पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन Class 7 Geography [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 7 Geography are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Geography.
Class 7 English Medium Geography All Chapters:
पाठ 6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन
1. अभ्यास
अभ्यास - प्रश्न:
प्रश्न: निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
(क) वनस्पति का विकास किन दो कारको पर निर्भर करता हैं?
उत्तर: वनस्पति का विकास निम्नलिखित दो कारको पर निर्भर करता हैं–
(i) तापमान (ii) आर्द्रता
(ख) प्राकृतिक वनस्पति की तीन मुख्य श्रेणियाँ क्या हैं?
उत्तर: (i) वन, (ii) घासस्थल, और (iii) कांटेदार झाड़ियाँ |
(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ो के नाम बताएँ?
उत्तर: (i) रोज़वुड और (ii) आबनूस |
(घ) विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?
उत्तर: उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन भारत, उत्तरी आस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते हैं|
(च) नीबूं – वंश फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं?
उत्तर: नीबू –वंश फल भूमध्यसागरीय जलवायु में उगाए जाते हैंजहाँ गर्म शुष्क ग्रीष्म एवं वर्षा वाली मृदु शीत ऋतुएँ होती हैं|
(छ) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ?
उत्तर: (i) इन वनों के वृक्षों का उपयोग लुगदी बनाने के लिए किया जाता हैंजिसका उपयोग सामान्य तथा अखबारी कागज़ बनाने के लिए किया जाता हैं|
(ii) माचिस बनाने के लिए, पैकिंग के बक्से तथा सजावट का सामान बनाने हेतु |
(ज) विश्व के किन भागो में मौसमी घासस्थल पायें जाते हैं?
उत्तर: मौसमी घासस्थल महाद्वीपों के मध्य अक्षांशीय क्षेत्रो के भीतरी भागो में पाए जाते हैं| ये उष्णकटिबंधीय क्षेत्रो में भी देखने को मिलते हैं|
प्रश्न: सही उत्तर पर सही का निसान लगाइए –
(i) काई एवं लाईकेन पाए जाते हैं?
(क) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ख) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(ग) टुंड्रा वनस्पति में
उत्तर: (ग) टुंड्रा वनस्पति में|
(ii) कांटेदार झाड़ी मिलती हैं?
(क) गर्म एवं आर्द्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ख) गर्म एवं शुष्क, रेगिस्तानी जलवायु में
(ग) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर: (ख) गर्म एवं ठंडी रेगिस्तानी जलवायु में|
(iii) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर?
(क) बन्दर
(ख) जिराफ़
(ग) ऊँट
उत्तर: (क) बंदर
(iv) शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति?
(क) रोजवुड
(ख) चीड़
(ग) सागवान
उत्तर: (ख) चीड|
(v) स्टेपी घासस्थल पाए जाते हैं?
(क) दक्षिण अफ्रीका
(ख) चीड़
(ग) मध्य एशिया
उत्तर: (ग) रूस|
प्रश्न: निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए?
(i) वालरस (क) नरम काष्ठ पेड़
(ii) देवदार का वृक्ष (ख) उष्णकटिबंधीय
(iii) जैतून (ग) एक ध्रुवीय जानवर
(iv) हाथी (घ) आस्ट्रेलिया का शीतोष्ण घासस्थल
(v) कंपोस (ड.) एक नींबू – वंश फल
(vi) डाउन (च) ब्राज़ील के उष्णकटिबंधीय घासस्थल
उत्तर:
(i) - (ग)
(ii) - (क)
(iii) - (ड.)
(iv) - (ख)
(v) - (च)
(vi) - (घ)
प्रश्न: कारण बताइए –
(i) ध्रुवीय प्रदेशो में रहने वाले जानवरों के फर एवं त्वचा मोटी होती हैं|
उत्तर: इससे वे ठंडी जलवायु में सुरक्षित रहते हैं|
(ii) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं|
उत्तर: ऐसा वे जल संरक्षित रखने के लिए करते हैं|
(iii) वनस्पति के प्रकार एंव सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलते हैं|
उत्तर: तापमान, नमी, ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई के कारण प्राकृतिक वनस्पति में भी बदलाव आता है|
Topic Lists: