12. स्वतंत्रता के बाद Class 8 History [LATEST] Solutions अभ्यास-प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 12. स्वतंत्रता के बाद with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास-प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 8 English Medium History All Chapters:
12. स्वतंत्रता के बाद
2. अभ्यास-प्रश्नोत्तर
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: नवस्वाधीन भारत के सामने कौन-सी तीन समस्याएं थीं ?
उत्तर:
(i) विभाजन के परिणामस्वरूप, 80 लाख शरणार्थी पाकिस्तान से भारत आ गए थे | इन लोगों को घर एवं रोजगार की तलाश थी |
(ii) देशी रियासतों की समस्या भी थी | तक़रीबन 500 रियासतों राजाओं या नवाबों के शासन में चाल रहीं थीं |
(iii) इस नवजात राष्ट्र को एक ऐसी रजनीतिक व्यवस्था भी विकसित करनी थी जो यहाँ के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं सबसे अच्छी तरह व्यक्त कर सके |
प्रश्न: योजना आयोग की क्या भूमिका थी ?
उत्तर:
(1) योजना आयोग की भूमिका आर्थिक विकास के लिए नीतियाँ बनाने और उनको लागू करने की थी |
(2) राज्य और निजी क्षेत्र, दोनों ही उत्पादन बढ़ाने और रोजगार पैदा करने में महत्वपूर्ण और परस्पर पूरक भूमिका अदा करेंगे | इसीलिए योजना आयोग की भूमिका इन सबको प्रभवित करने की थी कि कौन-से उद्योग सरकार द्वारा और कौन-से उद्योग बाजार द्वारा यानि निजी उद्योगपतियों द्वारा लगाएं जाएंगें, विभिन्न क्षेत्रों एवं राज्यों के बीच किस तरह सन्तुलन बनाया जाएगा |
(3) अंततः भारत और भारतियों को गरीबी से मुक्त कराने और आधुनिक तकनीकी एवं औद्योगिक आधार निर्मित करना नए भारत के मुख्य उद्देश्य थे |
प्रश्न: रिक्त स्थान भरें :
(क) केन्द्रीय सुची में ....... , ....... और ........ विषय रखे गए थे |
(ख) समवर्ती सूचि में ........ और ........ विषय रखे गए थे |
(ग) वह आर्थिक योजना, जिसकी सरकारी और निजी, दोनों क्षेत्रों को विकास में भूमिका दी गई थी, उसे ....... मॉडल कहा जाता था |
(घ) ........ की मृत्यु से इतना जबर्दस्त आन्दोलन पैदा हुआ कि सरकार को आंध्र भाषी राज्य के गठन की माँग को मानना पड़ा |
उत्तर:
(क) कर, रक्षा, विदेशी मामले
(ख) वन, कृषि
(ग) मिश्रित अर्थव्यवस्था
(घ) पोट्टी श्रीरामुलु
प्रश्न: सही या गलत बताएं :
(क) आजादी के समय ज्यादातर भारतीय गांवों में रहते थे |
(ख) संविधान सभा कांग्रेस पार्टि के सदस्यों से मिलकर बनीं थी |
(ग) पहले राष्ट्रीय चुनावों में केवल पुरुषों को ही वोट डालने का अधिकार दिया गया था |
(घ) दूसरी पंचवर्षीय योजना में भरी उद्योगों के विकास पर जोर दिया गया था |
उत्तर:
(क) सही ,
(ख) गलत,
(ग) गलत,
(घ) सही|
प्रश्न: "राजनीति में हमारे पास समानता होगी और सामाजिक व आर्थिक जीवन में हम असमानता की राह पर चलेंगे" कहने के पीछे डॉ. अंबेडकर का क्या आशय था?
उत्तर: अंबेडकर का आशय:
1. राजनीतिक लोकतंत्र के साथ - साथ आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र भी जरूरी हैं| यानी जीवन में समानता भी जरूरी हैं|
2. लोगों को वोट डालने का अधिकार दे देने से, अमीर - गरीब या ऊँची और नीची जातियों का अंतर अपने आप खत्म नहीं हो जाएगा|
3. राजनीतिक में हम एक व्यक्ति, एक वोट और एक मूल्य के सिद्धांत का पालन करेंगे| इसके विपरीत अपनी सामाजिक एवं आर्थिक संरचना के फलस्वरूप हम सामाजिक और आर्थिक जीवन में एक व्यक्ति, एक मूल्य के सिद्धांत का निषेध करते रहेंगे|
प्रश्न: स्वतंत्रता के बाद देश को भाषा के आधार पर राज्यों में बाँटने के प्रति हिचकिचाहट क्यों थीं?
उत्तर: हिचकिचाहट के कारण:
1. भारत धर्म के आधार पर बाँट चुका था| देश विभाजन के कारण हिंदुओं औरत मुसलमानों के बीच हुए| भीषण दंगों में 10 लाख से ज्यादा लोग मारे गए थे ऐसे में चिंता स्वाभाविक थी|
2. भाषा के आधार पर हमारा देश दूसरा बंटवारा नहीं झेल सकता था इसलिए चिंता स्वाभाविक थी|
3. प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उप - प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटल दोनों ही देश के भाषा के आधार पर दूसरे विभाजन के डर से भाषा के आधार पर राज्यों के गठन की निति के विरोधी थे|
प्रश्न: एक कारण बताइए कि आजादी के बाद भी भारत अंग्रेजी क्यों जारी रही|
उत्तर: भारत में अंग्रेजी जारी रहने का कराण:
1. बहुत सारे लोगों का मानना था कि अंग्रेजी के साथ अंग्रेजी भाषा को भी विदा कर दिया जाना चाहिए और अंग्रेजी का स्थान हिंदी को दिया जाना चाहिए|
2. परन्तु जो लोग हिंदी नहीं बोलते थे उनकी राय थी कि अगर उन पर हिंदी गई तो दक्षिण भारतीय गैर - हिंदी भाषी क्षेत्र भारत से अलग हो जाएंगें|
3. देश को विवाद से बाचने के लिए संविधान निर्माताओं ने हिंदी "राजभाषा" का दर्जा दिया, जबकि अदालतों सेवाओं, विभिन्न राज्यों के बीच संचार आदि के लिए अंग्रेजी भाषा के इस्तेमाल का फैसला लिया|
प्रश्न: आज़ादी के बाद प्रारंभिक दशकों में भारत के आर्थिक विकास की कल्पना किस तरह की गई थी?
उत्तर: आर्थिक विकास की कल्पना:
1. भारत और भारतीयों को गरीबी से मुक्त करना|
2. आधुनिक तकनीकी एवं औघोगिक आधार निर्मित करना|
3. विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों के बीच किस तरह का संतुलन बनाया जाएगा|
प्रश्न: मीरा बहन कौन थीं? उनके जीवन और आदर्शा के बीरे में पाता लगाएं?
उत्तर:
1. मीरा बहन (22 नवंबर 1892 - 20 जुलाई 1982) एक बिट्रिश एडमिरल की बेटी थी| उनका वास्तविक नाम मेडलिन स्लेड था|
2. वह गाँधीजी की बेटी जैसी थी| उसने गाँधीजी के साथ रहने तथा काम करने के लिए इंग्लैण्ड का अपना घर छोड़ दिया|
3. मीरा बहन ने अपना जीवन मानव विकास, गाँधीजी के सिद्धांतों के प्रचार तथा भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के लिए समर्पित कर दिया| उन्हें 1982 में पद्द विभूषण से सम्मानित किया गया था|
प्रश्न: पाकिस्तान में भाषा केर आधार पर हुए उन विवादों के बारे में और पाता लगाएं जिनकी वजह से बांग्लादेश का जन्म हुआ| बांग्लादेश को पाकिस्तान से आज़ादी कसी मिली?
उत्तर: बांग्लादेश का जन्म:
1. 1947 में पाकिस्तान के दो भाग थे - एक भारत के पश्चिम में और दूसरा भारत के पूर्व में था| दोनों का सांस्कृतिक भौगोलिक एवं भाषायी आधार अलग था|
2. 1948 में पाकिस्तान सराकर द्वारा उर्दू को राष्ट्र भाषा के रूप में स्वीकार करने के कारण पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली बोलने वाले लोगों ने इसका विरोध किया|
3. भाषाई विभेद के अतिरिक्त, राजनितिक एवं आर्थिक उपेक्षा पश्चिमी के विरूद्ध पूर्वी पाकिस्तान में व्यापक विद्रोह शुरू हो गया|
4. 1971 में पूर्वी पाकिस्तान ने स्वतंत्रता के लिए पश्चिमी पाकिस्तानी के विरूद्ध युद्ध की घोषणा कर दी और भारतीय सैनिकों की सहायता से 16 दिसंबर 1971 को पाक्सितान की जीत हुई तथा बांग्लादेश का जन्म हुआ|
5. फरवरी 1974 को पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दे दी|
Topic Lists: