13. हम बीमार क्यों होते है Class 9 Science [LATEST] Solutions अभ्यास-प्रश्नावली in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 13. हम बीमार क्यों होते है with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास-प्रश्नावली is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 9 English Medium Science All Chapters:
13. हम बीमार क्यों होते है
3. अभ्यास-प्रश्नावली
अभ्यास प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: पिछले एक वर्ष में आप कितनी बार बीमार हुए हैं? बीमारी क्या थी?
(a) इन बिमारियों को हटाने के लिए आप अपनी दिनचर्या में क्या परिवर्तन करेंगे ?
(b) इन बिमारियों से बचने के लिए आप अपने आस पड़ोस में क्या परिवर्तन करना चाहोंगे?
उत्तर: पिछले वर्ष दो बार बीमार हुआ | एक बार ,मुझे ठंड लगी तथा दूसरी बार पेचिस हुई|
(a) मैंने इसके बाद सफाई पर अधिक ध्यान दिया |
(b) मैनें संतुलित आहार लेना प्रारंभ किया |
प्रश्न 2: डॉक्टर/ नर्स/ स्वास्थ्य कर्मचारियों तथा अन्य व्यक्ति की अपेक्षा रोगियों के संपर्क में अधिक रहते हैं| पता करो वो अपने आप को बीमार होने से कैसे बचाते हैं ?
उत्तर: एक डॉक्टर/ नर्स अथवा स्वास्थ्य कार्यकर्ता सफाई पर अधिक ध्यान देते हैं| यें स्वस्थ वातावरण में वास करते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर बचाव के साधन अपनाते हैं एवं दवाई द्वारा इलाज़ करते हैं|
प्रश्न 3: अपने आस पास का सर्वेक्षण कीजिए तथा पता लगाइए की समान्यतया कोंसी तीन बीमारियाँ होती हैं| इन बिमारियों को फैलने से रोकने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन को तीन सुझाव दीजिए |
उत्तर: हमारे पड़ोस में समान्य ठंड , बुखार , डायरिया अथवा दस्त समान्य रोग हैं| इन्हें रोकने के उपाय निम्नलिखित हैं:
(a) वातावरण को स्वस्थ रखे|
(b) खाना खाने से पहले अपने हाथ धोए|
(c) अपनी आदतें अच्छी रखे|
(d) संक्रामक रोग से बचने हेतु टीकें लगवाए|
(e) आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर के पास जाए|
प्रश्न 4: एक बच्चा अपनी बीमारी के विषय में नही बता पा रहा हैं| हम कैसे पता करेंगे कि:
(a) बच्चा बीमार हैं?
(b) उसे कौन-सी बीमारी हैं?
उत्तर: (a) बीमार होने की स्थिति में बच्चे का व्यवहार समान्य नही रहेगा, वह पीड़ा या रोग के कारण रोएगा, भोजन ग्रहण नही करेगा, उल्टी-दस्त, शरीर का ताप बढ़ना , खसना छिकना आदि लक्षण प्रदर्शित करेगा | वह सुस्त दिखाई देगा |
(b) उल्टी-दस्त , भोजन ग्रहण न करना, बुखार आना, सुस्त और बैचैन रहना , परेशानी के कारण रोना आदि से प्रदर्शित होता हैं कि बच्चे में अतिसार रोग हो गया हैं| यह रोग प्रदूषित खाद्य पदार्थ या दूषित जल के कारण फैलता हैं| यह रोग जीवाणु , प्रोतोजोआ के कारण होता हैं|
प्रश्न 5: निम्नलिखित किन परिस्थितियों में कोई व्यक्ति पुनः बीमार हो सकता हैं? क्यों?
(a) जब वह मलेरिया से ठीक हो रहा हो ?
(b) जब वह मलेरिया से ठीक हो चुका हो और वह चेचक के रोगी की सेवा कर रहा हो ?
(c) मलेरिया से ठीक होने के बाद चार दिन उपवास करता हैं और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा हैं?
उत्तर: (c) मलेरिया से ठीक होने के बाद चार दिन उपवास करता हैं और चेचक के रोगी की सेवा कर रहा हैं |
मलेरिया रोग से शरीर के लाल रूधिराणु बहुत अधिक संख्या में परजीवी के कारण नष्ट हो जाते हैं| मलेरिया रोग से ठीक हो जाने के पश्चात् भी उस व्यक्ति में शारीरिक कमजोरी बनी रहेगी और वह व्यक्ति चार दिन उपवास कर लेता हैं तो उसके शरीर की प्रतिरोधी क्षमता और कम हो जाएगी | अतः चेचक के वाइरस का संक्रमण ऐसे व्यक्ति पर सुगमता से हो जाएगा जो शारीरिक रूप से कमजोर हो और जिसका प्रतिरक्षा तंत्र संक्रिय न हो| रोग से बचने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र का स्वस्थ और सक्रीय बना रहना अति आवश्यक हैं| इसके लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती हैं|
प्रश्न 6: निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में आप बीमार हो सकते हैं और क्यों?
(a) जब आपकी परीक्षा का समय हैं|
(b) जब आप बस तथा रेलगाड़ी में दो दिन तक सफ़र तय कर चुके हैं|
(c) जब आपका मित्र खसरा से पीड़ित हैं|
उत्तर: (c) जब आपका मित्र खसरा से पीड़ित हैं|
खसरा एक वाइरसजनित संक्रामक रोग हैं| अतः खसरा से पीड़ित मित्र के संपर्क में रहने से वाइरस का संक्रमण हो जाता हैं| तथा संपर्क में रहने वाला व्यक्ति रोगी हो जाता हैं|
Topic Lists: