Exercise 13.2
Q1. नीचे दी गई आकृतियों में प्रत्येक की सममिति रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए |
Q2. नीचे दी गई प्रत्येक आकृति में त्रिभुज को एक वर्गीकृत पेपर पर बनाइए | प्रत्येक में सममिति की रेखा (रेखाओं) को यदि है तो उन्हें खींचिए और त्रिभुज के प्रकार को पहचानिए | (आप उनमें से कुछ आकृतियों का अनुरेख (trace) करना पसंद कर सकते हैं | पहले पेपर को मोड़ने वाली विधि द्वारा प्रयास करें )
Q5. निम्न तालिका को पूरा कीजिए :
Q4. क्या आप एक ऐसा त्रिभुज बना सकते हो जिसमें
(a) केवल एक ही सममिति रेखा हो ?
(b) केवल दो ही सममिति रेखाएँ हों ?
(c) केवल तीन ही सममिति रेखाएँ हों ?
(d) कोई सममिति रेखा न हो ?
प्रत्येक में आकृति की रूपरेखा (खाका) बनाइए |
Q5. एक वर्गीकृत पेपर पर निम्न की रूपरेखा बनाइए :
(संकेत : आपके लिए सहायक होगा यदि आप पहले सममिति की रेखा खींचे और उसके बाद आकृति को पूरा करें )
(a) एक त्रिभुज जिसमें क्षैतिज सममिति रेखा तो हों परन्तु ऊर्ध्वाधर सममिति रेखा न हो |
(b) एक चतुर्भुज जिसमें क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर दोनों ही सममिति की रेखा हों |
(c) एक चतुर्भुज जिसमें क्षैतिज सममिति रेखा तो हो परन्तु ऊर्ध्वाधर सममिति रेखा n हो |
(d) एक षट्भुज जिसमें केवल दो ही सममिति रेखाएँ हों |
(e) एक षट्भुज जिसमें 6 सममिति रेखाएँ हों |
Q6. प्रत्येक आकृति का अनुरेखण (ट्रेस) कीजिए और सममिती की रेखाओं (सममिति रेखा) को खींचिए |
Q7. अंग्रेजी वर्णमाला के A से Z तक के सभी अक्षरों पर विचार कीजिए | इनमे से उन अक्षरों की सूची बनाइए जिनमें
(a) ऊर्ध्वाधर सममिति की रेखाएँ हों (जैसा कि A)
(b) क्षैतिज सममिति की रेखाएँ हों (जैसा कि B)
(c) सममिति की रेखाएँ n हों (जैसा की Q)
Q8. यहाँ पर कुछ मुड़ी हुई शीट की आकृतियाँ दी गई हैं जिनकी तह पर आकृतियाँ बने गई हैं | प्रत्येक में पूर्ण आकृति की रूप रेखा खींचिए जो डिज़ाइन के काटने के बाद दिखाई देगी |