अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए|
(i) कौन - सी परत भारत में वर्षा लाती हैं? यह इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर: मानसूनी पवनें भारत में वर्षा लाती हैं| भारत में कृषि वर्षा पर निर्भर हैं| अच्छे मानसून का मतलब हैं पर्याप्त वर्षा तथा प्रचुर मात्रा में फसलों का उत्पादन|
(ii) भारत के विभिन्न मौसमों के नाम लिखिए|
उत्तर: भारत के विभिन्न प्रमुख मौसम होते हैं -
(a) दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम (सर्दी)
(b) मार्च से मई तक गर्म मौसम (गर्मी)
(c) जून से सितंबर तक दक्षिण - पश्चिम मानसून का मौसम (वर्षा)
(d) अक्टूबर और नवंबर में मानसून के लौटने का मौसम (शरद)
(iii) प्राकृतिक वनस्पति क्या हैं?
उत्तर: जो घास, झाड़ियाँ तथा पौधे बिना मनुष्य की सहायता के उपजते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन - सा हैं?
(क) मुंबई
(ख) आसनसोल
(ग) मौसिनराम
उत्तर: (ग) मौसिनराम|
(ii) जंगली बकरी तथा हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं?
(क) हिमालय क्षेत्र में
(ख) प्रायद्वीपीय क्षेत्र में
(ग) गिर वन में
उत्तर: (क) हिमालय क्षेत्र में|
(iii) दक्षिण - पश्चिम मानसून के समय आर्द्र पवनें कहाँ बहती हैं?
(क) स्थल से समुद्र की और
(ख) समुद्र से स्थल की और
(ग) पठार से मैदान की और
उत्तर: (ख) समुद्र से स्थल की और|