2. लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों Class 9 Political Science [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Political Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Political Science.
Class 9 English Medium Political Science All Chapters:
2. लोकतंत्र क्या लोकतंत्र क्यों
3. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
अध्याय 2. लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों ?
प्रश्न: लोकतंत्र की परिभाषा लिखिए |
उत्तर: लोकतंत्र वह शासन प्रणाली है जिसमें जिसमें शासकों का चुनाव लोग कार्टा है |
प्रश्न: लोकतंत्र के वे तीन मूल्य बताइए जिस पर कोई भी लोकतंत्र टिका हुआ है ?
अथवा
लोकतंत्र के तीन मूल्य कौन-कौन से हैं ?
उत्तर: स्वतंत्रता, समानता और न्याय |
प्रश्न: अलोकतांत्रिक सरकार का कोई दो उदाहरण दीजिए |
उत्तर:
(i) राजतन्त्र
(ii) सैनिक शासन
प्रश्न: लोकतंत्र की विशेषताएँ लिखिए |
( अथवा )
हमें लोकतंत्र की आवश्यकता क्यों हैं ?
उत्तर: लोकतंत्र की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं :
(i) इसमें जनता शासकों का चुनाव करती हैं |
(ii) लोकतंत्र में चुनाव सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार के आधार पर किया जाता है |
(iii) लोकतंत्र में अंतिम निर्णय लेने की शक्ति लोगों द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होता है |
(iv) लोकतंत्र में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव होते हैं जिसमें सत्ता में बैठे लोगों के लिए जीत-हार का समान अवसर मिलता है |
(v) लोकतंत्र में सभी वोटों का समान मूल्य होता है |
(vi) लोकतंत्र में एक लोकतान्त्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों द्वारा खिंची गई लक्ष्मण रेखाओं के भीतर ही काम करती है |
प्रश्न: लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली दुसरे शासन प्रणालियों से बेहतर है कैसे ?
अथवा
प्रश्न: लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली की वे कौन कौन सी बातें है जो उसे दुसरे शासन प्रणालियों से बेहतर बनाती है ?
उत्तर: लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली निम्न कारणों से बेहतर शासन प्रणाली है |
(i) लोकतंत्र मूल्यों पर आधारित शासन प्रणाली है जिसमें सभी को स्वतंत्रता, समानता और न्याय मिलता है |
(ii) लोकतंत्र में जनता अपना शासक खुद चुनती है |
(iii) लोकतंत्र में शासन संविधान के आधार पर किया जाता है |
(iv) लोकतंत्र में विचार भिन्नता को प्रकट करने के अवसर मिलते हैं |
(v) इसमें नागरिक अधिकार सुरक्षित रहते हैं |
(vi) इसमें क्रांति का भय नहीं होता क्योंकि क्रांति करने वाली जनता अपना सरकार खुद चुनती है |
प्रश्न: लोकतान्त्रिक और अलोकतांत्रिक सरकार में अंतर लिखिए |
उत्तर:
| लोकतान्त्रिक सरकार | अलोकतांत्रिक सरकार |
|
1. लोकतान्त्रिक सरकार जनता द्वारा चुनी होती है | 2. लोकतान्त्रिक सरकार संविधान और कानून के दायरे में रहकर कार्य करता है | 3. यह जनता के अधिकारों की रक्षा करती है | 4. यह चुनाव प्रक्रिया में भाग लेती है | 5. उदाहरण : लोकतंत्र, |
1. यह सरकार जनता द्वारा चुनी नहीं होती है | 2. यह सरकार संविधान के अनुरूप कार्य नहीं करते हैं | 3. जनता के अधिकारों का दमन करती है | 4. यह चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लेती है | 5. उदाहरण: राजतन्त्र, तानाशाही और सैनिक शासन |
प्रश्न: लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को कौन-कौन से अधिकार प्राप्त है ?
उत्तर: लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को निम्न अधिकार प्राप्त है |
(i) प्रत्येक नागरिक अपना सरकार खुद चुन सकता है |
(ii) वह किसी भी संस्था का सदस्य बन सकता है, गठन कर सकता है या उसे छोड़ सकता है |
(iii) वह सरकार की आलोचना कर सकता है या विरोधी दल में शामिल हो सकता है |
(iv) वह चुनाव के दौरान किसी भी पार्टी को अपना वोट दे सकता है चाहे वह सत्ता पक्ष हो या विरोधी दल हो |
(v) वह किसी भी दल में शामिल हो चुनाव लड़ सकता है या निर्दलीय चुनाव भी लड़ सकता है |
प्रश्न: एक लोकतान्त्रिक सरकार के सामने कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं ?
उत्तर:
(i) बेरोजगारी की समस्या
(ii) महंगाई की समस्या
(iii) अशिक्षा की समस्या
(iv) जातपात की समस्या
प्रश्न: एक लोकतान्त्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएँ लिखिए |
उत्तर: एक लोकतान्त्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित है |
(i) ऐसी सरकारें जनता द्वारा निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव द्वारा चुनी हुई होती है |
(ii) लोकतांत्रिक सरकार जनता और संविधान के प्रति जबाबदेह होती है |
(iii) लोगों द्वारा चुने गए सदस्य ही देश के शासन की बागडोर संभालते हैं और वे सारे प्रमुख फैसले संविधान के अनुरूप ही लेते है |
प्रश्न: लोकतंत्र की क्या विशेषताएँ हैं ?
उत्तर: लोकतंत्र की विशेषताएँ निम्न है |
(i) लोकतंत्र में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से चुनाव होते है जिसमें जनता अपने प्रतिनिधि को चुनती है |
(ii) चुनाव द्वारा लोग जब चाहे मौजूदा शासकों को बदल सकते है |
(iii) इसमें सभी नागरिकों को सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार प्राप्त होता है |
(iv) इसमें सरकार कानून या संविधान के द्वारा चलाया जाता है |
प्रश्न: संविधान संशोधन से आपका क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: समय-समय पर जो संविधान में परिवर्तन लाया जाता है, उसे ही संविधान संशोधन कहते है |
Topic Lists: