4. दो चरों में रैखिक समीकरण Mathematics Exercise - 4.3 class 9 Maths in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Mathematics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. दो चरों में रैखिक समीकरण with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each प्रश्नावली 4.3 is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Mathematics.
Class 9 English Medium Mathematics All Chapters:
4. दो चरों में रैखिक समीकरण
3. प्रश्नावली 4.3
प्रश्नावली 4.3
Q1. दो चरों वाले निम्नलिखित रैखिक समीकरणों में से प्रत्येक का आलेख खींचिए :
(i) x + y = 4
(ii) x – y = 2
(iii) y = 3x
(iv) 3 = 2x + y
हल : (i) x + y = 4
⇒ y = 4 – x
x का मान क्रमश: 0, 1, तथा 2 रखने पर y का मान क्रमश: 4, 3 और 2 प्राप्त होता है जिसकी सारणी निम्न है |

हल : (ii) x – y = 2
⇒ x = 2 + y
समीकरण में y का मान 1, 2 और 3 रखने पर y का मान क्रमश: 3, 4 और 5 प्राप्त होता है जिसकी सारणी निम्न है -

हल : (iii) y = 3x
समीकरण में x का मान 0, 1 और – 1 रखने पर क्रमश y का मान 0, 3 और -3 प्राप्त होता है -

हल : (iv) 3 = 2x + y
⇒ y = 3 – 2x
समीकरण में x का मान 0, 1 और -1 रखने पर y का मान क्रमश: 3, 1 और 5 प्राप्त होता है जिसकी सारणी निम्न है -

Q2. बिंदु (2, 14) से होकर जाने वाली दो रेखाओं के समीकरण लिखिए | इस प्रकार की और कितनी रेखाएँ हो सकती है , और क्यों ?
हल : बिंदु (2, 14) में x = 2 और y = 14 है
अत: इस मान को संतुष्ट करने वाले दो समीकरण निम्न है :
x + y = 16
और x – y = -12
इस प्रकार की अनंत रेखाए हो सकती है क्योंकि ये रेखाएँ एक ही बिंदु (2, 14) से गुजरेंगी |
Q3. यदि बिंदु (3, 4) समीकरण 3y = ax + 7 के आलेख पर स्थित है, तो a का मान ज्ञात कीजिए |
हल : 3y = ax + 7
बिंदु (3, 4) में x = 3 और y = 4 है |
समीकरण 3y = ax + 7 में x और y का मान रखने पर
3(4) = a(3) +7
12 = 3a + 7
3a = 12 – 7
3a = 5

Q4. एक नगर में टैक्सी का किराया निम्नलिखित है: पहले किलोमीटर का किराया 8 रु है और उसके बाद की दूरी के लिए प्रति किलोमीटर का किराया 5 रु है। यदि तय की गई दूरी x किलोमीटर हो, और कुल किराया y रु हो, तो इसका एक रैखिक समीकरण लिखिए और उसका आलेख खींचिए।
हल : तय की गई दुरी = x km
कुल किराया = y रु
प्रश्नानुसार,
पहले किलोमीटर का किराया + 5(तय की गई दुरी - 1) = y
8 + 5(x - 1) = y
⇒ 8 + 5x - 5 = y
⇒ 3 + 5x = y
⇒ 5x –y + 3 = 0
⇒ y = 5x + 3
समीकरण में x का मान 0, -1 तथा 1 रखने पर y का मान क्रमश: 3, -2 और 8 प्राप्त होता है |

Q5. निम्नलिखित आलेखों में से प्रत्येक के लिए दिए गए विकल्पों से सही समीकरण का चयन कीजिए:
| आकृति 4. 6 के लिए | आकृति 4.7 के लिए |
|
(i) y = x (ii) x + y = 0 (iii) y = 2x (iv) 2 + 3y = 7x |
(i) y = x + 2 (ii) y = x – 2 (iii) y = –x + 2 (iv) x + 2y = 6 |

हल : आकृति 4.6 के लिए
(ii) x + y = 0
आकृति 4.7 के लिए
(iii) y = -x + 2
Q6. एक अचर बल लगाने पर एक पिंड द्वारा किया गया कार्य पिंड द्वारा तय की गई दूरी के अनुक्रमानुपाती होता है। इस कथन को दो चरों वाले एक समीकरण के रूप में व्यक्त कीजिए और अचर बल 5 मात्रक लेकर इसका आलेख खींचिए। यदि पिंड द्वारा तय की गई दूरी
(i) 2 मात्रक (ii) 0 मात्रक
हो, तो आलेख से किया हुआ कार्य ज्ञात कीजिए।
हल :
माना किया गया कार्य = y
पिंड द्वारा विस्थापन = x मीटर
अचर बल = 5 इकाई
किया गया कार्य = बल × विस्थापन
W = F × S
इसलिए, y = 5x
(i) जब तय दुरी 2 मात्रक है तब
x = 2 रखने पर
अत: y = 5x
⇒ y = 5(2)
⇒ y = 10
किया गया कार्य 10 मात्रक
(ii) जब तय की गई दुरी 0 मात्रक है तब
x = 0 रखने पर
⇒ y = 5(0)
⇒ y = 0
किया गया कार्य 0 मात्रक
आलेख के लिए x का मान -1, 0 और 1 रखने पर y का मान क्रमश: - 5, 0 और 5 प्राप्त होता है |

Q7. एक विद्यालय की कक्षा IX की छात्राएं यामिनी और फातिमा ने मिलकर भूकंप पीडि़त व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में 100 रु अंशदान दिया। एक रैखिक समीकरण लिखिए जो इन आंकड़ों को संतुष्ट करती हो। (आप उनका अंशदान x रु और y रु मान सकते हैं)। इस समीकरण का आलेख खींचिए।
हल : माना यामिनी द्वारा योगदान = x रु
और फातिमा द्वारा योगदान = y रु
दोनों के द्वारा दिया गया अंशदान = 100 रु
अत: प्रश्नानुसार,
x + y = 10
y = 100 - x
समीकरण में x का मान 10, 20 और 30 रखने पर y का मान क्रमश: 90, 80 और 70 प्राप्त होता है |

Q8. अमरीका और कनाडा जैसे देशों में तापमान फारेनहाइट में मापा जाता है, जबकि भारत जैसे देशों में तापमान सेल्सियस में मापा जाता है। यहाँ फारेनहाइट को सेल्सियस में रूपांतरित करने वाला एक रैखिक समीकरण दिया गया है:
(i) सेल्सियस को x-अक्ष और फारेनहाइट को y-अक्ष मानकर ऊपर दिए गए रैखिक
समीकरण का आलेख खींचिए।
(ii) यदि तापमान 30°C है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा?
(iii) यदि तापमान 95°F है, तो सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
(iv) यदि तापमान 0°C है, तो फारेनहाइट में तापमान क्या होगा? और यदि तापमान 0°F है, तो
सेल्सियस में तापमान क्या होगा?
(v) क्या ऐसा भी कोई तापमान है जो फारेनहाइट और सेल्सियस दोनों के लिए संख्यात्मकत:
समान है? यदि हाँ, तो उसे ज्ञात कीजिए।
हल : 
इसीप्रकार x का मान 20 और 30 रखने पर y का मान 68 और 86 प्राप्त होगा जिसकी तालिका निम्न है |



हल : (v) माना t वह तापमान है जो सेल्सियस और फारेनहाईट दोनों में संख्यात्मक रूप से समान है |
Topic Lists: