5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण Class 10 Science [LATEST] Solutions अभ्यास in hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 10 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 10 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 10 English Medium Science All Chapters:
5. तत्वों के आवर्त वर्गीकरण
3. अभ्यास
अध्याय : 5 (तत्वों का आवर्त वर्गीकरण)
1. आवर्त सारणी में बाईं से दाईं ओर जाने पर, प्रवृत्तियों के बारे में कौन सा कथन असत्य है?
(a) तत्वों की धात्विक प्रकृति घटती है।
(b) संयोजकता इलेक्ट्रॉनों की संख्या बढ़ जाती है।
(c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।
(d) इनके ऑक्साइड अधिक अम्लीय हो जाते हैं।
उत्तर : (c) परमाणु आसानी से इलेक्ट्रॉन का त्याग करते हैं।
2. तत्व X, XCl2 सूत्र का वाला एक क्लोराइड बनाता है जो एक ठोस है तथा जिसका गलनांक अधिक है। आवर्त सारणी में यह तत्व संभवतः किस समूह के अंतर्गत होगा?
(a) NA
(b) Mg
(c) Al
(d) Si
उत्तर : (b) Mg |
3. किस तत्व में
(a)दो कोश हैं तथा दोनों इलेक्ट्रॉनों से पूरित हैं?
(b) इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 2 है?
(c) कुछ तीन कोश हैं तथा संयोजकता कोश में चार इलेक्ट्रॉन हैं?
(d) कुछ दो कोश हैं तथा संयोजकता कोश में तीन इलेक्ट्रॉन हैं?
(e) दूसरे कोश में पहले कोश से दोगुने इलेक्ट्रॉन हैैं?
उत्तर : (a) निऑन (Ne)
(b) मैग्नीशियम (Mg)
(c) सिलिकॉन (Si)
(d) बोरॉन (B)
(e) कार्बन (C)
4. (a) आवर्त सारणी में बोरान के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं?
(b) आवर्त सारणी में फलुओरीन के स्तंभ के सभी तत्वों के कौन से गुणधर्म समान हैं?
उत्तर : (a) सामान गुणधर्म :-
(i) सभी तत्व धातुएँ है |
(ii) ऊपर से नीचे जाने पर आकर एवं धात्विक गुण बढता जाता है |
(iii) सभी विघुत के सुचालक होते है |
(b) सामान गुणधर्म :-
(i) सभी तत्व अधातुएँ है तथा संयोजकता 7 होती है |
(ii) सभी विघुत के कुचालक है |
5. एक परमाणु का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8, 7 है।
(a) इस तत्व की परमाणु-संख्या क्या है?
(b) निम्न में किस तत्व के साथ इसकी रासायनिक समानता होगी? ;परमाणु-संख्या कोष्ठक में दी गई है |
N(7) , F(9) , P(15) , Ar(18)
उत्तर : (a) इसकी परमाणु संख्या 17 है |
(b) F(9) - 2,7 के साथ रासायनिक गुणों में समानता होगी |
6. आवर्त सारणी में तीन तत्व । A,B तथा C की स्थिति निम्न प्रकार है:
समूह 16 समूह 17
--- ---
--- A
--- ---
B C
अब बताइए कि:
(a) धातु है या अधातु।
(b)की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील है या कम?
(c) का साइज़ से बड़ा होगा या छोटा?
(d) किस प्रकार आयन, धनायन या ऋणायन बनाएगा?
उत्तर : (a) A- अधातु है |
(b) C कम क्रियाशील है |
(c) C का आकार B से छोटा है
(d) तत्व A ऋणायन बनायेगा |
7. नाइट्रोजन (परमाणु-संख्या7)तथा परमाणु-संख्या 15के आवर्त सारणी के समूह 15 के तत्व हैं। इन दोनों तत्वों का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखिए। इनमें से कौन सा तत्व अधिक ऋण विद्युत होगा और क्यों?
उत्तर : नाइट्रोजन की परमाणु संख्या 7 (2,5) है अत: यह अधिक विद्युत ऋणात्मक होगा | फॉस्फोरस और नाइट्रोजन दोनों ही अधातुएँ है परन्तु फॉस्फोरस 15 (2,8,5) नाइटोजन से नीचे की ओर आता है और इस प्रकार ऋणात्मक घटती है |
8. तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास का आधुनिक आवर्त सारणी में तत्व की स्थिति से क्या संबंध है?
उत्तर : तत्वों का उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के अनुसार वर्गोंकरण किया गया है | किसी तत्व की बाह्यतम कोश में उपसिथत इलेक्ट्रॉन से उसकी संयोजकता पता चलती है तथा कोशों की कुल संख्या उसकी आवर्त संख्या होती |
9. आधुनिक आवर्त सारणी में कैल्सियम (परमाणु-संख्या 20) चारों ओर 12, 19 21 तथा 38 परमाणु-संख्या वाले तत्व स्थित हैं। इनमें से किन तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणधर्म कैल्सियम के समान हैं?
उत्तर : आवर्त सारणी में C(20) के चारों ओर 12,19,21 व 38 परमाणु संख्या वाले तत्व है | इनमें से परमाणु संख्या 21 (2,8,9,2) तथा परमाणु संख्या 38 (2,8,18,2) वाले तत्वों के रासायनिक व भौतिक गुणधर्म सामान होंगे |
10. आधुनिक आवर्त सारणी एवं मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों की व्यवस्था की तुलना कीजिए।
उत्तर : आधुनिक आवर्त सारणी :-
(i) यह परमाणु संख्या के अनुसार क्रमित है |
(ii) इसमें 18 वर्ग है |
(iii) इनमें अक्रिय गैसों को 18वें वर्ग में रखा गया है |
मेन्डेलीफ की आवर्त सारणी :-
(i) यह परमाणु द्रव्यमान पर आधारित है |
(ii) इसमें 8 समूह है |
(iii) इनमें अक्रिय गैसों को कोई स्थान नहीं मिला है |