अभ्यास - प्रश्नोत्तर:
प्रश्न: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सक्षेप में दीजिए|
(i) भारत को को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता हैं? उनके नाम लिखिए|
उत्तर: भारत के भौतिक विभाजन
(a) हिमालय
(b) भारत का उत्तरी मैदान
(c) भारतीय महामरूस्थल
(d) प्रायद्वीपीय पठार
(e) तटीय मैदान
(f) द्वीपसमूह
(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुडी हैं| उनके नाम लिखिए|
उत्तर: भारत की स्थलीय सीमा से जुड़े देश
(a) उत्तर पश्चिम में अफगानिस्तान, पाकिस्तान
(b) उत्तर में चीन, नेपाल, भूटान
(c) पूर्व में बांग्लादेश, म्यांमार
(iii) कौन - सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं?
उत्तर: नर्मदा तथा तापी नदियाँ पश्चिम की और बहाकर अरब सागर में गिरती हैं|
(iv) गंगा एवं ब्रह्रापुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए|
उत्तर: बंगाल की खाड़ी में गंगा एवं ब्रह्रापुत्र नदियों के मुहाने पर सुंदरबन डेल्टा स्थित हैं|
(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केन्द्रशासित प्रदेश हैं? किन दो राज्यों की राजधानी एक ही हैं?
उत्तर: भारत में 28 राज्य 7 केन्द्रशासित प्रदेश हैं| पंजाब और हरियाणा की एक राजधानी चंडीगढ़ हैं|
(vi) उत्तरी मैदानों में अधिक जनसँख्या निवास करती हैं, क्यों?
उत्तर: उत्तरी मैदानों में सिन्धु, गंगा, ब्रह्रापुत्र तथा इनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए जलोढ़ निक्षेपों से बने हैं| ये मैदान कृषि के लिए उपजाऊ भूमि प्रदान करते हैं| यही कारण हैं कि इन मैदानों में जनसंख्या अधिक हैं|
(vii) लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता हैं, क्यों?
उत्तर: लक्षद्वीप द्वीपसमूह छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल पर बना हैं जिसे पॉलिप कहा जाता हैं|
प्रश्न: सही उत्तर चिह्रित कीजिए|
(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता हैं?
(क) शिवालिक
(ख) हिमाद्रि
(ग) हिमाचल
उत्तर: (क) शिवालिक|
(ii) सह्रादि को अन्य किस नाम से जाना जाता हैं?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमाद्रि
उत्तर: (ख) पश्चिमी घाट|
(iii) पाक जलसंधि किन देशों के बीच स्थित हैं?
(क) श्रीलंका तथा मालदीव
(ख) भारत तथा श्रीलंका
(ग) भारत तथा मालदीव
उत्तर: (ख) भारत तथा श्रीलंका|
(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीपसमूह कौन - से हैं?
(क) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह
(ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह
(ग) मालदीव
उत्तर: (ख) लक्षद्वीप द्वीपसमूह|
(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रुंखला कौन - सी हैं?
(क) अरावली
(ख) पश्चिमी घाट
(ग) हिमालय
उत्तर: (क) अरावली|