4. वन्य-समाज एवं उपनिवेशवाद Class 9 History [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 4. वन्य-समाज एवं उपनिवेशवाद with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 9 English Medium History All Chapters:
4. वन्य-समाज एवं उपनिवेशवाद
4. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
पाठ - 4 वन्य समाज और उपनिवेशवाद
प्रश्न : वन विनाश क्या है ?
उत्तर : वन विनाश का अर्थ वनों कि अंधाधुंध कटाई से है |
प्रश्न औपनिवेशिक काल में वन विनाश के कारणों का वर्णन करो ?
उत्तर : औपनिवेशिक काल में वन विनाश के निम्न कारण थे -
(1) बढती जनसँख्या |
(2) रेल विस्तार के लिए स्लीपरो की आवश्यकता |
(3) अंग्रेजो के द्वारा चाय, रबड़, कॉफ़ी के बागानों का निर्माण करवाना |
(4) रेल मार्ग के विस्तार के लिए वनों कि कटाई |
(5) इंग्लेंड में ओक के पेड़ो का लुप्त होना |
(6) व्यावसायिक फसलों कि पैदावार बढानें के लिए या कृषि के विस्तार के लिए वनों कि कटाई |
प्रश्न : औपनिवेशिक काल में खेती में तेजी से फैलाव क्यों आया ?
उत्तर : औपनिवेशिक काल में खेती में तेजी से फैलाव आया क्योकि -
(1) अंग्रेजो द्वारा व्यावसायिक फसलो के उत्पादन को जमकर प्रोत्साहित करना |
(2) उन्नीसवी सदी में यूरोप में बढती शहरी आबादी का पेट भरने के लिए खाद्धायन और औद्धोगिक उत्पादन के लिए कच्चे माल कि जरूरत थी |
(3) उन्नीसवी सदी के आरंभ में जंगलो को औपनिवेशिक सरकार ने अनुत्पादक समझा |
प्रश्न : स्लीपर क्या है तथा इसके कार्य क्या है ?
उत्तर : रेल कि पटरी के आर - पार लगे लकड़ी के तख्ते जो पटरियो को उनकी जगह पर रोके रखते है |
कार्य - यह पटरियो के बीच के आकर्षण के बल को बनाए रखता है|
प्रश्न : पहला वन महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया ?
उत्तर : पहला वन महानिदेशक डायट्रिच ब्रैंडिस नामक विशेषग्य को नियुक्त किया गया |
प्रश्न : भारतीय वन सेवा कि स्थापना किसने और कब की ?
उत्तर : 1864 में ब्रैंडिस ने भारतीय वन सेवा कि स्थापना की |
प्रश्न : इम्पीरियल फ़ॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना कब और कहा हुई ?
उत्तर : 1906 में देहरादून में इम्पीरियल फ़ॉरेस्ट रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना हुई |
Topic Lists: