2. भारत का भौतिक स्वरुप Class 9 Geography [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Geography are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. भारत का भौतिक स्वरुप with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Geography.
Class 9 English Medium Geography All Chapters:
2. भारत का भौतिक स्वरुप
2. अभ्यास
पाठ-2 भारत का भौतिक स्वरूप
प्रश्न 1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।
(i) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-
| (क) तट | (ख) प्रायद्वीप |
| (ग) द्वीप | (घ) इनमें से कोई नही |
उत्तर: (ख) प्रायद्वीप|
(ii) भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-
| (क) हिमाचल | (ख) पूर्वांचल |
| (ग) उत्तराखण्ड | (घ) इनमें से कोई नहीं |
उत्तर: (ख) पूर्वांचल|
(iii) गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-
| (क) कोरोमंडल | (ख) कन्नड |
| (ग) कोंकण | (घ) उत्तरी सरकार |
उत्तर: (ग) कोंकण|
(iv) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-
| (क) अनाईमुडी | (ख) महेंद्रगिरि |
| (ग) कंचनजुंगा | (घ) खासी |
उत्तर: (ख) महेंद्रगिरी|
2 निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए-
(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या हैं?
उत्तर: पृथ्वी के भीतर होने वाले विद्युत् तरंगीय क्षय से ताप उत्पन्न होता हैं, जों द्रवित शैलों में संवह्निक तरंगे उत्पन्न करता हुआ धरातल की ओर निकलने की चेष्टा करता हैं| इन ऊपर उठती हुई तरंगो द्वारा उपरी परत फटकर बड़े-बड़े टुकड़ों में बंट जातीं हैं जिन्हें भूगभीर्य अथवा स्थलमंडलीय प्लेंटे कहते हैं|
(ii) आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे?
उत्तर: दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और भारत|
(iii) ‘भाबर’ क्या है?
उत्तर: नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 कि.मी. की चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती हैं, इसें भाबर के नाम से जाना जाता हैं|
(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए?
उत्तर: हिमालय के तीन प्रमुख विभाग के नाम -
(क) महान या आतंरिक हिमालय या हिमाद्री|
(ख) हिमालय या निम्न हिमालय|
(ग) बाहरी श्रृंखला या शिवालिक श्रृंखला|
(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?
उत्तर: मालवा का पठार |
(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।
उत्तर: लक्षद्वीप|
प्रश्न 3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें
उत्तर:
| अपसारी भूगर्भीय प्लेटें | अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें |
| (i)ये प्लेटें एक-दूसरे से दूर होती जाती हैं| | (i) संवहन गति के कारण ये प्लेटें एक-दूसरे के नजदीक आती हैं| |
| (ii) ये प्लेटें अपसारित परिसीमा का निर्माण करती हैं | | (ii) ये प्लेटें अभिसरित परिसीमा का निर्माण करती हैं| |
| (iii) इनके दो प्लेटो के बीच में जल्मदल का विस्तार होता हैं| | (iii) इनकी दो प्लेट परस्पर टकराती हैं या फिसल कर एक-दूसरे के नीचे जा सकती हैं| |
(ii) बांगर और खादर
उत्तर:
| बांगर | खादर |
| (i) मैदानों में यह पुरानी जलोढ़ मिटटी की एक पट्टी होती हैं| | (i) बाढ़ वाले मैदानो में प्रतिवर्ष एकत्रित होने वाली जलोढ़ मिट्टी को खादर कहते हैं| |
| (ii) इस क्षेत्र की मृदा में चुनेदार निक्षेप पाए जाते हैं,जिसे कंकड़ कहा जाता हैं| | (ii) इस क्षेत्र में ऐसा नही होता| |
| (iii) इस मृदा का स्तर बाढ़ के मैदानों से ऊंचा होता हैं| | (iii) इस मृदा में बाढ़ का स्तर बाढ़ के मैदानों के स्तर तक या नीचे होता हैं| |
| (iv) इस मृदा में अधिकतर विस्तृत खेती की जा सकती हैं| | (iv) यह मृदा गहन खेती के लिए उत्तम मानी जाती हैं| |
(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट
उत्तर:
| पूर्वी घाट | पश्चिमी घाट |
| (i) यह दक्षिण के पठार के पूर्वी सिरे पर स्थित हैं| | (i) यह दक्षिण के पठार की पश्चिमी सिरे पर स्थित हैं| |
| (ii) ये सतत नहीं हैं| यह अनियमित एवं बंगाल की कड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको काट दिया हैं| | (ii) ये सतत हैं और इन्हें केवल दर्रो के द्वारा ही पार किया जा सकता हैं | |
| (iii) पूर्वी घाट नीचे हैं| इनकी औसत ऊँचाई 600 मीटर हैं| | (iii) पश्चिमी घाट ऊँचे हैं| इनकी ऊँचाई 900 से 1600 मीटर हैं| |
| (iv) इसमें शिखरों की ऊँचाई कम हैं| सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी (1500 मी०) हैं| | (iv) पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ जाती हैं| इसके शिखर ऊँचे हैं, जैसे अनाईमुडी (2695), डोडा बीटा(2633 मी०) | |
प्रश्न 4. बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था?
उत्तर: करोड़ो वर्ष पूर्व भारत का प्रायद्वीपीय भाग गोंडवाना भूमि का एक हिस्सा था| संवहनीय धाराओ ने भूपर्पटी को अनेक हिस्सों में विभाजित कर दिया और इस प्रकार भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेट गोंडवाना भूमि से अलग होने के बाद उत्तर दिशा की ओर प्रवाहित होने लगी| उत्तर दिशा की ओर प्रवाह के परिमाणस्वरुप यह प्लेट अपने से अधिक विशाल प्लेट, यूरेशियन प्लेट से टकरायी| इस टकराव के कारण उन दोनों प्लेटो के बीच स्थित 'टेथिस' भू-अभिनति के अवसादी चट्टान, वलित होकर हिमालय तथा पश्चिम एशिया की पर्वतीय श्रृंखला के रूप में विकसित हों गए|
प्रश्न 5. भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से हैं? हिमालय क्षेत्रा तथा प्रायद्वीप के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?
उत्तर: भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्न हैं:-
(i) हिमालय पर्वत श्रृंखला
(ii) उत्तरी मैदान
(iii) प्रायद्वीपीय पठार
(iv) भारतीय मरूस्थल
(v) तटीय मैदान
(vi) द्वीप समूह
हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में अंतर :-
| हिमालय क्षेत्र | प्रायद्वीपीय पठार |
| (i) हिमालय क्षेत्र हाल ही में बनी स्थालाकृतियाँ हैं| हिमालय की पूरी पर्वत श्रृंखला एक युवा स्थलाकृति को दर्शाती हैं जिसमें ऊँचे शिखर, गहरी घाटियाँ और तेज़ बहने वाली नदियाँ हैं| | (i) भूगभीर्य तौर पर प्रायद्वीपीय पठार पृथ्वी की सतह का प्राचीनतम भाग हैं| प्रायद्वीपीय पठार आग्नेय तथा रूपांतरित शैलों वाली कम ऊँची पहाड़ियों एवं शैली घाटियों से बना हैं| |
| (ii) बनावट के दृष्टिकोण से हिमालय पर्वत एक वलित पर्वत श्रृंखला हैं|यह एक अत्यधिक असम अवरोधों में से एक हैं| | (ii) पठार की ऊँचाई 600 से 900 मीटर तक हैं| इसके उतरी भाग का ढाल उत्तर तथा पूर्व की ओर हैं| दक्षिण का पठार पश्चिम में ऊँचा एवं पूर्व की ओर कम ढाल वाला हैं| |
| (iii) यह अपनी रमणीक घाटियों-कश्मीर की घाटी, हिमालय के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियों के कारण प्रसिद्ध हैं| | (iii) इसमें ऊंटी तथा कोडाईकनाल जैसे प्रसिद्ध नगर हैं| इस पठार के पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर क्रमश: पूर्वी और पश्चिमी घाट हैं | |
प्रश्न 6. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर: (i) उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों - सिन्धु , गंगा, एवं ब्रह्मपुत्र तथा इसकी सहयक नदियों से बना हैं|
(ii) यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना हैं|
(iii) यह मैदान लगभग 2400 कि.मी. लंबा एवं 240 से 320 कि.मी. चौड़ा हैं|
(iv) यह सघन जनसँख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र हैं| समृद्ध मृदा आवरण, प्रयाप्त पानी की उपलब्धता एवं अनुकूल जलवायु के कारण कृषि की दृष्टि से यह भारत का अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र हैं|
(v) उत्तरी पर्वतों में आने वाली नदियाँ निक्षेपण कार्य में लगी हैं| नदी के निचले भागो में ढाल कम होने के कारण नदी की गति कम हो जाती हैं जिसके परिणामस्वरूप नदीय द्वीपों का निर्माण होता हैं|
(vi) आकृति की भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदान के चार भाग हैं- भाबर, तराई भांगर और खादर|
प्रश्न 7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए-
(i) मध्य हिमालय
उत्तर: मध्य हिमालय :- हिमाद्री के दक्षिण में स्थित श्रृंखला सबसे अधिक भिन्न हैं| इसी श्रृंखला को मध्य हिमालय या हिमालय या निम्न हिमालय कहा जाता हैं| इना निर्माण मुख्यतः अत्यधिक सपीडित तथा परिवर्तित शैलों से हुआ हैं| इनकी ऊँचाई 3,700 मीटर के बीच औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर हैं| पीर पंजाल श्रृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमालय के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियाँ स्थित हैं| इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरों के लिए जाना जाता हैं|
(ii) मध्य उच्च भूमि
उत्तर: मध्य उच्च भूमि :- नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो की मालवा के पठार केअधिकतर भागों पर फैला हैं, उसे मध्य उच्च भूमि के नाम से जाना जाता हैं| विन्ध्य श्रृंखला दक्षिण में मध्य उच्च भूमि तथा उत्तर-पश्चिम में अरावली से गिरी हैं| इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ चम्बल, सिंध, बेतवा, तथा केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर पूर्वी की तरफ बहती हैं, इस प्रकार वे इस क्षेत्र के ढाल को दर्शाती हैं| मध्य उच्च भूमि पश्चिम में चौड़ी लेकिन पूर्व में संकीर्ण हैं| इस पठार के पूर्वी स्तर को स्थानीय रूप से बुंदेलखंड तथा बगेलखंड के नाम से जाना जाता हैं | इसके सुदूर पूर्व के विस्तार को दामोदर नदी द्वारा अपवाहित छोटा नागपुर पठार दर्शता हैं|
(iii) भारत के द्वीप समूह
उत्तर: भारत के द्वीप समूह:- भारत में दो द्वीपे समूह हैं: 1. लक्षद्वीप समूह 2. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह |
1. लक्षद्वीप समूह :- यह केरल के मालाबार तट के पास स्थित हैं| द्वीपों का यह समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना हैं| पहले इनको लकाद्वीव. मीनीकाय तथा एमीनदीव के नाम से जाना जाता हैं| 1973 मे इसका नाम लक्षद्वीप रखा गया | इसका क्षेत्रफल 32 वर्ग की.मी. है| कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रसाशनिक मुख्यालय हैं|
2. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह : यह बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण के तरफ फैले द्वीपों की एक श्रृंखला हैं| यह आकर में बड़े, संख्यां में बहुल तथा बिखरे हुए हैं| यह दो भागों में है- उत्तर में अंडमान और दक्षिण में निकोबार| यह द्वीप निमज्जित पर्वत श्रेणियों के शिखर हैं| ये द्वीप देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं|
Topic Lists: