलिए 55555 के वर्ग में इकाई का अंक 5 होगा |
Q2. निम्नलिखित संख्याएँ स्पष्टरूप से पूर्ण वर्ग संख्याएँ नहीं है, इसका कारण दिजिए |
(i) 1057
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 1057 में इकाई का अंक 7 है अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(ii) 23453
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 23453 में इकाई का अंक 3 है अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(iii) 7928
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 7928 में इकाई का अंक 8 है अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(iv) 222222
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 222222 में इकाई का अंक 2 है अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(v) 64000
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 64000 में इकाई का अंक 0 तो है, परन्तु युग्म (जोड़े) में नहीं है| अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(vi) 89722
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 89722 में इकाई का अंक 2 है अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(vii) 222000
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 222000 में इकाई का अंक 0 तो है, परन्तु युग्म (जोड़े) में नहीं है| अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
(viii) 505050
हल: पूर्ण वर्ग संख्याओं के इकाई का अंक 1, 4, 5, 6, 9 और 0 युग्म (जोड़े) में होता है जबकि 505050 में इकाई का अंक 0 तो है, परन्तु युग्म (जोड़े) में नहीं है| अत: यह स्पष्ट रूप से पूर्ण वर्ग नहीं है |
Q3. निम्नलिखित संख्याओ में से किस संख्या का वर्ग विषम संख्या होगा ?
(i) 431 (ii) 2826 (iii) 7779 (iv) 82004
हल: (i) 431
431 × 431 में इकाई के अंक 1 का वर्ग 1 है और इकाई का अंक भी विषम संख्या प्राप्त होगा इसलिए 431 के वर्ग एक विषम संख्या होगा |
हल: (ii) 2826
2826 × 2826 में इकाई के अंक 6 का वर्ग 36 है और इकाई का अंक 6 एक सम संख्या प्राप्त होगा इसलिए 2826 के वर्ग एक विषम संख्या नहीं होगा |
हल: (iii) 7779
7779 × 7779 में इकाई के अंक 9 का वर्ग 81 है और इकाई का अंक 1 एक विषम संख्या प्राप्त होगा इसलिए 7779 के वर्ग एक विषम संख्या होगा |
हल: (iv) 82004
82004 × 82004 में इकाई के अंक 4 का वर्ग 16 है और इकाई का अंक 6 एक सम संख्या प्राप्त होगा इसलिए 82004 के वर्ग एक विषम संख्या नहीं होगा |