2. व्यापार से साम्राज्य तक Class 8 History [LATEST] Solutions महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. व्यापार से साम्राज्य तक with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 8 English Medium History All Chapters:
2. व्यापार से साम्राज्य तक
3. महत्वपूर्ण-प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्न:
प्रश्न: अंतिम शक्तिशाली मुग़ल शासक का नाम बताइए?
उत्तर: औरंगजेब|
प्रश्न: मुग़ल साम्राज्य क्यों कमजोर पड़ गया?
उत्तर: औरगजेब की मृत्यु के बाद कई मुग़ल गवर्नरो ने अपने – अपने क्षेत्रीय राज्यों की स्थापना करनी शुरू कर दी | इससे मुग़ल साम्राज्य कमजोर पड़ गया |
प्रश्न: ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना कब और कहाँ हुई ?
उत्तर: ईस्ट इण्डिया कंपनी की स्थापना सन 1600 में लंदन में की गयी|
प्रश्न: पूर्व के साथ व्यापार करने का चार्टर (अनुमति पत्र) कंपनी को किसने किया?
उत्तर: महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने|
प्रश्न: कौन -सी पश्चिमी ताकत सबसे पहले भारत में आई?
उत्तर: पुर्तगाली |
प्रश्न: किसने भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज की और कब?
उत्तर: पुर्तगाली नाविक वास्को डि गामा ने 1498 में भारत के लिए समुदी मार्ग की खोज की|
प्रश्न: भारत में पुर्तगाली अड़डा कहाँ था?
उत्तर: गोवा में हुआ था|
प्रश्न: यूरोपीय शक्तियों के लिए प्रमुख व्यापारिक वस्तु कौन–सी है ?
उत्तर: सूती एवं रेशम कपड़े, काली मिर्च, लोंग, इलायची, आदि|
प्रश्न: पहली अंग्रेजी फैक्टरी (करखाना) की स्थापिना कब और कहाँ की गई थी?
उत्तर: पहली फैक्ट्री की स्थापना 1651 में हुगली नदी के तट पर की गई थी|
प्रश्न: फैक्टर किसे कहा जाता था ?
उत्तर: कंपनी के व्यापारी हुगली नदी के किनारे से ही अपना काम चलाते थे, इन व्यापारियों को उस ज़माने में फैक्टर कहा जाता था |
प्रश्न: पहली इंगलिश फैक्ट्री कहाँ और कब शुरू हुई ?
उत्तर: पहली इंगलिश फैक्ट्री 1651 ई0 में हुगली नदी के किनारे शुरू हुई |
प्रश्न: फरमान का क्या अर्थ है ?
उत्तर: फरमान का अर्थ एक शाही आदेश होता है |
प्रश्न: बंगाल के पहले नवाब कौन थे ?
उत्तर: नवाब मुर्शिद कुली खान थे |
प्रश्न: बंगाल का आखिरी नवाब कौन था ?
उत्तर: नवाब सुराजुदौला |
प्रश्न: प्लासी का नाम किस तरह पड़ा ?
उत्तर: दरअसल असली नाम पलाशी था जिसे अंग्रेजों ने बिगाड़ कर प्लासी कर दिया | इस जगह को पलाशी, यहाँ पलाश के पाए जाने वाले पलाश के फूलों के कारण कहा जाता था |
प्रश्न: अलीवर्दी खान की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर: सन 1756 में |
प्रश्न: बक्सर की लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर: 1764 में |
प्रश्न: रोबर्ट क्लाइव इंग्लैंड से जब भारत आया था तब उसकी उम्र क्या थी ?
उत्तर: रोबर्ट क्लाइव 1743 में मद्रास आया था तब उसकी उम्र 18 वर्ष थी |
प्रश्न: विलय निति की शुरुआत किसने की थी ?
उत्तर: लार्ड डलहौजी ने |
प्रश्न: पलाशी की जंग क्यों महत्वपूर्ण मानी जाती थी ?
उत्तर: प्लासी की जंग इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि भारत में यह कंपनी की पहली बड़ी जित थी |
प्रश्न: पानीपत की तीसरी लड़ाई कब हुई थी ?
उत्तर: 1761 में |
प्रश्न: बक्सर की लड़ाई में किसकी हार हुई ?
उत्तर: मीर कासिम की हार हुई |
प्रश्न: टीपू सुल्तान कहाँ का शासक था ?
उत्तर: मैसूर का शासक था |
प्रश्न: नवाब बनने का क्या मतलब था ?
उत्तर: नवाब बनने का मतलब था अंग्रेजों की गुलामी करना, सारी ताकत और सत्ता कंपनी के पास ही होती थी |
प्रश्न: टीपू सुल्तान की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर: 4 मई 1799 में |
प्रश्न: टीपू सुल्तान मैसूर का राजा कब बना ?
उत्तर: 1782 में |
प्रश्न: काजी का अर्थ लिखिए |
उत्तर: काजी का अर्थ एक न्यायधीश होता है |
प्रश्न: विलयन निति का सिद्धांत किस तर्क पर आधारित था ?
उत्तर: यह सिद्धांत इस तर्क पर आधारित था कि अगर किसी शासक की मृत्यु हो जाती है और उसका कोई पुरुष वारिस नहीं है तो अंग्रेज उस राज्य को अपने में मिला लेते थे |
प्रश्न: प्रेजिडेंसी किसे कहा जाता था ?
उत्तर: ब्रिटिश इलाके मोटे तौर पर प्रशासकीय ईकाइयों में बंटे हुए थे जिन्हें प्रेजिडेंसी कहा जाता था |
प्रश्न: उस समय कितनी और कौन-कौन सी प्रेजिडेंसी थीं ?
उत्तर: उस समय तीन प्रेजिडेंसी थी, बंगाल मद्रास और मुंबई |
प्रश्न: महाराजा रंजीत सिंह की मृत्यु कब हुई थी ?
उत्तर: 1839 में |
प्रश्न: महाभियोग किसे कहा जाता है ?
उत्तर: जब इंग्लैंड के हॉउस ऑफ़ कॉमन्स में किसी व्यक्ति के खिलाफ दुराचरण का आरोप लगाया जाता था, तो हॉउस ऑफ़ लॉर्ड्स में उस व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा चलता है तो उसे महाभियोग कहा जाता है |
प्रश्न: वारेन हेस्टिंग पर मुक़दमा कब जरी हुआ ?
उत्तर: 1789 में |
प्रश्न: वारेन हेस्टिंग इंग्लैंड कब लौटा ?
उत्तर: 1785 में |
प्रश्न: रोबर्ट क्लाइव ने आत्महत्या कब और क्यों की ?
उत्तर: रोबर्ट क्लाइव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे | 1772 में ब्रिटिश संसद में उसे अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप का जबाब देना पड़ा | बाद में उसे बरी कर दिया गया | लेकिन 1774 में उसने आत्महत्या कर ली |
प्रश्न: चेनम्मा कौन थी ?
उत्तर: चेनम्मा कर्णाटक के कितुर की रानी थी ?
प्रश्न: चेनम्मा की मृत्यु कब और कहाँ हुई ?
उत्तर: चेनम्मा की मृत्यु 1829 में जेल में हुई ?
प्रश्न: रानी चेनम्मा की जेल में मृत्यु कैसे हुई ?
उत्तर: जब अंग्रेजों ने कितुर के छोटे से राज्य को कब्जे में लेने की कोशिश किया तो रानी चेनम्मा ने हथियार उठा लिए और अंग्रेजों के खिलाफ आन्दोलन छेड़ दिया |
प्रश्न: ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत में आने का क्या उदेश्य था ?
उत्तर: ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में व्यापार के उदेश्य से आया था |
प्रश्न: यूरोप के बाजारों में किन-किन भारतीय बस्तुओं की मांग थी ?
उत्तर: यूरोप के बाजारों में सूती बस्त्र, रेशम के वस्त्र और इसके साथ काली मिर्च, लौंग, इलाइची और दालचीनी जैसे मसालों की जबरदस्त मांग थी |
प्रश्न: वाणिज्यिक शब्द का अर्थ बताइए |
उत्तर: एक ऐसा व्यवसायिक उद्यम जिसमें चीजों को सस्ती कीमत पर खरीद कर और ज्यादा कीमत पर बेचकर यानी मुख्य रूप से व्यापार के जरिये मुनाफा कमाया जाता है |
प्रश्न: सहायक संधि के फलस्वरूप अंग्रेजों ने कौन-कौन से इलाकों को अपने कब्जे में लिया ?
उत्तर: गवर्नर-जेनरल रिचर्ड वेलेज्ली ने उस समय के नवाब को 1801 में अपना आधा इलाका कंपनी को सौंपने के लिए मजबूर किया क्योंकि नवाब "सहायक सेना " के लिए पैसा अदा करने से चुक गए थे | इसी आधार पर हैदराबाद के भी कई इलाके छीन लिए गए |
Topic Lists: