3. परमाणु एवं अणु Class 9 Science [LATEST] Solutions पाठगत प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 3. परमाणु एवं अणु with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each पाठगत प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
3. परमाणु एवं अणु
2. पाठगत प्रश्नोत्तर
अध्याय 3. परमाणु एवं अणु
पाठगत प्रश्न
पेज 36:
Q1. एक अभिक्रिया में 5.3 ग्राम सोडियम कार्बोनेट तथा 6.0 ग्राम एथेनोइक अम्ल
अभिकृत होता है | 2.2 ग्राम कार्बन डाइऑक्साइड 8.2 g सोडियम एथेनोएट एवं 0.9 g जल उत्पादन के रूप में प्राप्त होता है| इस अभिक्रिया द्वारा दिखाइए की यह परिक्षण द्रव्यमान संरक्षण के नियम के अनुरूप है |
सोडियम कार्बोनेट + एथेनोइक अम्ल -> सोडियम एथेनाएट + कार्बन डाइऑक्साइड +जल
उत्तर- अभिकारकों का द्रव्यमान = सोडियम कार्बोनेट का द्रव्यमान + एथेनोइक अम्ल (विलयन)
का द्रव्यमान =5.3 ग्राम +6.ग्राम=11.3 ग्राम
उत्पादों का द्रव्यमान =सोडियम एथेनोइक का द्रव्यमान = CO2 का दर्व्यमान =जल का द्रव्यमान =8.2 ग्राम +2.2 ग्राम +0.9 ग्राम =11.3 ग्राम
Q2. हाइड्रोजन एवं ऑक्सीजन द्रव्यमान के अनुसार 1.8 के अनुपाद में संयोग करके जल निर्मित करते है | 3g हाइड्रोजन गैस के साथ पूर्ण रूप से संयोग करने के लिए कितने ऑक्सीजन गैस के द्रव्यमान की आवश्यकता होगी ?
उत्तर: 2H2 + O2 → 2H2O
जल में हाइड्रोजन के अणुओं का द्रव्यमान = 1 x 4 = 4 g
अब जल में ऑक्सीजन के अणुओं का द्रव्यमान = 16 x 2 = 32 g
अत: अनुपात = 4g/32g
= 1:8
1g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभिक्रिया के लिए ऑक्सीजन की जरुरत = 8g
3g हाइड्रोजन से सम्पूर्ण अभीक्रिया के लिए आवश्यक ऑक्सीजन = 3 x 8 = 24 g
Q3 डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत द्रव्यमान के संरक्षण के नियम का परिणाम है ?
उत्तर:
डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का दूसरा अभिगृहीत द्रव्यमान संरक्षण के नियम को बताता है-
दुसरे अभिगृहीत के अनुसार - "परमाणु अविभाज्य सूक्ष्मतम कण होते हैं जो रासायनिक अभिक्रिया में न तो सृजित होते हैं न ही उनका विनाश होता है।"
Q4. डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का कौन-सा अभिगृहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है ?
उत्तर: डाल्टन के परमाणु सिद्धांत का 6वाँ अभिगृहीत निश्चित अनुपात के नियम की व्याख्या करता है | 6 वें अभिगृहीत के अनुसार - "किसी भी यौगिक में परमाणुओं की सापेक्ष
संख्या एवं प्रकार निश्चित होते हैं।"
पेज संख्या 40
Q1. परमाणु द्रव्यमान इकाई को परिभाषित कीजिए।
उत्तर : किसी तत्व के सापेक्षिक परमाणु द्रव्यमान को उसके परमाणुओं के औसत द्रव्यमान का कार्बन-12 परमाणु के द्रव्यमान के 1/12वें भाग के अनुपात को परमाणु द्रव्यमान इकाई कहते है |
Q2. एक परमाणु को आँखों द्वारा देखना क्यों संभव नहीं होता है?
उत्तर : परमाणु इतने छोटे होते हैं कि इनकी हम कल्पना नहीं कर सकते हैं | परमाणु के आकार को उसकी त्रिज्या द्वारा दर्शाया जाता है जिसे परमाणु त्रिज्या कहते है। परमाणु त्रिज्या नैनोमीटर में मापी जाती है। नैनोमीटर का प्रतीक nm है।
1 nm = 10-9 m होता है |
जैसे हाइड्रोजन का परमाणु त्रिज्या 10-10 m है | कई बार हम इन्हें इलेक्ट्रान माइक्रोस्कोप से भी नहीं देख पाते है | यही कारण है कि परमाणु को आँखों से देखना संभव नहीं है |
पेज संख्या 44
Q1. निम्न के सूत्र लिखिएः
(i) सोडियम ऑक्साइड
(ii) ऐलुमिनियम क्लोराइड
(iii) सोडियम सल्पफाइड
(iv) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड
Q2. निम्नलिखित सूत्रों द्वारा प्रदर्शित यौगिकों के नाम लिखिए :
(i) Al2(SO4)3
(ii) CaCl2
(iii) K2SO4
(iv) KNO3
(v) CaCO3
उत्तर:
(i) Al2(SO4)3 = ऐलुमिनियम सल्फेट
(ii) CaCl2 = कैलिशियम क्लोराइड
(iii) K2SO4 = पोटैशियम सल्फेट
(iv) KNO3 = पोटैशियम नाइट्रेट
(v) CaCO3 = कैलिशियम कार्बोनेट
Q3. रासायनिक सूत्र का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके संघटक का प्रतीकात्मक निरूपण होता हैं | जैसे- कार्बन डाईऑक्साइड का रासायनिक सूत्र CO2 हैं| रासायनिक सूत्र को "अणु सूत्र" भी कहते हैं|
Q4. निम्न में कितने परमाणु विद्यमान हैं ?
(i) H2S अणु एवं
(ii) PO4-3 आयन ?
उत्तर: (i) H2S के अणु में 2 हाइड्रोजन परमाणु तथा 1 सल्फर का परमाणु विद्यमान हैं | अतः इसमें परमाणुओ की कुल संख्या 3 हैं |
(ii) PO4-3 आयन में फास्फोरस का 1 परमाणु तथा ऑक्सीजन के 4 परमाणु विद्यमान हैं | अतः इसमें परमाणुओं की कुल संख्या 5 हैं|
पेज संख्या 46
प्रश्न 1. यौगिकों के आण्विक द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
H2, O2, Cl2, CO2, CH4, C2H6, C2H4, NH3, एवं CH3OH
उत्तर:
H2 का आण्विक द्रव्यमान = 2u
O2 का आण्विक द्रव्यमान = 32u
Cl2 का आण्विक द्रव्यमान = 71u
CO2 का आण्विक द्रव्यमान = 44u
CH4 का आण्विक द्रव्यमान = 16u
C2H6 का आण्विक द्रव्यमान = 30u
C2H4 का आण्विक द्रव्यमान = 28u
NH3 का आण्विक द्रव्यमान = 17u
CH3OH का आण्विक द्रव्यमान = 32u
प्रश्न 2. यौगिकों के सूत्र इकाई द्रव्यमान का परिकलन कीजिएः
ZnO, Na2O एवं K2Co3
दिया गया हैः Zn का परमाणु द्रव्यमान = 65 u, Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, K का परमाणु द्रव्यमान = 39 u, C का परमाणु द्रव्यमान = 12 u एवं O का परमाणु द्रव्यमान = 16 u है।
उत्तर:
(i) ZnO का सूत्र इकाई द्रव्यमान = Zn का परमाणु द्रव्यमान + O का परमाणु द्रव्यमान
= 65 u + 16 u = 81u
(ii) Na2O का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x Na का परमाणु द्रव्यमान + O का परमाणु द्रव्यमान
= 2 x 23 u + 16 u = (46 u + 16 u ) = 62 u
(iii) K2Co3 का सूत्र इकाई द्रव्यमान = 2 x K का परमाणु द्रव्यमान + C का परमाणु द्रव्यमान + 3 x O का परमाणु द्रव्यमान = 2 x 39 u + 12 u + 3 x 16 u = 138 u
पेज संख्या 48
प्रश्न 1. कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान 12 g है तो कार्बन के एक परमाणु का द्रव्यमान क्या होगा?
उत्तर: कार्बन परमाणुओं के एक मोल का द्रव्यमान = 12 g
1 मोल कार्बन परमाणु = 6.022 x 1023 परमाणु
अतः 1 मोल कार्बन परमाणु = 6.022 x 1023 परमाणु = 12 g
6.022 x 1023 कार्बन परमाणुओं का द्रव्यमान = 12 g हैं|
1 कार्बन परमाणु का द्रव्यमान = 12/ 6.022 x 1023 = 1.99 10-23 g
प्रश्न 2. किस में अधिक परमाणु होंगे : 100 g सोडियम अथवा 100 g लोहा(Fe) ? (Na का परमाणु द्रव्यमान = 23 u, Fe का परमाणु द्रव्यमान = 56 u)
उत्तर:
(a) सोडियम का द्रव्यमान (m) = 100 g
सोडियम का मोलर द्रव्यमान = 23g
अव्गाद्रो की संख्या (N 0 ) = 6.022 x 1023

Topic Lists: