3. संश्लेषित तन्तु एवं प्लास्टिक Class 8 Science [LATEST] Solutions अध्याय समीक्षा in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 3. संश्लेषित तन्तु एवं प्लास्टिक with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अध्याय समीक्षा is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 8 English Medium Science All Chapters:
3. संश्लेषित तन्तु एवं प्लास्टिक
1. अध्याय समीक्षा
अध्याय-समीक्षा :
- कपड़े प्राकृतिक अथवा कृत्रिम स्रोतों से प्राप्त रेशों से बनाये जाते हैं |
- रेशे दो प्रकार के होते हैं | (i) प्राकृतिक रेशा (ii) कृत्रिम रेशा |
- प्राकृतिक रेशे, जैसे कपास, पटसन, ऊन एवं रेशम आदि पौधों अथवा जंतुओं से प्राप्त होते हैं |
- जिन रेशों को मनुष्य स्वयं बनाता है उसे संश्लेषित या कृत्रिम अथवा मानव निर्मित रेशे कहते है | जैसे- नायलॉन, पोलिएस्टर , टेरीकॉट आदि |
- रासायनिक पदार्थों की अनेक छोटी-छोटी इकाइयाँ मिलकर एक बड़ी एकल ईकाई बनाते हैं जो बहुलक कहलाती है | इसे पॉलीमर भी कहते हैं |
- कपास भी एक प्राकृतिक बहुलक है जो सेलुलोज से बना है | सेलुलोज बड़ी संख्या में ग्लूकोज ईकाइयों द्वारा निर्मित होता है |
- सेलुलोज एक विशेष प्रकार का कार्बोहाइड्रेट्स है जो प्राकृतिक रूप से पेड़-पौधों में पाया जाता है |
- रेयान एक प्रकार का कृत्रिम रेशम है जिसे काष्ठ लुगदी के रासायनिक उपचार से प्राप्त किया जाता है |
- रेयान को कपास के साथ मिलाकर बिस्तर की चादरें बनाते हैं अथवा ऊन के साथ मिलकर कालीन या गलीचा बनाते हैं |
- नायलॉन भी एक कृत्रिम रेशा है जो इतना मजबूत होता है कि इससे नायलॉन पैराशूट और चट्टानों पर चढने हेतु रस्से बना सकते है |
- नायलॉन का निर्माण कोयला, जल और वायु से किया जाता है |
- पोलिएस्टर एक अन्य प्रकार का संश्लेषित रेशा है | इसका उपयोग वस्त्र निर्माण में किया जाता है |
- ऐक्रिलिक एक अन्य प्रकार का संश्लेषित रेशा है जो ऊन से जैसा दिखाई देता है | लेकिन यह कृत्रिम ऊन है |
- संश्लेषित रेशों के गुणधर्म: ये शीघ्र सूखते हैं, अधिक चलाऊ होते हैं, कम महंगें होते हैं, असानी से उपलब्ध और रख-रखाव में सुविधा जनक होते हैं |
- संश्लेषित रेशों की तरह प्लास्टिक भी एक बहुलक (Polymer) है | जिसे कोई भी आकार दिया जा सकता है | इसका पुन: चक्रण भी हो सकता है |
- ऐसा प्लास्टिक जो गर्म करने पर असानी से विकृत हो जाता है और सरलतापूर्वक मुड़ जाता है, थर्मोप्लास्टिक कहलाता है | उदाहरण - पोलिथीन और पीवीसी (PVC) आदि |
- थर्मोप्लास्टिक प्लास्टिक का उपयोग खिलौने, कंघियाँ और विभिन्न प्रकार के पात्रों के बड़े पैमाने पर निर्माण हेतु किया जाता है |
- जिन प्लास्टिकों को ऊष्मा देकर नर्म नहीं किया जा सकता हो उसे थर्मोसेटिंग प्लास्टिक कहते है | उदाहरण- बैकेलाइट और मेलामाइन आदि |
- बैकेलाइट ऊष्मा एवं विद्युत का कुचालक है iलिए इसका उपयोग कुकर के हत्थों और बिजली के स्विच आदि बनाने में किया जाता है |
- मेलामाइन एक बहुउपयोगी पदार्थ है जो आग का प्रतिरोधक है तथा अन्य प्लास्टिक की अपेक्षा इसमें ऊष्मा को सहने की अधिक क्षमता होता है | इसका उपयोग फर्श की टाइल्स, रसोई के बर्तन और आग रोधी कपड़े बनाने में किया जाता है |
- आग बुझाने वाले कर्मचारियों के परिधानों पर मेलामाइन की परत चढ़ी होती है जो उसे अग्निरोधक बनाती है |
- प्लास्टिक वायु और जल से अभिक्रिया नहीं करते हैं |
- प्लास्टिक ऊष्मा एवं विद्युत का कुचालक है, इसलिए बिजली के तार प्लास्टिक से ढके होते हैं|
- टेफ्लॉन एक विशिष्ट प्रकार का प्लास्टिक है जिस पर तेल और जल चिपकता नहीं है | इसलिए इसका उपयोग भोजन पकाने के पात्रों पर न चिपकने वाली परत के रूप में किया जाता है |
- माइक्रोवेव ओवन में भोजन पकाने के लिए विशिष्ट प्लास्टिक पात्र उपयोग में लिए जाते हैं | जिन पर ऊष्मा का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है | ऊष्मा भोजन को तो पका देती है, परन्तु प्लास्टिक पर प्रभाव नहीं डाल पाती है |
- वह पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रिया, जैसे जीवाणुओं की क्रिया द्वारा अपघटित हो जाता है, जैव निम्नीकरणीय कहलाता है |
- वह पदार्थ जो प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा सरलता से विघटित नहीं होता, जैव अनिम्नीकरणीय कहलाता है |
- पर्यावरण में प्लास्टिक विघटित नहीं होता यह कई वर्षो तक बना रहता है जो पर्यावरण प्रदुषण का कारण बनता है |
- 4 R जो पर्यावरण हितैषी है : उपयोग कम करिए (Reduce), पुन: उपयोग करिए (Reuse), पुन:चक्रण (Recycle) और पुन: प्राप्ति (Recover) |
Topic Lists: