अतिरिक्त-प्रश्न:
प्रश्न - कृषि क्षेत्र में लोगों की आय बढ़ाने या अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए कौन सी प्रणालियाँ अपनानी चाहिए |
उत्तर -
(i) म्रिश्रित खेती |
(ii) अंतराफसलीकरण
(iii) संघटीय प्रणाली अपनाकर
प्रश्न - पशुधन के रूप में उपयोग की जाने वाली फसलों का नाम बताइए |
उत्तर - (i) वर्मिस (ii) जई (iii) सूडान घास
प्रश्न - विभिन्न फसलों के लिए जलवायु संबंधी कौन सी परिस्थितियों की आवश्यकता होती है ?
उत्तर - तापमान और दिप्तिकाल
प्रश्न - खरीफ फसल किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ ऐसी फसलें जिन्हें वर्षा ऋतू में उगाते है उन्हें खरीफ फसल कहते हैं | जैसे - धान, मक्का, अरहर और बाजरा आदि |
प्रश्न - रबी फसल किसे कहते है ?
उत्तर- जिन फसलों को शीत ऋतू में उगाते है उन्हें रबी फसल कहते हैं | जैसे - गेंहूँ, चना, मटर, उड़द और सरसों आदि |
प्रश्न - संकरण विधि क्या है ?
उत्तर - संकरण विधि में विभिन्न अनुवांशिक गुणों वाले पौधों में संकरण करवाते हैं | यह संकरण अंतराकिस्मीय (विभिन्न किस्मों से), अंतरास्पिसिज (विभिन्न प्रजातियों से) अथवा अंतरवंशीय (विभिन्न वंशों से) से हो सकता है | इस विधि से दो किस्मों को मिलाकर एक नई किस्म पैदा किया जाता है | इसलिए इस विधि को संकरण विधि कहते हैं |
प्रश्न - हरित क्रांति किसे कहते हैं ?
उत्तर - कृषि में आधुनिक कृषि यंत्रों और आधुनिक तकनिकों के प्रयोग एवं उन्नत बीजो के उपयोग से फसल उत्पादन क्षमता में अत्यधिक वृकद्ध हुई है। इसे हरित क्रांति कहते हैं।
प्रश्न - श्वेत क्रांति किसे कहते हैं ?
उत्तर - उन्नत नस्लों और विभिन्न तकनिको के उपयोग से दुध का उत्पादन बढाया गया हैं । इसे श्वेत क्रांति कहते हैं ।
प्रश्न - कृषि क्षेत्र में लोगों की आय बढाने या अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए कौन -सी प्रणालियॉ अपनानी चाहिए।
उत्तर - मिश्रित खेती, अन्तराफसलीकरण, तथा संधटीय कृषि प्रणालियाँ अपनानी चाहिए।
प्रश्न - कृषि के साथ साथ हम कौन कौन से उद्योग अपनी आय बढाने के लिए कर सकते है ?
उत्तर - कृषि के साथ साथ पशुधन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, आदि उद्योग कर सकते है ।
प्रश्न - पशुधन के रूप में उपयोग कि जाने वाली फसलों के नाम लिखो।
उत्तर - वर्सीम, जई, तथा सूडान घास ।
प्रश्न - विभिन्न फसलों के लिए जलवायु संबंधी कौन सी परिस्थितियों की आवश्यकता होती हैं ?
उत्तर - तापमान और दीप्तीकाल ।
प्रश्न - खरीफ फसल किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ ऐसी फसलें जिन्हें बर्षा ऋतु में उगाते है। खरीफ फसल कहते हैं । जैसे:- धान, मक्का, अरहर आदि जिनकी अवधि जून से आरंभ होकर अक्टुबर मास तक होता हैं।
प्रश्न - रबी फसल किसे कहते है ?
उत्तर - कुछ ऐसी फसलें जिन्हें शीत ऋतु में उगाते है। रबी फसल कहते हैं । जैसे :- गेहूँ, चना, मटर, सरसों आदि जिनकी अवधि नवम्बर से आरंभ होकर अप्रैल मास तक होता हैं।
प्रश्न - संकरण विधि क्या है ?
उत्तर - संकरण विधि में विभिन्न अनुवांशिक गुणों वाले पौधे में संकरण करवाते हैं। यह संकरण अंतराकिस्मीय, (विभिन्न किस्मों से) अंतरास्पीशीज (विभिन्न जीनस से )अथवा अंतरावंशीय हो सकता है। इस विधि से दो किस्मों को मिलाकर एक नई किस्म पैदा की जाती है। इस विधि को संकरण कहते है।
प्रश्न - वृहत् पोषक क्या है ? और इन्हें वृहत् पोषक क्यों कहते है ?
उत्तर - पौधो के लिए 16 पोषक तत्वो की आवश्यकता होती है जिसमे से कार्बन तथा ऑक्सीजन हवा से हाइड्रोजन तथा पानी से एवं शेष 3 पोषक तत्व मिट्टी से प्राप्त होते है । इन 13 पोषक तत्वो मे से 6 की मात्रा अधिक चाहिए । इसलिए, इन्हे वृहत पोषक तत्व कहते है ।
प्रश्न - खेतो मे खाद तथा उर्वरक का उपयोग क्यो करते है ?
उत्तर - खाद् , मिट्टी की रचना मे सुधार करते है । इनके कारण रेतीली मिट्टी मे पानी रखने की क्षमता बढ़ जाती है । चिकनी मिट्टी मे पानी निकालने की क्षमता बढ़ जाती है । उर्वरक N,P, K प्रदान करती है । इनके प्रयोग से अच्छी कायिक वृद्धि होती है । स्वस्थ पौधे प्राप्त होते है तथा फसल उत्पादन बढ़ जाता है ।
प्रश्न - आनुवाशिंक फेरबदल क्या है ? कृषि प्रणालियो मे यह कैसे उपयोगी है ?
उत्तर - ऐच्छिक गुणो वाली जीन का डालना जिससे आनुवाशिंक रूपांतरित फसल प्राप्त होती है। अच्छे गंणो वाली किस्मो को लेते है जो अच्छा उत्पादन देती है तथा अनुकुल परिस्थितियो मे उग सकती है ।
प्रश्न - मधु उत्पादन के लिए प्रयुक्त मधुमक्खी मे कौन से ऐच्छिक गुण होने चाहिए ?
उत्तर - इटेलियन मक्खी ऐपिस मेलीफेरा का उपयोग मधु उत्पादन मे करते है । इसकी मधु इकट्ठा करने की क्षमता अधिक होती है । यह डंक कम मारती है तथा प्रजनन तीव्रता से करती है।
प्रश्न - मिश्रित मछली संर्वधन के क्या लाभ है ?
उत्तर - मिश्रित मछली संर्वधन के लाभ :-
1. मछलियाँ के खाद्य स्वभाव अलग होने के कारण ये भोजन हेतु प्रतिस्पर्धा नही करती है ।
2. पूरा खाद्य उपयोग मे आ जाता है ।
3. तीन मछलियाँ देशज नस्ल की होती है तथा शेष तीन विदेशज नस्ल की होंती है।
प्रश्न - पीड़क की परिभाषा दो ।
उत्तर - वह जन्तु अथवा पौधा जो मनुष्य की फसलो , जानवरो आदि को हानि पहुँचाता है ।
प्रश्न - खरपतवार क्या है ?
उत्तर - शाकीय अवांछित पौधो जो खेतो मे उग जाते है ।
प्रश्न - उर्वरक की परिभाषा दो ।
उत्तर - वह रासायनिक पदार्थ जो जमीन मे डालने से उत्पादन बढ़ाते है ।
प्रश्न - फसल चक्र मे फलीदार फसलें क्यो आवश्यक है ?
उत्तर - दलहनी फसलें उगाने से खाद व उर्वरक की बचत होती है त्था अधिक उत्पाद प्राप्त होता है । नत्रजनी उर्वरक की आवश्यकता नही होती है ।
प्रश्न - फसल चक्र क्या है ?
उत्तर - किसी भू भाग पर पूर्व नियोजित क्रम मे विभिन्न फसलो का उगाना ही फसल चक्र कहलाता है ।
प्रश्न - गेहूँ तथा धान की उन्नत किस्मो के नाम लिखो ?
उत्तर - गेहूँ की कुछ उन्नत किस्मे :- सोनरा -64 , हीरामोती , HD 2687 आदि । धान की कुछ उन्नत किस्मे :- जया , पदमा , पूसा 205 ,विकास IR-36 आदि।
प्रश्न - दो या दो से अधिक फसलें इकट्ठे उगाने को क्या कहते है ?
उत्तर - मिश्रित कृषि ।
प्रश्न - कृत्रिम वीर्यसेचन क्या है ?
उत्तर - सामान्यतः पारम्पारिक किधि मे एक मादा पशु को प्रजनन के लिये नर से मिलाया जाता है व प्राकृतिक तरीके से नर का वीर्य मादा के जननांगो तक पहुचाँया जाता है , लेकिन जब नर के वीर्य को मादा के जननांगो तक कृत्रिम साधन जैसे : इंजेक्शन , सिरिंज आदि द्वारा पहुँचाया जाता है तब यह विधि कृत्रिम वीर्य सेचन कहलाती है ।
प्रश्न - NDRI का विस्तृत नाम लिखो ?
उत्तर - NDRI :- National Diary Research Institute |
प्रश्न - गाय की उन्नत संकर नस्लो का उल्लेख कीजिए ?
उत्तर - करन स्विस तथा फ्रिजवाल ।
प्रश्न - NDRI करनाल ने कौन सी नस्लें विकसित की हैं ?
उत्तर - NDRI करनाल ने पशुओ की उन्नत नस्लें विकसित की है । ये है : करन स्विस, करण फ्राइज तथा फ्रीसवाल ।