अध्याय-समीक्षा:
- भारत उतर्री गोलार्ध में स्थित है | इसका मुख्य भाग 8० 4' उत्तर से 37० 6' उत्तर अक्षांश तथा 68०7' पूर्व से 97०25' पूर्व देशांतर तक है |
- कर्क रेखा 23०30' उत्तर में देश को लगभग दो भागों में बाँटती है |
- मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में तथा दक्षिण-पश्चित में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित हैं |
- भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु, जो इंदिरा बिंदु कहा जाता था. सन 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जल मग्न हो गया |
- भारत के का कुल क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि.मी. है | भारत का क्षेत्रफल विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है |
- भारत की स्थल सीमा रेखा लगभग 15,200 कि.मी. और समुंद्री तट रेखा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप समूह के साथ 7,516.6 कि.मी. है|
- गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में दो घंटे का अंतर है अतः 82०30० पूर्व देशांतर रेखा को भारत कि मानक याम्योत्तर माना गया है जो कि उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है |
- सन 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच दूरी 7,000 कि.मी. कम हो गई है |
- सन 1947 से पूर्व भारत में दो प्रकार के राज्य थे प्रान्त और रियासत |
- भारत और श्रीलंका के बीच में छोटा समुन्र्दी रास्ता पाक जलसन्धि तथा मन्नार कि खाड़ी है |