महत्वपूर्ण - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: प्रतिवर्ष विश्व जल दिवस कब मनाया जाता हैं
उत्तर: 22 मार्च |
प्रश्न: हमारी पृथ्वी का कितने प्रतिशत भाग जल से ढका हुआ हैं|
उत्तर: 71%|
प्रश्न: ठोस, द्रव और गैसीय अवस्था में जल किस रूप में उपस्थित होता हैं|
उत्तर: ठोस: जल बर्फ़ और हिम के रूप में पृथ्वी के द्रवों पर, बर्फ़ से ढके पर्वतों और हिमनदों पर में पाया जाता हैं|
द्रव: जल महासागरों, झीलों, नदियों के अतिरिक्त भू - तल के नीचे भी पाया जाता हैं|
गैसीय: जल हमारे आस - पास की वायु में जलवाष्प के रूप में उपस्थित होती हैं|
प्रश्न: भौमजल स्तर किसे कहते हैं|
उत्तर: जहाँ मृदा के कणों के बीच के सारे के सारे रिक्त स्थान और चट्टनों के बीच के स्थान जल से भरे होते हैं| इस परत की ऊपरी सीमा भौमजल स्तर कहलाती हैं| भौमजल स्तर विभिन्न स्थानों पर भिन्न - भिन्न होता हैं| और यह किसी दिए गए स्थान पर परिवर्तित भी हो सकता हैं| भौमजल स्तर एक मीटर से भी काम गहराई मरण हो सकता हैं|
प्रश्न: भौमजल किसे कहते हैं|
उत्तर: भौमजल स्तर एक मीटर से भी काम गहराई पर अथवा भूमि में अनेक मीटर की गहराई में हो सकता हैं| भौमजल स्तर के नीचे पाया जाने वाला जल भौमजल कहलाता हैं|
प्रश्न: अंतः स्यंदन किसे कहते हैं|
उत्तर: वर्षाजल और अन्य स्त्रोतों, जैसे नदियों और तालाबों का जल मृदा से रिसकर भूमि के नीचे गहराई में रिक्त स्थानों और दरारों को भर देता हैं| भूमि में जल का रिसाव अंतः स्यंदन कहलाता हैं|
प्रश्न: जलभर किसे कहते हैं|
उत्तर: भौमजल की पुनः परिपूर्ति हो जाती हैं लेकिन कुछ स्थानों पर भौमजल स्तर के नीचे स्थिर कठोर शैलों की परतों के बीच भौमजल संचित हो जाता हैं| इस प्रक्रार संचित भौमजल के भंडारों को जलभर कहते हैं|