अतिरिक्त - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: यह वर्णन तुम्हें उस राजा के बारे में क्या बताता हैं? राजा किस प्रकार युद्ध लड़ते थे?
उत्तर: राजा युद्ध के मैदान में बिलकुल आमने - सामने की लड़ाई लड़ते थे| वे युद्ध में लड़ने के लिए गदाओं, तलवारों, भालों तथा तीरों आदि का भरपूर प्रयोग करते थे |
प्रश्न: आर्यावर्त तथा दक्षिणापथ के राज्यों के साथ समुद्रगुप्त के व्यवहार में क्या अंतर था?
उत्तर: समुद्रगुप्त ने आर्यावर्त के शासकों को हराकर उनके राज्यों को अपने साम्राज्य में मिला लिया था, जबकि दक्षिणापथ के शासकों ने हार जाने के बाद समुद्रगुप्त के सामने स्वयं समर्पण कर दिया था| इसके बाद समुद्रगुप्त ने उन्हें फिर से शासन करने की अनुमति प्रदान कर दी थी| इस अंतर का मुख्य कारण यह था कि समुद्रगुप्त, आर्यावर्त के शासकों पर नियंत्रण रख सकता था, क्योंकि वे उनकी राजधानी के नजदीक थे, जबकि दक्षिणापथ शासकों पर उत्तर भारत में बैठकर नियंत्रण रखना काफी कठिन था, क्योंकि वे उसकी राजधानी से दूर थे| इसलिए समुद्रगुप्त ने उनको फिर से शासन करने की अनुमति प्रदान कर दी|
प्रश्न: इन उपाधियों को महत्त्व के हिसाब से सजाओं| राजा, महाराज - अधिकार, महा - राजा|
उत्तर:
1. राजा
2. महा - राजा
3. महाराज - अधिराज
प्रश्न: मानचित्र 8 देखो और सूची बनाओ कि जब हर्षवर्धन
(क) बंगाल तथा
(ख) नर्मदा तक गए होंगे तो आज के किन - किन राज्यों से गुजरे होंगे?
उत्तर:
(क) बंगाल जाने के लिए आज के उत्तर प्रदेश.बिहार तथा झारखंड राज्यों से गुजरना पड़ा होगा|
(ख) नर्मदा तक जाने के लिए उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश राज्यों से गुजरना पड़ा होगा|
प्रश्न: वे कौन - से अन्य शासक थे जो तटों पर अपना नियंत्रण करना चाहते थे?
उत्तर: चोल, चेर, पांड्य तथा सातवाहन|
प्रश्न: सोचकर बताओ कि अफसरों का पद आनुवंशिक कर देने में क्या - क्या फायदे और क्या - क्या नुकसान हो सकते थे?
उत्तर:
लाभ -
पिता के कई वर्षं का अनुभव पुत्र के काम आता| पुत्र भी पिता संरक्षण रहते हुए काम को अच्छी प्रकार सीख लेता| यदि पिता ईमानदार अफसर होता तो वह वही संस्कार अपने पुत्र अपने पिता की गरिमा को बनाए रखने का प्रयास करता|
हानि -
किसी साधारण व्यक्ति को अफसर बनने का अवसर नहीं मिलाता| इस प्रकार व्यक्ति योग्य होते हुए भी अफसर नहीं बन पाता और संभव था कि एक योग्य व्यक्ति अफसर बन जाता हैं| इस प्रकार पद का दुरूप्रयोग होता|
प्रश्न: आज अगर किसी गरीब आदमी को कुछ मिलाता हैं और वह पुलिस में खबर करता हैं तो क्या उसके साथ इसी तरह का बर्ताव किया जाएगा|
उत्तर: हाँ, आज भी गरीब आदमी के साथ पुलिस इसी तरह का व्यवहार करती|
प्रश्न: सेना के साथ ले जाई जाने वाली चीजों की सूची बनाओ|
उत्तर: सेना के साथ ले जाए जाने वाले सामान की सूची
1. हथियार
2. बर्तन
3. खाने - पीने का सामान
4. नगाड़े
प्रश्न: भारत और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार बढाने में किसने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी?
उत्तर: अरब व्यापारी तथा नाविकों ने भारत और यूरोप के बीच समुद्री व्यापार बढाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी|
प्रश्न: इस्लाम नामक एक नए धर्म की शुरूआत कब और किसने की थी?
उत्तर: लगभग 1400 साल पहले पैगम्बर मुहम्मद ने अरब में इस्लाम नामक एक नए धर्म की शुरूआत की थी|
प्रश्न: इस्लाम धर्म अपने शुरूआत के सौ सालों में किन - किन देशों में फ़ैल गया?
उत्तर: इस्लाम धर्म अपने शुरूआता के सौ सालों में उत्तरी - अफ्रीका, स्पेन, ईरान और भारत में फ़ैल गया था|