Chapter 1. समय की शुरुआत से Class 11 History [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर in hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 11 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 1. समय की शुरुआत से with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 11 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 11 English Medium History All Chapters:
Chapter 1. समय की शुरुआत से
3. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: जीवाश्म से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: जीवाश्म’ (Fossil) पुराने पौधे, जानवर या मानव के उन अवशेषों या छापों के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो एक पत्थर के रूप में बदलकर अक्सर किसी चट्टान में समा जाते हैं और फिर लाखों सालों तक उसी रूप में पड़े रहते हैं।
प्रश्न 2: प्रजाति किसे कहते हैं ?
उत्तर: जीवों का एक ऐसा समूह होता है जिसके नर-मादा मिलकर बच्चे पैदा कर सकते हैं और उनके बच्चे भी आगे प्रजनन करने मे समर्थ होते हैं।
प्रश्न 3: चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखित पुस्तक का नाम बताइए |
उत्तर: ऑन दि ओरिजिन ऑफ स्पीशीज |
प्रश्न 4: प्राइमेट किसे कहते हैं ?
उत्तर: स्तनपायी प्राणियो के एक अधिक बड़ा समूह है | इसमें वानर, लंगूर और मानव शामिल हैं।
प्रश्न 5: प्रारम्भ में मानव ने अपना भोजन किस प्रकार प्राप्त किया?
उत्तर : प्रारम्भ में मानव ने अपना भोजन जानवरों का शिकार करके, भोजन की तलाश करके अंथवा वृक्षों से प्राप्त कंद-मूल से प्राप्त किया।
प्रश्न 6: प्रारम्भिक मानव इतिहास को समझने में हमारी सहायता करने वाले कारकों का नाम लिखिए |
उत्तर : निम्नलिखित कारक प्रारम्भिक मानव इतिहास को समझने में हमारी सहायता करते हैं
1. जीवाश्म,
2. पत्थर के औजार,
3. गुफाओं की चित्रकारी।
प्रश्न 7: आस्ट्रेलोपिथिकस शब्द से आप क्या समझते हैं?
उत्तर : यह शब्द लैटिन भाषा के शब्द आस्ट्रल अर्थात् ‘दक्षिणी’ और यूनानी भाषा के शब्द पिथिकस अर्थात् वानर से मिलकर बना है।
प्रश्न 8: मानव विज्ञान के अध्ययन के विषय क्या हैं?
उत्तर : मानव विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसमें मानव संस्कृति और मानव जीवविज्ञान के उविकासीय पक्षों का अध्ययन किया जाता है।
प्रश्न 9: आस्ट्रेलोपिथिकस की खोज किसने की?
उत्तर : आस्ट्रेलोपिथिकस की खोज सर्वप्रथम मैरी लिके (Mary Leakey) ने 17 जुलाई, 1959 को की थी।
प्रश्न 10: होमिनॉइड कौन होते थे ?
उत्तर: यह बन्दरों से कई तरह से भिन्न होते हैं, इनका शरीर बन्दरों से बड़ा होता है और इनकी पूछँ नहीं होती।
प्रश्न 11: नृवंशशास्त्र (Ethnography) शास्त्र के अध्ययन का विषय क्या है?
उत्तर : नृवंशशास्त्र के अध्ययन का विषय समकालीन नृजातीय समूहों का विश्लेषणात्मक अध्ययन होता है। इसमें उनके रहन-सहन, खान-पान, आजीविका के साधन, प्रौद्योगिकी आदि की जाँच की जाती है।
प्रश्न 12: प्रजातियों का वर्गीकरण कैसे किया गया है?
उत्तर : आदिकालीन मानवों के अवशेषों को भिन्न-भिन्न प्रजातियों में वर्गीकृत किया गया है। इन प्रजातियों को अक्सर उनकी हड्डियों की रचना में पाए जाने वाले अन्तरों के आधार पर एक-दूसरे से । अलग किया जाता है।
प्रश्न 13: होमो शब्द से आप क्या समझते है ?
उत्तर : यह लैटिन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है आदमी, इसमे स्त्री-पुरुष दोनो शामिल हैं। अपमार्जन - इसका अर्थ है त्यागी हुई वस्तुओं की सफाई करना या भक्षण करना।
प्रश्न 14: पत्थर के औजार बनाने तथा प्रयोग करने के प्रारम्भिक साक्ष्य हमें कहाँ मिले?
उत्तर : पत्थर के औजार बनाने तथा प्रयोग करने के प्रारम्भिक साक्ष्य हमें अफ्रीका महाद्वीप के इथियोपिया तथा कार्निया में मिले हैं।
प्रश्न 15: होमो प्रजातियों का उदभव स्थलों का नाम बताइए |
उत्तर: होमो हैबिलिस के जीवाश्म इथियोपिया में ओमो (Omo) और तंशानिया में ओल्डुवई गोर्ज
(Olduvai Gorge) से प्राप्त किए गए हैं। होमो एरेक्टस के प्राचीनतम जीवाश्म अफ्रीका और एशिया दोनों महाद्वीपों में पाए गए हैं, यथा- कूबीफोरा (Koobi Fora) और पश्चिमी तुर्काना, केन्या, मोड़ जोकर्तो (Mod Jokerto) और संगीरन (Sangiran), जावा।
प्रश्न 16: आधुनिक मानव के उत्पन्न होने के दो मत कौन-कौन से है ?
उत्तर:
(i) क्षेत्रीय निरंतरता मॉडल (Continuity Model)
(ii) प्रतिस्थापन मॉडल (Replacement Model)
प्रश्न 17: हिमयुग का प्रारंभ कब माना जाता है ?
उत्तर: हिमयुग का आरंभ लगभग 25 लाख वर्ष पहले, ध्रुवीय हिमाच्छादन से हुआ था | इसमें पृथ्वी के बड़े-बड़े भाग बर्फ से ढक गए | इससे जलवायु तथा वनस्पति की स्थिति में बड़े-बड़े परिवर्तन आए | तापमान और वर्षा में कमी हो जाने के कारण, जंगल कम हो गए और घास का मैदानों का क्षेत्रफल बढ़ गया |
प्रश्न 18: हिमयुग का अंत कब हुआ?
उत्तर: लगभग तेरह हजार वर्ष पहले अंतिम हिमयुग का अंत हो गया | जिससे मनुष्यों में अनेक परिवर्तन आए | जैसे - खेती करना, पशुपालन इत्यादि |
प्रश्न 19: ओल्डवर्ड गोर्ज क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर : ओल्डवर्ड गोर्ज से आदिकालीन मानव के अनेक अवशेष मिले हैं, इसलिए यह प्रसिद्ध है।
प्रश्न 20 गुफाओं में चित्रकारी क्यों की जाती थी?
उत्तर : गुफाओं में चित्रकारी निम्नलिखित कारणों से की जाती थी |
1. शिकार करने में सफलता प्राप्त करने पर।
2. गुफाएँ संगमस्थल थीं जहाँ लोगों के छोटे-छोटे समूह मिलते थे।
प्रश्न 21: हदज़ा जनसमूह कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर: हदज़ा शिकारियों तथा संग्राहकों का एक छोटा समूह है जो ‘लेक इयासी’ एक खारे पानी की विभ्रंश घाटी में बनी झील के आसपास रहते हैं।
प्रश्न 22: शिकारी संग्राहक समाज के जीविका का प्रमुख स्रोत क्या था ?
उत्तर : यह समाज शिकार करने के साथ-साथ आर्थिक क्रियाकलापों में लगे रहते थे | जैसे - जंगलों में पाई जाने वाली छोटी-छोटी चीजों का विनमय और व्यापार करना इत्यादि |
प्रश्न 21: भाषा की उत्पत्ति कब हुई?
उत्तर : ऐसा माना जाता है होमो हैबिलिस के मस्तिष्क में कुछ ऐसी विशेषताएँ थी जिनके कारण उनके लिए बोलना संभव हुआ होगा | भाषा का विकास सबसे पहले 20 लाख वर्ष पूर्व हुआ | स्वर-तंत्र का विकास लगभग दो लाख वर्ष पहले हुआ | इसका संबंध खास तौर से आधुनिक मानव से है |