6. रेखाएँ और कोण Mathematics Exercise - 6.1 class 9 Maths in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Mathematics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 6. रेखाएँ और कोण with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each प्रश्नावली 6.1 is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Mathematics.
Class 9 English Medium Mathematics All Chapters:
6. रेखाएँ और कोण
1. प्रश्नावली 6.1
अभ्यास 6.1
Q1. आकृति. 6.13 में, रेखाएँ AB और CD बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं | यदि ∠AOC + ∠ BOE = 70° है और ∠BOD = 40° है तो ∠BOE और प्रतिवर्ती ∠COE ज्ञात कीजिए |
हल:

∠BOD = 40°
∠AOC = ∠BOD (शीर्षाभिमुख कोण)
∠AOC = 40°
∠AOC + ∠ BOE = 70° (दिया है)
∠BOE = 70°
∠BOE = 70° - 40°
∠BOE = 30°
चूँकि, AOB एक सरल रेखा है |
इसलिए, ∠AOC + ∠COE +∠BOE = 180° (रैखिक युग्म)
⇒ 70° + ∠COE = 180°
⇒ ∠COE = 180° - 70°
⇒ ∠COE = 110°
प्रतिवर्ती ∠COE = 360 - 110°
= 250°
Q2. आकृति 6.14 में, रेखाएँ XY और MN बिंदु O पर प्रतिच्छेद करती हैं | यदि ∠POY = 90° और a : b = 2 : 3 है तो c ज्ञात कीजिए |
हल :

∠POY=90° (दिया है)
माना ∠a और ∠b = 2x और 3x है |
चूँकि, XOY एक सरल रेखा है |
इसलिए, ∠a + ∠b + ∠POY = 180° (रैखिक युग्म)
⇒ 2x + 3x + 90°= 180°
⇒ 5x = 180° - 90°
⇒ 5x = 90°
⇒ x = 90°/5
⇒ x = 18°
अब, ∠a = 2 x 18°
= 36°
∠b =3 x 18°
= 54°
यहाँ, MON भी एक सरल रेखा है |
∠b + ∠c = 180°(रैखिक युग्म)
∠54° + ∠c = 180°
⇒∠c = 180°- 54°
=126°
Q3. आकृति 6.15 में, ∠PQR = ∠PRQ है, सिद्ध कीजिए कि ∠PQS = ∠PRT है |
हल :
दिया है : ∠PQR = ∠PRQ
सिद्ध करना है : ∠PQS = ∠PRT
प्रमाण :
∠PQS + ∠PQR = 180° .................. (1) रैखिक युग्म
∠PRT + ∠PRQ = 180° .................. (2) रैखिक युग्म
समीकरण (1) तथा (2) से
∠PQS + ∠PQR = ∠PRT + ∠PRQ
Or, ∠PQS + ∠PQR = ∠PRT + ∠PQR (∠PQR = ∠PRQ दिया है)

Or, ∠PQS = ∠PRT सिद्ध हुआ |
Q4. आकृति 6.16 में, यदि x + y = w + y है, तो सिद्ध कीजिए कि AOB एक सरल रेखा है|
हल:
दिया है : x + y = w + z
सिद्ध करना है : AOB एक सरल रेखा है |
प्रमाण : x + y + w + z = 360०
अथवा x + y + x + y = 360०
⇒ 2x + 2y = 360०
⇒ 2(x + y) = 360०
⇒ x + y = 180० (रैखिक युग्म)
जब कोई संलग्न दो कोणों का योग 180० होता है तो रेखा सीधी एवं सरल होती है |
अत: AOB एक सरल रेखा है | Proved
Q5. आकृति 6.17 में, POQ एक रेखा है | किरण OR रेखा PQ पर लम्ब है | किरणों OP और OR के बीच में OS एक अन्य किरण है | सिद्ध कीजिए :


हल:
दिया है : POQ एक रेखा है और OR ⊥ PQ तथा OS ∠POR के बीच एक किरण है |
सिद्ध करना है :

प्रमाण : ∠ROQ = 90० ( दिया है )
अब, ∠POR + ∠ROQ = 180० .... रैखिक युग्म
या ∠POR + 90० = 180०
या ∠POR = 180० - 90०
∠ROS = ∠POR - ∠POS ............... (1)
और
∠ROS = ∠QOS - ∠ROQ ............... (2)
समीकरण (1) तथा (2) को जोड़ने पर
∠ROS + ∠ROS = ∠QOS - ∠ROQ + ∠POR - ∠POS
अथवा 2∠ROS = ∠QOS - 90० + 90० - ∠POS
अथवा 2∠ROS = ∠QOS - ∠POS

Proved
Q6. यह दिया है कि ∠ XYZ = 64° है और XY को बिंदु P तक बढाया गया है | दी हुई सुचना से एक आकृति खींचिए | यदि किरण YQ, ∠ ZYP को समद्विभाजित करती है, तो ∠ XYQ और प्रतिवर्ती ∠ QYP के मान ज्ञात कीजिए |
हल :
∠ XYZ = 64°
YQ, ∠ ZYP को समद्विभाजित करती है;
इसलिए
∠ QYP = ∠ ZYQ ............ (1)
XY को बिंदु P तक बढाया गया है |
∴ XYP एक सरल रेखा है |
अत: ∠ XYZ + ∠ QYP + ∠ ZYQ = 180°
(रैखिक युग्म)
64° + ∠ QYP + ∠ QYP = 180°
2∠ QYP = 180° - 64°
2∠ QYP = 116°
∠ QYP = 58°
∠ QYP = ∠ ZYQ = 58°
= 64° + 58°
= 122°
प्रतिवर्ती ∠ QYP = 360° - 58° = 302°
Topic Lists: