2. लाख की चूड़ियाँ-कहानी Class 8 Hindi [LATEST] Solutions NCERT Solutions in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 8 Hindi are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 2. लाख की चूड़ियाँ-कहानी with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each NCERT Solutions is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 8 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Hindi.
Class 8 English Medium Hindi All Chapters:
2. लाख की चूड़ियाँ-कहानी
1. NCERT Solutions
प्रश्न-अभ्यास
कविता से :-
प्रश्न 1. बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव चाव से क्यों जाता था और बदलू को 'बदलू मामा' न कहकर 'बदलू काका' क्यों कहता था ?
उत्तर: बचपन में लेखक अपने मामा के गाँव इसलिए जाता था क्योंकि मामा के गाँव में लाख की चूड़ियाँ बनाने वाला कारीगर बदलू रहता था, जो लेखक को सुंदर रंग-भरी गोलियां बनाकर देता था| गाँव के सभी बच्चे बदलू को बदलू काका कहकर बुलाते थे इस कारण लेखक भी बदलू को बदलू मामा न कहकर बदलू काका कहता था|
प्रश्न 2. वस्तु विनिमय क्या है? विनिमय की प्रचलित पद्धति क्या है ?
उत्तर: वस्तु-विनिमय अर्थात वस्तुओं का आदान-प्रदान करना| पहले लोग एक वस्तु देकर दुसरे से दूसरी वस्तु ले लेते थे जैसे बदलू चूड़ियाँ लोगो को देकर पैसे न लेकर आवश्कता का सामान ले लिया करता था| वर्तमान में विनिमय की प्रचलित पद्धति मुद्रा है अर्थात धन देकर वस्तु खरीदना|
प्रश्न 3. 'मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए है|'- इस पंक्ति में लेखक ने किस व्यथा की ओर संकेत किया है?
उत्तर: मशीनी युग ने कितने हाथ काट दिए है, पंक्ति का आशय ये है कि जब लोगो ने मशीनी से बनी चीजों को खरीदना कर दिया| जिससे हाथ से बनी चीजों को बनाने वाले बेरोजगार हो गए| यही वो व्यथा है जो लेखक व्यक्त करना चाहता है|
प्रश्न 4. बदलू के मन में ऐसी कौन सी व्यथा थी जो लेखक से छिपी न रह सकी?
उत्तर: मशीनी कांच की चूड़ियाँ का चलान बढ़ जाने से बदलू की लाख की चूड़ियाँ को अब कोई न खरीदता था| इसी कारण उसका चूड़ियाँ का काम बंद हो गया| येही व्यथा थी जिसे बदलू लेखक के समक्ष छिपा न सका|
प्रश्न 5. मशीनी युग से बदलू के जीवन में क्या बदलाव आया?
उत्तर: मशीनी युग से बदलू के जीवन में यह बदलाव आया की उसका व्यवसाय बंद हो गया और वह बीमार रहने लगा और उसका शरीर भी ढल गया|
कविता से आगे :-
प्रश्न 1. आपने मेले-बाज़ार आदि में हाथ से बनी चीज़ों को बिकते देखा होगा| आपके मन में किसी चीज को बनाने की कला सीखने की इच्छाहुई हो और आपने कोई कारीगरी सिखने का प्रयास किया हो तो उसके विषय में लिखिए|
उत्तर: मैने मेले-बाज़ार आदि में हाथ से बनी जिन चीज़ों को बिकते हुए देखा है, उनमे मिट्टी के बने खिलौने , बर्तन, हाथ के पंखे, टोकरियाँ, मुर्तियां मुख्य है| मुझे मिट्टी के बने खिलौने बहुत अच्छे लगते हैं| इन खिलौने को देखकर मेरे मन में उन्हें सिखने की प्रबल इच्छा हुई| गर्मी की छुट्टियों में मैंने सोचा कि मुझे खिलौने बनाना सीखना चाहिए| मैंने एक कलाकार के पास नियमित रूप से जाना शुरू कर दिया|
प्रश्न 2.लाख की वस्तुयओं का निर्माण भारत के किन-किन राज्यों में होता है? लाख की चूड़ियाँ के अतिरिक्त क्या-क्या चीजे बनती है? ज्ञात कीजिए|
उत्तर: लाख की वस्तुओ का निर्माण भारत के कर्नाटक, उत्तर प्रदेश,राजस्थान आदि राज्यों में होता है| लाख से बच्चो के खिलौने, मूर्तियाँ, चूड़ियाँ, डाकघर में मुहर लगाने के लिए सील तथा पैकिंग के लिए लगाई जाने वाली सिल आदि बनाई जाती है|
Topic Lists: