Chapter 1. समानता Class 7 Civics [LATEST] Solutions अतिरिक्त एवं उपयोगी प्रश्नोत्तर in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 7 Civics are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important Chapter 1. समानता with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अतिरिक्त एवं उपयोगी प्रश्नोत्तर is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 7 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in Civics.
Class 7 English Medium Civics All Chapters:
Chapter 1. समानता
3. अतिरिक्त एवं उपयोगी प्रश्नोत्तर
अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर :
प्रश्न - गरिमा शब्द का अर्थ बताइए |
उत्तर - इसका तात्पर्य अपने-आपको और दुसरे व्यक्तियों को सम्मान योग्य समझने से है |
प्रश्न - संविधान क्या है ?
उत्तर - संविधान वह दस्तावेज है, जिसमें देश की जनता व सरकार द्वारा पालन किए जाने वाले नियमों और अधिनियमों को निरुपित किया जाता है |
प्रश्न - नागरिक अधिकार आन्दोलन क्या है ?
उत्तर - एक आन्दोलन, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में 1950 के दशक के अंत में प्रारंभ हुआ और जिसमें अफ़्रीकी-अमेरिकन लोगों ने नस्लगत भेदभाव को समाप्त करने और समान अधिकारों की माँग की |
प्रश्न - भारत सरकार ने विकलांगता अधिनियम कब स्वीकृत किया ? यह अधिनियम विकलांग व्यक्तियों को कौन-कौन से अधिकार देता है ?
उत्तर - भारत सरकार ने 1995 में विकलांगता अधिनियम स्वीकृत किया था।
यह कानून कहता है कि विकलांग व्यक्तियों को भी समान अधिकार प्राप्त हैं और समाज में उनकी पूरी भागीदारी संभव बनाना सरकार का दायित्त्व है। सरकार को उन्हें निःशुल्क शिक्षा देनी है और विकलांग बच्चों को स्कूलों की मुख्यधारा में सम्मिलित करना है। कानून यह भी कहता है कि सभी
सार्वजनिक स्थल, जैसे-भवन, स्कूल आदि में ढलान बनाए जाने चाहिए, जिससे वहाँ विकलांगों वेफ लिए पहुँचना सरल हो।
प्रश्न - सभी लोकतांत्रिक देशो के लिए कौन –सा तत्व अप्रिहार्य है ?
उत्तर - सभी लोकतांत्रिक देशो के लिए सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार एक अप्रिहार्य तत्व है |
प्रश्न - सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार किस विचार पर आधारित है ?
उत्तर - सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार समानता के सिद्धांत पर आधारित है |
प्रश्न - मध्याहन भोजन कार्यक्रम क्या है ? इसके तीन लाभों का वर्णन कीजिए |
उत्तर - यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसके अंतर्गत सभी सरकारी प्राथमिक स्कूल के बच्चो को दोपहर का भोजन स्कूल द्वारा मुफ्त दिया जाता है |
इसके लाभ निम्नलिखित है |
1. दोपहर का भोजन मिलने के कारण गरीब बच्चो की उपस्थिति बढ़ गई |
2. इस कार्यक्रम से जातिगत भेदों को कम करने में भी सहायता मिली है |
3. इस योजना के कारण गरीब बच्चों का पेट भरने लगा जिसके कारण वे अपनी पढाई पर अधिक ध्यान देने लगे |
4. इस योजना के कारण गरीब बच्चों को पेट भर खाना मिलने लगा जिससे गरीब बच्चे कुपोषण का कम शिकार हुए |
प्रश्न - सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार क्या है ?
उत्तर - सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का अर्थ है कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक हो उसे वोट देने का अधिकार है चाहे वो किसी भी धर्म, जाति या समुदाय का हो |
प्रश्न - भारत में असमानता का एक सामान्य रूप कौन-सा है?
उत्तर - जाति व्यवस्था, भारत में असमानता का एक सामान्य रूप है |
प्रश्न - ‘जूठन' क्या है ?
उत्तर - ‘जूठन' दलित लेखक ओमप्रकाश वाल्मीकि की आत्मकथा है |
प्रश्न - किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को किस प्रकार ठेस पहुचाई जाती है ? अंसारी दंपति ने प्रोपर्टी डीलर के नाम बदल लेने की सलहा को क्यों टुकरा दिया ?
उत्तर - (i) जब व्येक्ती के साथ किसी भी आधार पर असमानता का व्यवहार किया जाता है तो उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुँचती है |
(ii) अंसारी दंपति ने प्रोपर्टी डीलर के नाम बदलने की सलाह को इसलिए ठुकरा दिया क्योकि इससे उनकी गरिमा तथा आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाती थी |
Topic Lists: