6. ऊत्तक Class 9 Science [LATEST] Solutions पाठगत प्रश्न | Textual Questions with Answers in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. ऊत्तक with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each पाठगत प्रश्न | Textual Questions with Answers is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
6. ऊत्तक
2. पाठगत प्रश्न | Textual Questions with Answers
पाठगत प्रश्नोत्तर :
Page No. 77:
Q1. उत्तक क्या है ?
उत्तर : एक ही प्रकार की संरचना और कार्य करने वाले कोशिकाओं के समूह को उत्तक कहते हैं |
Q2. बहुकोशिक जीवों में उत्तकों का क्या उपयोग है ?
उत्तर : एक कोशिकीय जीवों में एक अकेली कोशिका सभी मुलभुत कार्यों जैसे गति, श्वसन पाचन और उत्सर्जन आदि को करता है | जबकि बहुकोशिकीय जीवों के विशेष कार्यों के संपादन के लिए शरीर के विशिष्ट अंगों में विशिष्ट उत्तक पाए जाते हैं | जैसे
शरीर में गति के पेशीय उत्तक कार्य करता है, तो संवेदनाओं को शरीर के एक भाग से दुसरे भाग तक पहुँचाने के लिए तंत्रिका उत्तक कार्य करता है | इस प्रकार हम देखते है कि बहुकोशिकीय जीवों में उत्तकों में श्रम विभाजन है |
Page No. 81:
Q1. प्रकाश संश्लेषण के लिए किस गैस की आवश्यकता होती है ?
उत्तर : कार्बन डाइऑक्साइड |
Q2. पौधे में वाष्पोत्सर्जन के कार्यों का उल्लेख करें |
उत्तर : पौधे में वाष्पोत्सर्जन की क्रिया रंध्रो के द्वारा होता है | इस क्रिया में पौधे की पत्तियों से जल का ह्रास होता है | मरुस्थलीय पौधों में उनकी बाहरी सतह वाले एपिडर्मिस में क्यूटीन नामक पदार्थ होता है जो पौधे अवांछित जल के ह्रास को रोकता है |
Page No 83:
Q1. सरल ऊतकों के कितने प्रकार है ?
उत्तर :
(i) पैरेन्काइमा
(ii) कोलेंकाइमा
(iii) स्केलेरेनकाइमा
Q2. प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक कहाँ पाया जाता है ?
उत्तर : प्ररोह का शीर्षस्थ विभज्योतक पौधे के तने और जड़ के वृद्धि वाले भाग में पाया जाता है | यह वृद्धि वाले भाग में नए कोशिकाओं का विकास करता है |
Q3. नारियल का रेशा किस उत्तक का बना होता है ?
उत्तर : नारियल का रेशा स्केलेरेनकाइमा उत्तक का बना होता है |
Q4. फ्लोएम के संघटक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर : फ्लोएम के चार संघटक हैं -
(i) चालनी नलिका
(ii) साथी कोशिकाएँ
(iii) फ्लोएम पैरेंकाइमा तथा
(iv) फ्लोएम रेशे
Page No. 87:
Q1. उस ऊतक का नाम बताएँ जो हमारे शरीर में गति के लिए उत्तरदायी है।
उत्तर : पेशीय उत्तक |
Q2. न्यूरॉन देखने में कैसा लगता है?
उत्तर : तंत्रिका ऊतक की कोशिकाओं को तंत्रिका कोशिका या न्यूरॉन कहा जाता है। न्यूरॉन में कोशिकाएँ केन्द्रक तथा कोशिकाद्रव्य (साइटोप्लाज्म) होते हैं। इससे लंबे, पतले बालों जैसी शाखाएँ निकली होती हैं। प्रायः प्रत्येक न्यूरॉन में इस तरह का
एक लंबा प्रवर्ध होता है, जिसको एक्सॉन कहते हैं तथा बहुत सारे छोटी शाखा वाले प्रवर्ध (डेंडराइट्स) होते हैं। एक तंत्रिका कोशिका 1 मीटर तक लंबी हो सकती है।
Q3. हृदय पेशी के तीन लक्षणों को बताएँ।
उत्तर : ह्रदय पेशी के तीन लक्षण निम्नलिखित हैं -
(i) हृदय की पेशियाँ जीवन भर लयबद्ध होकर प्रसार एवं संकुचन करती रहती हैं।
(ii) ये पेशियाँ अनैच्छिक होती है जो बिना थके कार्य करती रहती हैं |
(iii) हृदय की पेशी कोशिकाएँ बेलनाकार, शाखाओं वाली और एक-केंद्रकीय होती हैं।
Q4. एरिओलर ऊतक के क्या कार्य हैं?
उत्तर : एरिओलर संयोजी ऊतक त्वचा और मांसपेशियों के बीच, रक्त नलिका के चारों ओर तथा नसों और अस्थि मज्जा में पाया जाता है।
कार्य (functions) :
(i) यह अंगों के भीतर की खाली जगह को भरता है,
(ii) आंतरिक अंगों को सहारा प्रदान करता है |
(iii) ऊतकों की मरम्मत में सहायता करता है।
Topic Lists: