अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया Class 6 History [LATEST] Solutions अभ्यास in Hindi - CBSE Study
NCERT Solutions for Class 6 History are carefully prepared according to the latest CBSE syllabus and NCERT textbooks to help students understand every concept clearly. These solutions cover all important अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया with detailed explanations and step-by-step answers for better exam preparation. Each अभ्यास is explained in simple language so that students can easily grasp the fundamentals and improve their academic performance. The study material is designed to support daily homework, revision practice, and final exam preparation for Class 6 students. With accurate answers, concept clarity, and structured content, these NCERT solutions help learners build confidence and score higher marks in their examinations. Whether you are revising a specific topic or preparing an entire chapter, this resource provides reliable and syllabus-based guidance for complete success in History.
Class 6 English Medium History All Chapters:
अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया
2. अभ्यास
अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम - धंधों में लगे हुए लोगों को सूची बनाओं|
उत्तर: मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम - धंधों में लगे लोग -
1. सरकारी अधिकारी
2. कृषक
3. पशुपालक
4. शिल्पकार
5. संदेशवाहक
6. जासूस
7. फल - फूल संग्राहक
8. शिकारी|
प्रश्न: रिक्त स्थानों को भरे:
(क) जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी _________ वसूलते थे|
(ख) राजकुमारों को अकसर प्रांतों में ___________ के रूप में भेजा जाता था|
(ग) मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण __________ और __________ पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे|
(घ) प्रदेशों में रहने वाले मौर्य अधिकारियों को ___________ दिया करते थे|
उत्तर:
(क) कर
(ख) गवर्नर (राज्यपाल)
(ग) मार्गें, नदियों
(घ) नजराना
प्रश्न: बताओं कि निम्नलिखित वाक्य सही है या गलत
(क) उज्जैन उत्तर - पश्चिम की तरफ आवागमन के मार्ग पर था|
(ख) आधुनिक पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे|
(ग) चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं|
(घ) कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था|
(ड) अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्री लिपि में हैं|
उत्तर:
(क) गलत
(ख) सही
(ग) गलत
(घ) गलत
(ड) सही
प्रश्न: उन समस्याओं की सूची बनाओं बनाओं जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था|
उत्तर: धम्म द्वारा दूर की जाने वाली समस्याएँ -
1. अलग - अलग धर्म को मानने वाले लोगों के बीच आपसी टकराव|
2. जानवरों की बलि|
3. दासों और नौकरों के साथ क्रूर व्यवहार|
4. परिवार और पड़ोसियों के बीच के पकडे|
प्रश्न: धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?
उत्तर: अशोक के धम्म प्रचार के साधन -
1. धम्म महामात्त की नियुक्ति की|
2. विदेशों में धम्म प्रचारक और प्रतिनिधियों को भेजा|
3. अशोक ने अपने संदेश को कई स्थानों में शिलाओं खुदवाए|
4. कुछ अधिकारियों को नियुक्त किया जो राजा के संदेशों को उन लोगों को पढ़कर सुनाते थे, जो खुद|
प्रश्न: तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता हैं कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति मं सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताओ?
उत्तर: दासों के साथ बुरा व्यवहार किया जाता था, क्योंकि वे प्राय: युद्धबंदी या ख़रीदे हुए स्त्री - पुरूष होते थे | इनका स्थान वर्ण - व्यवस्था में सबसे नीचे होता था| इनकी समस्याओं के निराकरण हेतु कोई भी समाजिक तथा राजनितिक संगठन नहीं होता था|
सम्राट अशोक के आदेशों से दासों की स्थिति में अवश्य सुधार आया होगा, क्योंकि धम्म के द्वारा दासों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया गया था|
प्रश्न: रोशनी को यह बताते हुए कि हमारे रूपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं एक पैराग्राफ लिखो| कम से कम एक और चीज़ का नाम लो किस पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हैं|
उत्तर: हमारे रूपयों पर बने शेरों चित्र का ऐतिहासिक महत्त्व है| सम्राट अशोक के शासनकाल के दौरान चार शेरों की मूर्ति बनाई गई और फिर उन्हें सारनाथ में एक विशाल स्तंभ पर स्थापित किया गया| यह चित्र हम रूपयों - सिक्कों के अतिरिक्त भारत सरकार के द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सभी दस्तावेजों अंतर्देशीय पत्रों तथा स्टैंप पेपर परभी देखते हैं|
प्रश्न: अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती तो तुम कौन - सी चार राजज्ञाएं देते?
उत्तर: निम्नलिखित चार राजाज्ञाएं देते -
1. किसी विशेष वर्ण के प्रति भेदभाव नहीं किया जाएगा|
2. सभी धर्माका सम्मान किया जाएगा|
3. सभी को शिक्षा का समान अवसर दिया जाएगा|
4. स्त्रियों को पुरूषों के बराबर का अधिकार प्राप्त होंगे|
Topic Lists: