अतिरिक्त प्रशोत्तर
प्रश्न 1 विश्व में कहाँ पर पवन चक्की के प्रयोग से ऊर्जा उत्पन्न की जाती है?
उत्तर- नीदरलैण्ड |
प्रश्न 2 मानव संसाधन विकास से से आप क्या समझाते है?
उत्तर- अधिक स्न्सधनो के निर्माण में समर्थ होने के लिए लोगो के कौशल में सुधार करना मानव संसाधन विकास कहलाता है|
प्रश्न 3 संसाधन संरक्षण के कोइ दो उपाए बताईए |
उत्तर- (i) प्रत्येक व्यक्ति द्वारा संसाधन का उपयोग आवश्कतानुसार करके |
(ii) संसाधनो के पुन: चक्रण द्वारा |
(iii) संसाधनो को पुनः उपयोग करके |
प्रश्न 4 प्रौघौगिकी द्वारा किस प्रकार एक वस्तु को महत्वपूर्ण संसाधन बनाया जाता है?
उत्तर- जलविधुत बनाने की प्रौघौगिकी ने तेजी से बहते जल से ऊर्जा उत्पन्न करके ,उसे एक महत्वपूर्ण संसाधन बना दिया है|
प्रश्न 5 भारत के कौई दो कौई दो क्षेत्र बताईए जहाँ पर पवन फार्म स्थापित किए गए है?
उत्तर- (i) तमिलनाडु के नगरकोईल (ii) गुजरात के तट |
प्रश्न 6 परितंत्र की संरक्षा हेतु हमारा क्या कर्त्तव्य है?
उत्तर- (i) सभी नाविकरणीय संसाधनो का उपयोग सततपोष्णीय हो |
(ii) पृथ्वी पर जीवन की विविधता संरक्षित की जाए |
(iii) प्राकृतिक पर्यवरनीय तंत्र की हानि को कम से कम किया जाए |
प्रश्न 7 वास्तविक व संभव्य संसाधनो के दो दो उदहारण दीजिए |
उत्तर- वास्तविक संसाधन -
(i) जर्मनी के रूप प्रदेश में कोयला |
(ii) पश्चिमी एशिया में खनिज तेल |
(iii) महाराष्ट्र में दक्कन पठार की कलि मिट्टी |
संभाव्य संसाधन - लद्दाख में पाया गया युरेनियम एक संभाव्य संसाधन है जिसका उपयोग भविष्य में किया जा सकता है |
प्रश्न 8 सामान्यत: संसाधनो को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है ?
उत्तर- (i) प्राकृतिक संसाधन (ii) मानव निओर्मित संसाधन ,(ii) मानव संसाधन |
प्रश्न 9 प्राकृतिक संसाधन क्या है? उदहारण सहित बताईए |
उत्तर- जो संसाधन प्र कृतिक से प्राप्त होते है और अधिक संशोधन के बिना उपयोग में लाए जाते है ,वे प्राकृतिक संसाधन कहलाते है| उदहारण के लिए वायु, जल, और मृदा |
प्रश्न 10 नवीकरणीय व अनविकरणीय संसाधन में अंतर बताईए -
उत्तर-
नाविकरणीय संसाधन |
अनविकरणीय संसाधन |
नवीकरणीय संसाधन शीघ्रता से नवीकृत अथवा पुनः पूरित हो जाते है जैसे , सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा | |
अनविकरणीय संसाधनो का भंडार , सीमित है| भंडार के एक बार समाप्त हो जाने के बाद उनके नवीकृत अथवा पुनः पूरित होने में हजारो वर्ष लग सकते है| उदहारण के लिए ,कोयला , पेट्रोलियम | |