3. निर्धनता : एक चुनौती Class 9 Economics [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 9 Economics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 3. निर्धनता : एक चुनौती with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 9 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Economics.
Class 9 English Medium Economics All Chapters:
3. निर्धनता : एक चुनौती
3. महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
निर्धनता
प्रश्न - निर्धनता से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर - निर्धनता या गरीबी एक अवस्था है जिसमें जीवन जीने के लिए न्युनतम उपयोग रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मानवीय आवश्यकताओं को प्राप्त करने में असमर्थता या आभाव को निर्धनता कहते हैं ।
प्रश्न - प्रधानमंत्री रोजगार योजना का प्रारंभ कब किया गया तथा इसके प्रमुख दो उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर - प्रधानमंत्री रोजगार योजना का आरंभ 2 फरवरी 2006 को 200 जिलों में लागू किया गया ।
इसके दो प्रमुख उदेश्य निम्नलिखित है।
1. भारत में कोई भी व्यक्ति निर्धन न हो ।
2. इस योजना के अंर्तगत पढ़े लिखे शिक्षित बेरोजगारो को धन मुहइयाँ करा कर रोजगार के अवसर प्रदान करना ताकि बेरोजगारी कम हो ।
प्रश्न - भारत में गरीबी के चार प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर - भारत मे गरीबी के निम्न कारण है:-
1. निरंतर बढ़ती हुई जनसंख्या:- जनसंख्या मे बेतहासा वृद्धि भारत मे गरीबी का प्रमुख कारण है ।
2. निरक्षरता:- निरक्षरता के कारण शहरो मे या गाँवो मे कारीगर , मजदूर और किसानो का हर कोई शोषण करता है और उचित मजदूरी नही मिल पाती है ।
3. बेरोजगारीः- भारत मे गरीबी का प्रमुख कारणों में से बेरोजगारी एक है ।
4. सामाजिक कारण:- शादी ब्याह या त्यौहारो के अवसर पर लोग कर्ज लेकर फजूल में खर्च करते है और कर्ज मे डूबते चले जाते है ।
प्रश्न - भारत में सबसे निर्धन राज्य कौन सा है ?
उत्तर - उडिसा ।
प्रश्न - स्कूल के बच्चो के लिए दोपहर भोजन की योजना का क्या उद्देश्य है ?
उत्तर - दोपहर भोजन योजना का मुख्य उद्देश्य निम्न है:-
(i) विद्यार्थियो की उपस्थिति को सुनिश्चित बनाया जा सके ।
(ii) उनकी पोषण स्थिति मे सुधार लाया जा सके ।
प्रश्न - भारत में निर्धनता प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए ।
उत्तर - भारत में निर्धनता प्रमुख कारण निम्न है ।
(i) जनसंख्या में उच्च दर से वृद्धि ।
(ii) शोषण - निरक्षरता के कारण कारीगर, मजदूर और किसानों का हर कोई शोषण करता है जिससे उचित मजदूरी नहीं मिल पाती और निर्धनता बढता ही जाता है।
(iii) भूमी संसाधनों में कमी और बेरोजगारी ।
(iv) समाजिक, सांकृतिक और आर्थिक कारक भी निर्धनता के प्रमुख कारण रहे है। जैसे - त्योहारों, धार्मिक अनुष्ठानों तथा शादी विवाहों में औकात से अधिक खर्च करना ।
(iv) अधिक ऋणग्रसता ।
प्रश्न - निर्धनता उन्मुलन के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों का वर्णन करे ।
उत्तर - निर्धनता उन्मुलन के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयास निम्नलिखित है।
(i) राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम ।
(ii) राष्ट्रीय काम के बदले भोजन योजना।
(iii) प्रधानमंत्री रोजगार योजना ।
(iv) स्वर्ण जयंती ग्रामीण स्वरोजगार योजना ।
(v) प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना ।
(vi) अंत्योदय अन्न योजना ।
उपरोक्त सभी योजनाएँ सरकार द्वारा निर्धनता उन्मुलन के लिए चलाए गए है जो गरीब, बेरोजगार पिछडे लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार उपलब्ध कराते है। इनका उदेश्य गरीब लोगों को निर्धनता रेखा से उपर लाना है।
प्रश्न - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम 2005 की मुख्य विशेषताएँ क्या है?
उत्तर - राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम 2005 की मुख्य विशेषताएँ निम्न है।
(i) 200 जिलों में प्रत्येक परिवार को साल में 100 दिन के रोजगार की गारंटी है।
(ii) यह योजना एक तिहाई रोजगारी महिलाओं के लिए आरक्षित है।
(iii) केन्द्र सरकार राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कोष भी स्थापित करेगी ।
(iv) अगर 15 दिन के अंदर रोजगार मुहैया नहीं कराई गई तो बेरोजगारी भत्ता भी मिलेगा।
Topic Lists: