3. परमाणु एवं अणु Class 9 Science [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 3. परमाणु एवं अणु with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
3. परमाणु एवं अणु
3. अभ्यास
अति-लघुउत्तरीय प्रश्न:
अभ्यास:
Q1. 0.24 g ऑक्सीजन एवं बोराॅन युक्त यौगिक के नमूने में विश्लेषण द्वारा यह पाया गया कि उसमें 0.096 g बोराॅन एवं 0.144 g ऑक्सीजन है। उस यौगिक के प्रतिशत संघटन का भारात्मक रूप में परिकलन कीजिए।
हल:
ऑक्सीजन एवं बोराॅन युक्त यौगिक के नमूने का द्रव्यमान (m)= 0.24 g
नमूने में का बोरान द्रव्यमान = 0.096 g

Q2. 3.0 g कार्बन 8.00 g आॅक्सीजन में जलकर 11.00 g कार्बन डाइआॅक्साइड निर्मित करता है। जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g आॅक्सीजन में जलाएँगे तो कितने ग्राम कार्बन डाइआॅक्साइड का निर्माण होगा? आपका उत्तर रासायनिक संयोजन के किस नियम पर आधारित होगा?
उत्तर: जब 3.00 g कार्बन को 50.00 g आॅक्सीजन में जलाएँगे तो कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण करने के लिए 8.00 g ऑक्सीजन ही प्रयुक्त करेगा | चाहे उसे कितनी भी मात्रा के ऑक्सीजन में क्यों न जलाया जाये | यह रासायनिक संयोजन के निश्चित अनुपात के नियम पर आधारित है | तत्व यौगिक के द्रव्यमान के एक निश्चित अनुपात में विद्यमान रहते हैं |
Q3. बहुपरमाणुक आयन क्या होते हैं? उदारहरण दीजिए।
उत्तर: परमाणुओं के समूह जिन पर नेट आवेश विद्यमान हो उसे बहुपरमाणुक आयन कहते हैं।
उदाहरण: N3- + H44+ = NH4+
Q4. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड
(b) कैल्सियम क्लोराइड
(c) काॅपर नाइट्रेट
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड
(e) कैल्सियम कार्बोनेट
उत्तर:
(a) मैग्नीशियम क्लोराइड

रासायनिक सूत्र : MgCl2
(b) कैल्सियम क्लोराइड

रासायनिक सूत्र: CaCl2
(c) काॅपर नाइट्रेट

रासायनिक सूत्र: Cu(NO3)2
(d) ऐलुमिनियम क्लोराइड

रासायनिक सूत्र: AlCl3
(e) कैल्सियम कार्बोनेट

रासायनिक सूत्र: CaCO3
Q5. निम्नलिखित यौगिकों में विद्यमान तत्वों का नाम दीजिएः
(a) बुझा हुआ चूना
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा)
(d) पोटैशियम सल्फेट
उत्तर:
(a) बुझा हुआ चूना (CaO) में विद्यमान तत्व कैल्शियम और ऑक्सीजन है |
(b) हाइड्रोजन ब्रोमाइड (HBr) में विद्यमान तत्व हाइड्रोजन और ब्रोमिन है |
(c) बेकिंग पाउडर (खाने वाला सोडा) (NaHCO3) में विद्यमान तत्व सोडियम, हाइड्रोजन, कार्बन और ऑक्सीजन हैं |
(d) पोटैशियम सल्फेट (K2SO4) में विद्यमान तत्व पोटैशियम, सल्फर और ऑक्सीजन हैं |
Q6. निम्नलिखित पदार्थों के मोलर द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
(a) एथाइन C2H2
(b) सल्फर अणु, S8
(c) फोस्फोरस अणु P4 (फोस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
उत्तर:
(a) एथाइन C2H2
मोलर द्रव्यमान = 2 (कार्बन का परमाणु द्रव्यमान) + 2 (हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान)
= 2 × 12 + 2 × 1
= 24 + 2
= 26 g
(b) सल्फर अणु, S8
मोलर द्रव्यमान = 8(सल्फर का परमाणु द्रव्यमान)
= 8 × 32 = 256 g
(c) फोस्फोरस अणु P4 (फोस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान = 31)
मोलर द्रव्यमान = 4(फोस्फोरस का परमाणु द्रव्यमान)
= 4 × 31 = 124 g
(d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, HCl
मोलर द्रव्यमान = हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + क्लोरीन का परमाणु द्रव्यमान
= 1 + 35.5 = 36.5 g
(e) नाइट्रिक अम्ल, HNO3
मोलर द्रव्यमान = हाइड्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + नाइट्रोजन का परमाणु द्रव्यमान + 3(ऑक्सीजन का परमाणु द्रव्यमान)
= 1 + 14 + 3 × 16
= 63 g
Q7. निम्न का द्रव्यमान क्या होगाः
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु?
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु (ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27)?
(c)10 मोल सोडियम सल्फाईट (Na2SO3)?
उत्तर:
(a) 1 मोल नाइट्रोजन परमाणु का द्रव्यमान = N = 14u = 14 g
(b) 4 मोल ऐलुमिनियम परमाणु का द्रव्यमान = 4 × 27 = 108 g
(c) 10 मोल सोडियम सल्फाईट का द्रव्यमान = 10(2 × 23 + 32 + 3 × 16 )
= 10 (46 + 32 + 48)
= 10 × 126
= 1260 g
Q8. मोल में परिवर्तित कीजिएः
(a) 12 g आॅक्सीजन गैस
(b) 20 g जल
(c) 22 g कार्बन डाइआॅक्साइड
उत्तर:
(a) ऑक्सीजन अणु O2 का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 16 = 32 g
32 g ऑक्सीजन गैस में 1 मोल
∴ 1 g ऑक्सीजन गैस में 1/32 मोल
∴ 12 g ऑक्सीजन गैस में 12/32 = 0.375 मोल
(b) जल H2O का आण्विक द्रव्यमान = 2 × 1 + 16 = 18 g
अत: 18 g जल में जल का 1 मोल होता है |
∴ 1 g जल में 1 / 18 मोल
∴ 20 g जल में 20 / 18 = 1.11 मोल
(c) कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) का आण्विक द्रव्यमान = 12 + 2 × 16 = 44 g
अत: 44 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड में 1 मोल होता है |
∴ 1 g कार्बन डाइऑक्साइड में 1 / 44 मोल
∴ 22 g कार्बन डाइऑक्साइड में 22/44 = 0.5 मोल
Q9. निम्न का द्रव्यमान क्या होगाः
(a) 0.2 मोल आॅक्सीजन परमाणु?
(b) 0.5 मोल जल अणु?
उत्तर:
(a) 1 मोल ऑक्सीजन परमाणु = 16 g
∴ 0.2 मोल ऑक्सीजन परमाणु = 0.2 × 16g = 3.2 g
(b) 1 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 18 g
∴ 0.5 मोल जल अणु का द्रव्यमान = 0.5 × 18g = 9.0 g
Q10.16 g ठोस में सल्फर (S8) के अणुओं की संख्या का परिकलन कीजिए।
हल:
सल्फर (S8) का आण्विक द्रव्यमान = 8 × 32 = 256 g
256 g सल्फर में अणुओं की संख्या = 6.022 × 1023
Q11. 0.051 g ऐलुमिनियम आॅक्साइड (Al2O3) में ऐलुमिनियम आयन की संख्या
का परिकलन कीजिए।
उत्तर:
(संकेत: किसी आयन का द्रव्यमान उतना हीे होता है जितना कि उसी तत्व
के परमाणु का द्रव्यमान होता है। ऐलुमिनियम का परमाणु द्रव्यमान = 27 u है।)
Topic Lists: