अतिरिक्त प्रश्नोत्तर :-
प्रश्न - निम्न में किसका जङत्व अधिक है?
(a) एक रबर की गेंद एंव उसी आकार का पत्थर
(b) एक साईकिल एवं एक रेलगाङी
(c) पाँच रूपये का एक सिक्का एवं एक रूपय का सिक्का ।
उत्तर -
(a) समान आकार का पत्थर
(b) रेलगाङी
(c) पाँच रूपये का एक सिक्का।
प्रश्न - किसी पेङ की शाखा को तीव्रता से हिलाने पर कुछ पत्तियां झङ जाती हैं। क्यों ?
उत्तर - पत्तियां शुरू में विरामावस्था में होती हैं जो जङत्व के कारण इसी अवस्था में बनी रहना
चाहती है। शाखाओ को तेजी से हिलाने से उनकी स्थिति बदल जाती हैं तथा जङत्व के कारण पत्तियां टूटकर गिर जाती हैं।
प्रश्न - बस की छत पर रखेेेेेे सामान को रस्सी सें क्यों बाँधा जाता हैं?
उत्तर - बस की छत पर रखा हुआ सामान छत से जुङा नही होता हैं। बस जब अचानक चलती है
तो वस्तु के जङत्व के कारण छत पर रखा समान विरामावस्था मे ही रहना चाहता है। जब उस पर असंतुलित बल लगता है अर्थात बस चलती है तो वह गिर जाएगा इसलिए समान को रस्सी से बॉधा जाता है।
प्रश्न - जडत्व किसे कहते है ?
उत्तर - कोई वस्तु यदि विराम अवस्था में है तो वह विराम अवस्था में ही रहना चाहती है यदि गतिशील है तो गति की अवस्था में बनी रहना चाहती है वह अपने अवस्था परिवर्तन का विरोध करती है वस्तुओं के इस गुण को जडत्व कहते है।
प्रश्न - गति का प्रथम नियम लिखों ।
उत्तर - प्रत्येक वस्तु अपनी स्थिर अवस्था या सरल रेखा में एक समान गति की अवस्था में बनी रहती है। जब तक उस पर बाहरी बल कार्यरत न हो।
प्रश्न - एक के उपर एक रखी कैरम की गोटियों को जब स्ट्राइकर से मारा जाता है तो नीचे वाली गोटी के बाहर आ जाने के बाद शेष गोटियॉ लंबवत् दिशा में नीचे गिर जाती है। क्यों ?
उत्तर - जब नीचे वाली गोटी को स्ट्राइकर से मारा जाता है तो वह बाहर आ जाती है और शेष गोटियॉ अपने जडत्व के कारण लंबवत् नीचे गिर जाती है।
प्रश्न - जडत्व और द्रव्यमान में अंतर लिखिए।
उत्तर -
जडत्व:-
1. किसी वस्तु का जडत्व उसका प्राकुतिक गुण है।
द्रव्यमान:-
1. किसी वस्तु का द्रव्यमान उसके जडत्व की माप है।
प्रश्न - संवेग संरक्षण का नियम लिखों ।
उत्तर - दो वस्तुओं के संवेग का योग टकराने के पहले और टकराने के बाद बराबर रहता है, जबकि उन पर कोई असंतुलित बल कार्य न कर रहा हो । इसे संवेग सेरक्षण का नियम कहते है। प्रश्न - क्रिक्रेट मैच के दौरान मैदान में क्षेत्ररक्षक को तेज गति से आ रही गेंद को लपकते समय क्षेत्ररक्षक अपने हाथों को पीछे की ओर खींच लेता है। क्यों ?
उत्तर - हाथ को पीछे की ओर खींचने से गेंद के वेग को शुन्य करने में अधिक समय लगाता है। इस प्रकार गेंद की संवेग परिवर्तन की दर कम हो जाती है। इससे हाथों पर उसका प्रभाव कम पडता है।
प्रश्न - गति का द्वितिय नियम लिखें ।
उत्तर - किसी वस्तु के संवेग परिवर्तन की दर वस्तु पर आरोपित असंतुलित बल के समानुपाती एवं बल की दिशा में होती है।
प्रश्न - संवेग क्या होता है । इसका S.I मात्रक लिखों ।
उत्तर - वस्तु का संवेग , उसके द्रव्यमान एवं वेग का गुणनफल होता है। तथा इसका दिशा वही होता है जो वस्तु की वेग की होती है। इसका S.I मात्रक Kgms-1 होता है।
प्रश्न - न्युटन के गति का तृतीय नियम लिखों ।
उत्तर - प्रत्येक क्रिया के समान एवं विपरित प्रतिक्रिया होती है। ये दो विभिन्न वस्तुओं पर कार्य करती है।