7. मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जन् Class 7 Science [LATEST] Solutions अभ्यास-प्रश्नोत्तर 1 in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 7 Science are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important 7. मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जन् with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास-प्रश्नोत्तर 1 is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Science.
Class 7 English Medium Science All Chapters:
7. मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जन्
3. अभ्यास-प्रश्नोत्तर 1
अतरिक्त प्रश्न:
प्रश्न - वर्षामापी यंत्र क्या है ?
उत्तर - वर्षा को वर्षामापी नामक यंत्र से मापा जाता है। यह मूल रूप से एक मापक सिलिंडर होता है, जिसके ऊपर वर्षा जल को एकत्रित करने के लिए एक कीप लगी रहती है।
प्रश्न - मौसम किसे कहते है?
उत्तर - किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमंडल की प्रतिदिन की परिस्थिति उस स्थान का मौसम कहलाती है।
प्रश्न - कौन कौन से कारक मौसम के घटक कहलाते है?
उत्तर - तापमान, आर्द्रता, वर्षा एवं अन्य कारक मौसम के घटक कहलाते है।
प्रश्न - दिन भर में किस समय तापमान अधिकतम और किस समय न्यूनतम होता है?
उत्तर - दिन का अधिकतम तापमान सामान्यतः अपराह्न में अर्थात् दोपहर के बाद होता है, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्यतः प्रातः (भोर) में होता है।
प्रश्न - जलवायु किसे कहते है?
उत्तर - किसी स्थान के मौसम की लंबी अवधि जैसे 25 वर्ष, में एकत्रित आँकड़ों के आधर पर बना मौसम का पैटर्न, उस स्थान की जलवायु कहलाता है।
प्रश्न - मौसम और जलवायु में से किसमें तेजी से परिवर्तन होता है?
उत्तर - मौसम में बहुत तेजी से परिवर्तन होता हैं।
प्रश्न - मौसम में सभी परिवर्तन किस के कारण होता है?
उत्तर - मौसम में सभी परिवर्तन सूर्य के कारण होते हैं।
प्रश्न - उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है?
उत्तर - उष्णकटिबंधीय वर्षावन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान इसलिए करते है क्योंकि पृथ्वी के अधिकांश भाग इस क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र के सभी जीव अनुकूलित होते है कि उन्हें अन्य प्रकार के जंतुओं से भिन्न भोजन और आश्रय की आवश्यकता होती है, ताकि उनमें परस्पर स्पर्ध कम से कम हो।
प्रश्न - उदाहरण सहित समझाइए कि किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते क्यों पाए जाते हैं?
उत्तर - किसी विशेष जलवायवी परिस्थिति में कुछ विशिष्ट जंतु ही जीवनयापन करते पाए जाते हैं। ऐसा इसलिए कि कुछ जन्तु ही अपने आवास के अनुसार अपने को अनुकुलित कर पाते है। जैसे - रेगिस्तान में ऊँट, ध्रुवीय क्षेत्र में ध्रुवीय भालु आदि।
प्रश्न - ध्रुवीय क्षेत्र क्या है ? संसार के चार ध्रुवीय देशों का नाम बताओं ।
उत्तर - ध्रुवीय क्षेत्र, ध्रुवों के समीप समीप स्थित होते हैं जैसे उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव।
ध्रुवीय देशों का नाम:-
ध्रुवीय क्षेत्र के कुछ परिचित देश कनाडा, ग्रीनलैंड, आइसलैंड और नार्वे।
प्रश्न - ध्रुवीय क्षेत्रो की तीन विशेषताएँ बताएं |
उत्तर - ध्रुवीय क्षेत्रो की तीन विशेषताएँ निम्नलिखित है -
(क) ध्रुवीय क्षेत्रो में चरम जलवायु पाई जाती है |
(ख) ये क्षेत्र सदेव बर्फ से ढके रहते है |
(ग) सर्दियों में तापमान -37 तक हो जाता है |
प्रश्न - ध्रुवीय भालुओं के सफेद बाल क्यों होते है ?
उत्तर - ध्रुवीय भालू के सारे शरीर पर सफेद बाल होते हैं, जिससे वे बर्फ की सफेद पृष्ठभूमि में आसानी से दिखाई नहीं देते। इससे उन्हें अपने परभक्षियों, शत्रुओं से बचाव में सहायता मिलती है। साथ ही इससे उन्हें अपने शिकार को पकड़ने में भी सहायता
मिलती है।
प्रश्न - ध्रुवीय भालु की चार विशेषताएँ बतलाए।
उत्तर - ध्रुवीय भालु की चार विशेषताएँ निम्नलिखित है -
(क) ध्रुवीय भालू का शरीर इतनी अच्छी तरह से शीतरोध होता है।
(ख) ध्रुवीय समुद्री जल में तैरते रहते हैं।
(ग) इनके पंजे चौड़े और बड़े होते हैं।
(घ) ध्रुवीय भालू की सूँघने की शक्ति तीव्र होती है|
प्रश्न - उष्णकटिबंधिय क्षेत्रों की जलवायु की तीन विशषताएँ लिखिए।
उत्तर - उष्णकटिबंधिय क्षेत्रों की जलवायु की तीन विशषताएँ निम्नलिखित है -
(क) उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की जलवायु सामान्यतः गर्म होती है, क्योंकि ये क्षेत्र भूमध्यरेखा के आस-पास स्थित है।
(ख) वर्षभर दिन और रात की लंबाई लगभग बराबर होती है।
(ग) इन क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में वर्षा होती है।
(घ) इस क्षेत्रा की एक प्रमुख विशेषता उष्णकटिबंधीय वर्षावन है।
प्रश्न - उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में रहने वाला हाथी किस प्रकार अनुकुलित है?
उत्तर - लंबी सूँड से इसकी सूँघने की शक्ति बहुत अच्छी हो जाती है। हाथी द्वारा सूँड का उपयोग भोजन को उठाने वेफ लिए भी किया जाता है। दाँतों से हाथी अपनी पसंद के वृक्षों की छाल को आसानी से छील सकते हैं। हाथी के लंबे बड़े कान, बहुत हल्की ध्वनि को भी सुनने में सहायक होते हैं। वर्षावनों की गर्म और आर्द्र जलवायु में हाथी को ठंडा रखने में भी उसवेफ कान सहायक होते हैं।
प्रश्न - मौसम के सभी परिवर्तन किससे संचालित होते हैं?
उत्तर - सुर्य से।
प्रश्न - पृथ्वी वेफ दो ऐसे क्षेत्रों के नाम लिखिए जहाँ की चरम जलवायवी परिस्थितियाँ होती हैं।
उत्तर - उष्णकटिबंधीय और ध्रुवीय क्षेत्र।
प्रश्न - एक ऐसे साध्न का नाम बताइए जो जन्तुओं को अतिशीत में बचाने में सहायक है।
उत्तर - प्रवास।
Topic Lists: