महत्वपूर्ण - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: अपशिष्ट जल किसे कहते हैं ?
उत्तर: झाग से भरपूर, तेल मिश्रित, काले, भूरे रंग का जल जो सिंक, शौचालय, लौंड्री आदि से नालियों में जाता है, वह अपशिष्ट जल कहलाता है |
प्रश्न: वाहित मल से आप क्या समझते है ?
उत्तर: वाहित मल घरों, उद्योगों, अस्पतालों, कार्यालयों और अन्य उपयोगों के बाद प्रवाहित किये जाने वाला अपशिष्ट जल होता है अथवा यह वर्षा का जल या सडकों से बह कर आया वर्षा जल भी हो सकता है |
प्रश्न: शहरों में मल विसर्जन किसके द्वारा होता है ?
उत्तर: सीवर के द्वारा
प्रश्न: वाहित मल में क्या-क्या मिश्रित होता है ?
उत्तर: वाहित मल एक जटिल मिश्रण होता है, जिसमें निलंबित ठोस, कार्बनिक और अकार्बनिक अशुद्धियाँ, पोषक तत्व, मृतजीवी और रोग वाहक जीवाणु और अन्य सूक्ष्मजीव होते हैं |
प्रश्न: जल को रोगाणुओं से मुक्त करने के लिए क्या किया जाता है ?
उत्तर: उसे क्लोरीन अथवा ओजोन जैसे रसायनों से रोगाणु मुक्त किया जाता है |
प्रश्न: जल जनित रोग क्या है ? इनके नाम लिखों |
उत्तर: वे सभी रोग जो की संदूषण से उत्पन्न होते है जल जनित रोग कहलाते हैं | जैसे-हैजा, टाइफाइड, पोलियो, मैनिंजाइटिस, हेपेटाइटिस, पेचिस एवं पीलिया रोग आदि |
प्रश्न: अपशिष्ट जल को कहाँ उपचारित किया जाता है ?
उत्तर: अपशिष्ट जल को वाहित मल उपचार संयंत्र में उपचारित किया जाता है |