6. ऊत्तक Class 9 Science [LATEST] Solutions अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 2 | Additional Questions with Answers in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. ऊत्तक with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 2 | Additional Questions with Answers is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
6. ऊत्तक
5. अतिरिक्त प्रश्नोत्तर 2 | Additional Questions with Answers
अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:
प्रश्न 1- पौधो में वाष्पोत्सर्जन के कार्यो का उल्लेख करें ।
उत्तर - पौधो की पत्तों में छोटे- छोटे छिद्र होते हैं जिन्हें स्टोमेटा कहते हैं ।
(ii) इन पर रक्षी कोशिकाएँ होती है जो गैसो का आदान प्रदान करती हैं ।
(iii) ये ये पृथ्वी से प्राप्त जल का वाष्पन करती है ।
(iv)वाष्पोत्सर्जन की क्रिया भी स्टोमेटा के द्वारा होती हैं ।
प्रश्न 2- सरल ऊतको के कितने प्रकार हैं ?
उत्तर - सरल ऊतको के तीन प्रकार हैं :-
1. पैरेंकाइमा ( मृदुतक )
2. कालें काइमा ( स्थूल कोण ऊतक )
3. स्क्लेरेंकाइमा ( दृढ़ ऊतक )
प्रश्न 3 - कोशिका भित्ती के आधार पर पैरेन्काइमा , कॉलेन्काइमा, स्क्लेरेन्काइमा के बीच भेद स्पष्ट करों ।
उत्तर -
पैरेंकाइमा :
(i) ये जीवित कोशिकाएँ होती हैं |
(ii) कोशिका भित्ति पतली होती हैं |
(iii) इनकी कोशिकाओं के बीच काफी रिक्त स्थान होता है |
(iv) यह ऊतक भोजन का भण्डारण करता है और पौधों को सहायता प्रदान करता है|
कॉलेन्काइमा :
(i) ये जीवित कोशिकाएँ होती हैं |
(ii)कोशिका भित्ति मोटी होती है |
(iii)अंतरकोशिकीय अवकाश उपस्थित होती |
(iv)यह पौधों यांत्रिक सहायता प्रदान करता है |
स्क्लेरेन्काइमा :
(i) ये मृत कोशिकाएँ होती हैं |
(ii) कोशिका भित्ति मोटी होती है |
(iii) अंतरकोशिकीय अवकाश अनुपस्थित होती है |
(iv) यह पौधों के भागों को मजबूती प्रदान करता है |
प्रश्न 4 - फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर - 1. चालनी नलिका
2. साथी कोशिकाएँ
3. फ्लोएम पैरेंकाइमा
4. फ्लोएम रेशे
प्रश्न 5 - हृदय पेशी के तीन लक्षणो को बताएँ ।
उत्तर - 1. हृदय पेशी अनैच्छिक पेशियो से बनती हैं । इन्हें कार्डिक पेशी कहते हैं ।
2. यह बेलनाकार, शाखाओ वाली आक्र एक केंद्रकीय होती हैं ।
3. यह जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती हैं ।
प्रश्न 6 - पौधों में पाए जाने वाले दो संवहन उतकों के नाम लिखिए और प्रत्येक का कार्य लिखिए ।
उत्तर - पौधों में पाए जाने वाले दो संवहन उतक है ।
1. जाइलम ।
2. फ्लोएम ।
फ्लोएम का कार्य :- यह प्रकाश संश्लेषण द्वारा बनाए गए भोजन को पौधों की पतियों से पौधें के अन्य भागों तक पहुॅचाता है।
जाइलम का कार्य :- जाइलम जडों द्वारा अवशोषित पानी और खनिज लवणों का उर्ध्वाधर संवहन करता है तथा पौधें के अन्य भागों तक पहुॅचाता है।
प्रश्न 7 - जंतु उतकों के नाम लिखिए ।
उत्तर - जंतु उतक निम्न है।
1. एपिथिलियम उतक :- ये भिन्न भिन्न प्रकार के शारीरिक यंत्रों को एक दूसरे से अलग करने के लिए अवरोध का निर्माण करते है । जैसे - त्वचा , मुॅह , आहार नली आदि ।
2. संयोजी उतक :- रक्त , अस्थि और उपास्थि संयोजी उतक के उदाहरण है । इनकी कोशिकाए आपस में कम जुडी होती है और अंतरकोशिकिय आधात्री में धंसी होती है।
3. पेशिय उतक :- पेशिय उतक हमारे शरीर में गति के लिए उतरदायी होता है , पेशियों में एक विशेष प्रकार का सिकुडने वाला प्रोटीन होता है जिसके कारण संकुचन और प्रसार होता है। पेशिय उतक दो प्रकार के होते है ।
(i) ऐच्छिक पेशी
(ii) अनैच्छिक पेशी या कार्डियक पेशी
4. तंत्रिका उतक : - मस्तिष्क , मेरूरज्जु तथा तंत्रिकाए तंत्रिका उतक से बनी होती है। ये संवेदनाए पहुॅचाने का कार्य करती है।
प्रश्न 8 - तीनो प्रकार के पेशीय रेशो के चित्र बनाकर अंतर स्पष्ट करो ।
उत्तर -
ऐच्छिक पेशी :
1. ये प्रायः अस्थियों से जुड़ी होती है ।
2. ये ऐच्छिक होती हैं ।
3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियां होती हैं । इसलिए इन्हें रेखित पेशियां भी कहते हैं ।
4. ये लेबी बेलनाकार, शाखारहित और बहुनाभीय होती हैं।
अनैच्छिक पेशी :
1. ये आँख की पलको, मूत्रवाहिनी और फेफड़ो की श्वसनी में होती हैं ।
2. ये अनैच्छिक होती हैं ।
3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियां नहीं होती हैं ।
4. ये लेबी, एक केंद्रकीय और एक सिरे से नुकीली होती हैं |
हृदय पेशी :
1. ये हृदय में पायी जाती हैं।
2. ये अनैच्छिक होती हैं ।
3. इनमें गहरे तथा हल्के रंग की पट्टियां नहीं होती हैं ।
4. ये बेलनाकार शखाओ वाली और केंद्रकीय होती हैं ।
प्रश्न 9 - पौधो मे सरल ऊतक जटिल ऊतक से कि प्रकार भिन्न है ?
उत्तर -
सरल ऊतक:
1. ये एक ही प्रकार की कोशिकाओ ये बने होते है ।
उदाहरण :- पैरेन्काइमा, कॉलेन्काइमा, और स्क्लेरेंन्काइमा ।
2. ये परत ऊतक के आधारीय पैंकिग का निर्माण करते हैं ।
3. ये पतली और सरल कोशिका भित्ती वाली सरल कोशिकाओ से मिलकर बने होते है ।
4. ये जीवित कोशिका है जो शिथिलता से जुड़ी होती है इसलिए उनका कोशिकाओ के बीच काफी जगह पाई जाती है ।
जटिल ऊतक:
1. ये अनेक प्रकार की कोशिकाओ से मिलकर बने होते हैं ।
उदाहरण :- जाइलम और फ्लोएम ।
2. ये सेवहन बंडल का निर्माण करते है ।
3. इनकी कोशिका भित्ती मोटी होती हैं ।
4. जाइलम की अधिकांश कोशिकाएं मृत होती हैं तथा फ्लोएम में फ्लोएम रेशें मृत होते हैं । इनकी आकृति नालिकाएँ या छिथ्द्रत भित्ति वाली होती हैं ।
प्रश्न 10 - स्नायु तथा कंडरा में अंतर लिखिए।
उत्तर -
स्नायु:
1. ये दो असिथयों को आपस में जोडते है।
2. यह उतक बहुत लचीला और मजबुत होता है।
कंडरा:
1. ये अस्थियों तथा मॉसपेशियों को आपस में जोडते है।
2. कंडरा मजबुत तथा सीमित लचीलेपन वाला रेशेदार उतक होता है।
प्रश्न 11 - अस्थि तथा उपास्थि में अंतर लिखिए।
उत्तर -
अस्थि:
1. यह पंजर का निर्माण कर शरीर को आकार प्रदान करता है।
2. यह मॉसपेशियों को सहारा देती है।
3. यह कठोर होता है और मुड नहीं सकता ।
उपास्थि:
1. ये नाक कान और कंठ में भी उपस्थित होती है।
2. यह अस्थियों के जोडों को चिकना बनाती है
3. यह नरम होता है और मुड सकता है।
प्रश्न 12 - सरल उत्तक और जटिल उत्तक में अंतर स्पष्ट कीजिए |
उत्तर -
सरल ऊतक
1. ये एक ही प्रकार की कोशिकाओ ये बने होते है ।
उदाहरण: पैरेन्काइमाए कॉलेन्काइमाए और स्क्लेरेंन्काइमा ।
2. ये परत ऊतक के आधारीय पैंकिग का निर्माण करते हैं ।
3. ये पतली और सरल कोशिका भित्ती वाली सरल कोशिकाओं से मिलकर बने होते है ।
4. ये जीवित कोशिका है जो शिथिलता से जुड़ी होती है इसलिए उनका कोशिकाओ के बीच काफी जगह पाई जाती है ।
जटिल ऊतक
1. ये अनेक प्रकार की कोशिकाओ से मिलकर बने होते हैं ।
उदाहरण - जाइलम और फ्लोएम
2. ये संवहन बंडल का निर्माण करते है ।
3. इनकी कोशिका भित्ति मोटी होती हैं ।
4. जाइलम की अधिकांश कोशिकाएं मृत होती हैं तथा फ्लोएम में फ्लोएम रेशें मृत होते हैं । इनकी आकृति नालिकाएँ या छिद्रत भित्ति वाली होती हैं ।
प्रश्न 13 - पौधों में एपीडर्मिस का क्या कार्य है ?
उत्तर - एपीडर्मिस का कार्य :-
1. यह जल की हानि कम करके पादपों की रक्षा करती है ।
2. यह पौधों की सभी भागों की रक्षा करती है ।
3. इसकी सतह पर बनने वाली मोम जैसी जेली जल हानि के विरूद्ध यांत्रिक आघात और परजीवी कवक के प्रवेश से पौधों की रक्षा करती है ।
Topic Lists: