अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित का सुमेल करो:
नर्मदा घाटी पहला बड़ा राज्य
मगध शिकार तथा संग्रहण
गारो पहाड़ियाँ लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर
सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ आरंभिक कृषि
गंगा घाटी प्रथम नगर
उत्तर:
नर्मदा घाटी शिकार तथा संग्रहण
मगध पहला बड़ा राज्य
गारो पहाड़ियाँ आरंभिक कृषि
सिंधु तथा इसकी सहायक नदियाँ प्रथम नगर
गंगा घाटी लगभग 2500 वर्ष पूर्व के नगर
प्रश्न: पांडुलिपियों तथा अभिलेखों में एक प्रमुख अंतर बताओ|
उत्तर: पांडुलिपियों प्राय: ताड़पत्रों अथवा भोजपत्रों पर हाथ से लिखि जाती थी, जबकि अभिलेखों को पत्थर या धातु जैसी कठोर सतहों पर उत्कीर्ण (खोदकर लिखना) किया जाता था|
प्रश्न: रशीदा के प्रश्न को फिर से पढो| इसके क्या उत्तर हो सकते हैं?
उत्तर: हमें अतीत के विषय में पांडुलिपियों व अभिलेखों का अध्ययन करके जानकारी प्राप्त की जा सकती हैं| इसके आलावा ईट और पत्थरों से बनी इमारतों के अवशेषों, चित्रों, मूर्तियों, औजारों, हथियारों, बर्तनों तथा| सिक्कों आदि के द्वारा भी जानकारियाँ मिलती हैं|
प्रश्न: पुरातत्वविदों द्वारा पाई जाने वाली सभी वस्तुओं की एक सूची बनाओ| इनमें से कौन - सी वस्तुएं पत्थर की बनी हो सकती हैं?
उत्तर: पुरातत्त्वविदों द्वारा पाई जाने वाली वस्तुएं -
1. सिक्के
2. हथियार
3. आभूषण
4. चित्र तथा मूर्तियाँ
5. हड्डियाँ
6. पत्थर तथा ईंटों से बनी इमारतों के अवशेष|
पत्थर से बनी वस्तुएं -
1. इमारते
2. हथियार
3. औजार
4. मूर्तियाँ
प्रश्न: साधारण स्त्री तथा पुरूष अपने कार्यां का विवरण क्यों नहीं रखते थे? इसके बारे में तुम क्या सोचती हो?
उत्तर: साधारण स्त्री और पुरूष अपने कार्यां का विवरण नहीं रखते थे, इसके निम्नलिखित कारन हो सकते हैं -
1. साधारण स्त्री और पुरूष अपने कार्यां को इतना महत्त्वपूर्ण नहीं मानते होंगे कि उनका विवरण तैयार किया जाए|
2. यह भी संभव हैं कि वे पढ़े - लिखे भी ना हों|
3. यह भी संभव हैं कि वे गरीब हों और उत्कीर्ण करवाने का कार्य खर्चीला हो|
प्रश्न: कम से कम दो ऐसी बातों का उल्लेख करों, जिनसे तुम्हारे अनुसार राजाओं और किसानों के जीवन में भिन्नता का पत्ता चलता हैं|
उत्तर: राजाओं और किसानों के जीवन में अंतर -
1. राजाओं का जीवन वैभव और वैभव और ऐश्वर्य से परिपूर्ण होता था, जबकि किसानों का जीवन कष्टों भरा होता था|
2. राजा अपनी विजयों का लेखा - जोखा रखते थे, जबकि किसान अपने कार्यां का लेखा - जोखी नहीं रखते थे|
प्रश्न: पृष्ठ 1 पर शिल्पकार शब्द का पत्ता लगाओं| आज प्रचालित कम से काम पाँच भिन्न - भिन्न शिल्पों की सूची बनाओ| क्या ये शिल्पकार
(क) स्त्री
(ख) पुरूष
(ग) स्त्री तथा पुरूष दोनों होते हैं?
उत्तर:
शिल्प (क) स्त्री (ख) पुरूष (ग) स्त्री तथा पुरूष
(i) हस्त शिल्प स्त्री - पुरूष दोनों
(ii) भवन शिल्प पुरूष
(iii) मूर्ति शिल्प स्त्री - पुरूष दोनों
(iv) काष्ठ शिल्प पुरूष
(v) चरम शिल्प पुरूष
प्रश्न: अतीत में पुस्तकें किन - किन पर लिखी गई थीं? तुम इनमें से किन पुस्तकों को पढ़ना पंसद करोगी?
उत्तर: अतीत में पुस्तकें निम्नलिखित विषयों पर लिखी जाती थीं -
1. धार्मिक मान्यताओं व व्यवहारों पर|
2. राजाओं के जीवन पर|
3. औषधियों तथा विज्ञान पर|
4. महाकाव्य, कविताएँ तथा नाटक पर|