अतिरिक्त प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: (i) खनिज क्या हैं?
उत्तर: प्राकृतिक रूप से प्राप्त होने वाला पदार्थ जिसका निश्चित रासायनिक संघटन हो खनिज कहलाता हैं |
प्रश्न: (ii) अध्त्विक खनिज के उदाहरण दीजिए |
उत्तर: चुना पत्थर ,अभ्रक और जिप्सम |
प्रश्न: (iii) खनिज ईंधन के नाम बताइए जो अवसादी स्तर में पाए जाते हैं|
उत्तर: कोयला ,पेट्रोलियम |
प्रश्न: (iv) प्राकृतिक गैस कहाँ पाई जाती हैं?
उत्तर: प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम निक्षेपो के साथ पाई जाती हैं और तब निर्मुक्त होती हैं जब अपरिष्कृत तेल को धरातल पर लाया जाता हैं|
प्रश्न: (v) धात्विक खनिज के दो उदाहरण बताइए|
उत्तर: लौह खनिज एवं अलौह खनिज |
प्रश्न: (vi) दक्षिण अमेरिका के कौन से देश ताँबे के अग्रणी उत्पादक हैं?
उत्तर: चिली और पेरू |
प्रश्न: (vii) सिलिकन व एल्युमिनियम कौन-से अयस्क से प्राप्त किया जाता हैं ?
उत्तर: सिलिकन क्वार्ट्ज से तथा एल्युमिनियम बाँसाइट से प्राप्त किया जाता हैं|
प्रश्न: (viii) अलौह खनिज के उदाहरण दीजिए |
उत्तर: सोना ,चाँदी ,ताँबा और सीसा |
प्रश्न: (ix) परंपरागत ऊर्जा के मुख्य स्त्रोत बताईए-
उत्तर: कोयला ,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस|
प्रश्न: (x) भारत में प्राकृतिक गैस संसाधन कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: जैसलमेर ,कृष्णा-गोदावरी डेल्टा ,त्रिपुरा ,मुम्बई के कुछ अपतटीय क्षेत्र |
प्रश्न: (xi) पवन ऊर्जा उत्पादन में उल्लेखनीय देशो के नाम बताईए|
उत्तर: नीदरलैंड, जर्मनी, डेनमार्क, यु.के |