महत्वपूर्ण - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं|
उत्तर: दर्पण अपने उपर पड़ने वाले प्रकाश की दिशा को बदल देता हैं| दर्पण द्वारा प्रकाश कि दिशा का यह परिवर्तन प्रक्राश का परावर्तन कहलाता हैं|
प्रश्न: अवतल दर्पण किसे कहते हैं|
उत्तर: यदि किसी गोलीय दर्पण का परावर्तन पृष्ठ अवतल हैं, तो इसे अवतल दर्पण कहते हैं|
प्रश्न: उत्तल दर्पण किसे कहते हैं|
उत्तर: यदि परावर्तक पृष्ठ उत्तल हैं, तो इसे उत्तल दर्पण कहते हैं|
प्रश्न: वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते हैं|
उत्तर: यह प्रतिबिंब पर्दे पर बन रहा हैं| पर्दे पर बनने वाले प्रतिबिंब को वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं|
प्रश्न: आभासी प्रतिबिंब किसे कहते हैं|
उत्तर: प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता तो इस प्रकार के प्रतिबिंब को आभासी प्रतिबिंब कहते हैं|
प्रश्न: न्यूटन की डिस्क किसे कहते हैं|
उत्तर: आप इन खण्डों पर विभिन्न वर्णा के कागज़ भी चिपका सकते है| डिस्क के केंद्र पर छोटा केंद्र बनाइए| डिस्क को एक बॉल पेन के रिफ़िल की नोक पर ढीले से लगाइए| सुनिशिचित कीजिए कि डिस्क स्वतंत्रापूर्वक घूर्णन कर सके| डिस्क को दिन के प्रकाश में घुमाइए| जब डिस्क तेज़ी से घूमती हैं, तो वर्ण आपस में मिल जाते हैं तथा डिस्क श्वेत से प्रतीत होती हैं|इस डिस्क को सामान्यत: न्यूटन की डिस्क कहते हैं|